Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा :जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के संबंध में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

Published

on

कलेक्टर जन्मेजय महोबे प्रशिक्षण में हुए शामिल

04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर चलेगा सत्यापन कार्य

जांजगीर-चांपा। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू और त्रुटि रहित ढंग से संचालित करने हेतु जिले के सभी तहसीलों में बीएलओ एवं बीएलए का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं को समझाना था। अधिकारियों ने बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया, पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संपर्क साधने के तरीके और सूची को अद्यतन करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

       कलेक्टर जन्मेजय महोबे पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अकलतरा एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि फार्म भरते समय किसी भी तरह की गलती नहीं हो। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को किसी भी तरह की शंका होने पर मास्टर ट्रेनर से जरूर पूछे। उन्होंने एसआईआर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से बीएलओ को बारीकी से जानकारी लेने कहा। उन्होंने बीएलओ से उनकी शंकाएं पूछी और सहज व सरल तरीके से जवाब दिया।

      प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के उद्देश्य, एसआईआर की आवश्यकता, एसआईआर की प्रथम चरण की तैयारियां, एसआईआर द्वितीय चरण में गणना प्रपत्र- ईएफ का वितरण एवं संकलन और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया। इस दौरान अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, एसडीएम अकलतरा सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी, बीएलओ, राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पुलिस चौकी के बगल में चोरी:2 लाख का पान मसाला और सिगरेट पर किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।

चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए

दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।

CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस के द्वारा 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों व असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं अड्डेबाजी करने वाले 22 व्यक्तियों के साथ कुल 52 बदमाशों को कल भेजा गया जेल

Published

on

“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर्व पर सघन कार्यवाही

120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही

अवैध महुआ शराब, वारंटियों एवं यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्यवाही

होली त्योहार के मद्देनज़र पिछले तीन दिनों के अंदर कुल 91 बदमाश अड्डे बाज़ उपद्रवी तत्वों को भेजा गया जेल

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 02.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
धारा 126, 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। इसमें बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त 17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Continue Reading

कोरबा

“Reform – Transform – Perform – Inform will take Coal India to new heights” – Shri Brajesh Kumar Tripathi, CVO, Coal India

Published

on

Bilaspur/Korba. Coal India Limited Chief Vigilance Officer Shri Brajesh Kumar Tripathi visited the headquarters of South Eastern Coalfields Limited (SECL) at Bilaspur on 02 March 2026. During his visit, he delivered a special lecture at the SECL auditorium on the theme Mission CIL@2026.

In his keynote address, Shri Tripathi emphasized that a culture of transparency, accountability, and information-sharing is fundamental to achieving sustainable organizational success. He called upon all officers and employees to uphold integrity as the highest workplace value and administered the Integrity Pledge during the session.

Highlighting his core message, he stated, “Through Reform, Transform, Perform and Inform, we can take Coal India to new heights. Continuous self-improvement and institutional refinement are essential to achieving this vision.” He underscored that meaningful reform must reflect not only in processes and systems but also in mindset and conduct.

The special session was attended by Director (Technical/Operations) Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Human Resources) Shri Biranchi Das, CVO SECL Shri Himanshu Jain, Director (Technical/Planning & Projects) Shri Ramesh Chandra Mohapatra, along with Heads of Departments and a large number of employees.

Earlier in the day, Shri Tripathi began his visit with an interactive session with students of DAV School, where he highlighted the importance of imbibing honesty and ethical values at an early stage of life. CVO, SECL Shri Himanshu Jain was also present during the interaction. Addressing the students, he remarked that “The foundation of a strong nation rests on citizens of strong character.”

During his visit, Shri Tripathi also reviewed the DigiCoal War Room at SECL Headquarters. He was briefed on the digital monitoring systems, real-time data analytics, and technology-driven decision-making processes currently in place. Appreciating the digital initiatives, he noted that technology serves as a powerful enabler of transparency, efficiency, and optimized resource utilization.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677