Connect with us

कोरबा

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

Published

on

खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक-6 से 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित

कोरबा। भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक-14 फरवरी 2026 से होना निर्धारित किया गया है। उपरोक्त आयोजन में राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक-6 से 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित किया जायेगा। उक्त महत्वाकांक्षी प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है।
    खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) के लिये निम्न खेलों में चयन किया जाना है-एथलेटिक्स,तीरंदाजी एवं तैराकी का चयन ट्रायल स्व.बी.आर.यादव स्टेडियम, बिलासपुर में दिनांक-7 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। वैटलिफ्टिंग 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे से, कुश्ती 7 जनवरी का प्रातः 9 बजे से, एवं फुटबॉल का चयन ट्रायल 7 व 8 जनवरी को प्रातः 9 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायुपर में तथा हॉकी का सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायुपर में दिनांक-7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।
      खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थाई निवासी ही भाग लेने के लिये पात्र होंगें,आयु सीमा सभी पात्र खिलाड़ियों के लिये खुली है। चयन ट्रायल के दौरान ओरिजनल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड एवं स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये बॉरकोड या ऑनलाईन  https://nicforms.nic.in/ enRhYmxINJk1N2 M1ZDdiYmQ4NTIwMJYwMTAyMg== लिंक पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नम्बर-8871419609 में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत:पत्नी ने भागकर बचाई जान, वन अमला ने हाथी को खदेड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।

यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।

बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चोरी होने के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे

वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं के कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।

बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। वन अमला और ग्रामीण इन हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहते हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सर्जिकल ब्लेड से हमला…4 घायल:2 की हालत गंभीर, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Published

on

कोरबा। कोरबा के इमलीडुग्गू इलाके में चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला हुआ। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घायलों में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले युवकों में मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश शामिल हैं। सभी आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।

सुमन यादव ने बताया कि उनके पति और उनके दोस्त घर के पास बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर गांजे का नशा करते हैं। क्षेत्र में गांजे की बिक्री बढ़ने से माहौल खराब हो रहा है, जिससे बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

एक घायल युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा होली मनाने के बाद बस्ती में घूम रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घायल युवक की मां कविता ने कहा कि इतनी कार्रवाई के बावजूद नशे का सामान कहां से आ रहा है और कौन बेच रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी

नागेश कुमार ने कहा कि बस्ती में मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। आरोप है कि नशे के सामान खुलेआम बिक रहे हैं और कोतवाली पुलिस कार्रवाई से बच रही है, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में नशे में धुत शख्स ने एम्बुलेंस चुराई:दोस्त के पास शराब पीने जा रहा था, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से 108 एम्बुलेंस चुरा ली। वह अपने दोस्त के पास शराब पीने के लिए मड़वारानी जा रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना गुरुवार सुबह की है।

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी का रहने वाला बाबूलाल मिंजवार (42) जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। नशे में चूर बाबूलाल अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी करने मड़वारानी जाना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे।

इसी दौरान उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। एम्बुलेंस के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गाड़ी में चाबी लगी हुई थी। बाबूलाल ने तुरंत गाड़ी स्टार्ट की और उसे लेकर फरार होने लगा।

कैंपस में बंद हुई एम्बुलेंस

बाबूलाल को गाड़ी चलाना पूरी तरह नहीं आता था। उसने जो थोड़ा-बहुत सीखा था, उसी के भरोसे एम्बुलेंस दौड़ानी शुरू की। गनीमत रही कि कैंपस के भीतर ही गाड़ी अचानक बंद हो गई। गाड़ी के अजीब तरीके से चलने पर वहां तैनात गार्डों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत वाहन को घेरा और युवक को पकड़ लिया।

दोस्त के पास शराब पीने जाने के लिए चुराया

सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बाबूलाल मिंजवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने दोस्त के पास शराब पीने जाना था और कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने यह हरकत की। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677