छत्तीसगढ़
216 करोड़ के चावल घोटाले की जांच शुरू:खाद्य निरीक्षकों से मांगी जानकारी, शासन के आदेश के खिलाफ आज राजधानी में जुटेंगे अफसर
रायपुर, एजेंसी। राज्यभर में 216 करोड़ के चावल घोटाले की जांच जल्द शुरू होने वाली है। इसकी जांच के लिए बना गई विधायकों की समिति ने खाद्य संचालनालय से इसकी पूरी जानकारी मांगी है। जिसके बाद संचालनालय ने एक फॉर्म जारी कर सभी खाद्य निरीक्षकों से चावल स्टॉक की जानकारी मांगी है। संचालनालय के इस आदेश का खाद्य निरीक्षकों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि फरवरी 2022 से राशन दुकानदारों के घोषणा पत्र को खाद्य विभाग के जनभागीदारी पोर्टल से हटा दिया गया है। इसके बावजूद संचालनालय के अधिकारी अब उनसे घोषणा पत्र की जानकारी मांग रहे है।
संचालनालय के अधिकारी अपनी गलती छिपाने बलि का बकरा खोज रहे है। पिछले दो साल से राशन दुकानदारों से घोषणा पत्र ही नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में वे चावल स्टॉक की जानकारी जो ऑनलाइन उपलब्ध होगी वही दे सकेंगे। राशन बचत घोटाले की जांच के लिए पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। इसमें विधायक राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, लखेश्वर बघेल और संगीता सिन्हा को शामिल किया गया है। लेकिन अभी तक विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मांगी गई है।
विधायकों की समिति की पहली बैठक जून के आखिरी हफ्ते में होगी। ऐसे में बिना जानकारी मांगे ही खाद्य संचालनालय के अफसर उनसे जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने इसे तुगलकी फरमान कहते हुए इसके विरोध में गुरुवार को सभी खाद्य निरीक्षकों की एक बैठक भी बुलाई है। जिसमें आगे विरोध की रणनीति तय की जाएगी।
गौरतलब है कि नवंबर 2021 के घोषणा पत्रों में 6 लाख 80 हजार मीट्रिक टन चावल राशन दुकानों से गायब हो गया था। खाद्य संचालनालय के अफसरों ने घोटाले और अपनी गलतियों छिपाने के लिए राशन दुकानदारों को खुले बाजार से चावल लाकर दुकानों में रखने का मौखिक आदेश भी दिया। नियमों के अनुसार ऐसा किया ही नहीं जा सकता है। छत्तीसगढ़ खाद्य अधिकारी संघ ने इसका विरोध भी किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष आरसी गुलाटी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ, रमन सिंह को जानकारी देकर कार्रवाई की भी मांग की है।
इन बिंदुओं पर की जाएगी जांच
- पिछले तीन माह में दुकानदारों के घोषणा पत्र की जानकारी सही है या नहीं?
- दुकानों में पिछले तीन माह में चावल उत्सव आयोजन की स्थिति क्या रही?
- तीन माह के दौरान महीने की 5 तारीख को राशन का स्टॉक सही है या नहीं?
- कॉल सेंटर के निशुल्क टेलीफोन नंबर की जानकारी दी जा रही है या नहीं?
- सभी तरह के राशन कार्डों में किस तरह से और कब-कब राशन दिया गया।
- दुकान नियमित रूप से खुल ही है या नहीं? निगरानी समिति बनी या नहीं?
छत्तीसगढ़
रायपुर के जैन मंदिर में श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव:8 मार्च तक चलेगा आयोजन, कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
रायपुर,एजेंसी। श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट रायपुर द्वारा मालवीय रोड स्थित बड़ा मंदिर परिसर में 5 से 8 मार्च 2026 तक श्री 1008 रत्नत्रय विधान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज और मुनि श्री 108 कौशल सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा, जो कि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य हैं। महोत्सव में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक रत्नत्रय विधान, पूजन और प्रवचन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति महायज्ञ के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। समाज के कई परिवारों को विभिन्न धार्मिक दायित्व भी दिए गए हैं।
महोत्सव की शुरुआत गुरुवार 5 मार्च को सुबह 6:30 बजे देव आह्वान, गुरु आह्वान और घट यात्रा से होगी। सुबह 7:40 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, अभिषेक, शांतिधारा और नित्यमह पूजन होगा तथा मुनि श्री के प्रवचन के साथ विधान शुरू होगा। 6 और 7 मार्च को सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, प्रवचन और आहार चर्या आयोजित होगी। 8 मार्च को अभिषेक, प्रवचन, विश्व शांति महायज्ञ और वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का बदला पता:अब C-3 बंगले में शिफ्ट, कमिश्नर संजीव शुक्ला नए ऑफिस से संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर अब स्थाई रूप से राजस्व कमिश्नर कार्यालय में शिफ्ट हो गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले अब नए दफ्तर से राजधानी की सुरक्षा संभालेंगे।
रायपुर पुलिस कमिश्नर का नया दफ्तर सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह वही बंगला है, जहां अब तक प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। शासन स्तर पर निर्णय के बाद अब इस बंगले को पूरी तरह से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
आज से नए ऑफिस में कामकाज शुरू
कमिश्नरेट प्रणाली के अस्तित्व में आने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक इसका संचालन पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। लेकिन अब सेटअप तैयार होने के बाद कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला आज से विधिवत रूप से C-3 बंगले में स्थित नए कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपना कामकाज संचालित करेंगे।
क्यों बदला गया ठिकाना
पुराने राजस्व कमिश्नर ऑफिस में जगह की कमी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एक स्वतंत्र और सर्वसुविधायुक्त परिसर की तलाश थी। C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में है और यहां से कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करना आसान होगा।
छत्तीसगढ़
14 चक्का ट्रक ने वॉचमैन को रौंदा,मौत :50 मीटर तक घसीटते ले गया, सड़क पर चिपके मिले शव के चिथड़े
बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में मोपेड सवार वन विभाग के वॉचमैन की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि मोपेड (बाइक) ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई थी और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। जहां चौकीदार के शव के चिथड़े हो गए थे।
मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मोपेड चालक चौकीदार कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ रहा था।

तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से आ रहे मोपेड सवार को टक्कर मारी। रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में वार्डवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह मसीयारे (53) ग्राम परसदा का रहने वाला है। वह होली त्योहार के दूसरे दिन 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा।
इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड ट्रक के आगे के पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे से भड़के वार्डवासियों ने किया चक्का जाम
हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। चक्का जाम के दौरान लोगों ने माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।
सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
डौंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध वैद्य था मृतक, जड़ी-बूटी लेने गया था
ग्रामीण चुरेन्द्र कुमार हिरवानी ने बताया कि मृतक श्याम सिंह मसीयारे डौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे, जिनके पास दूर-दूर से लोग आयुर्वेदिक दवा लेने आते थे। गुरुवार (5 मार्च) को भी वे जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे।
वापस लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतक अपने गांव परसोदा (ढोर्रीठेमा) स्थित वन विभाग की नर्सरी में चौकीदारी का भी काम करता था। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
