Connect with us

छत्तीसगढ़

आदिवासियों की जमीन पर बन रहा कोलवाशरी:बिलासपुर में 47 एकड़ जमीन खरीदी में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्रामीण बोले-कानूनी प्रक्रिया का भी नहीं किया पालन

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में स्थापित होने वाले महावीर कोलवाशरी के खिलाफ ग्रामीणों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। जनदर्शन में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कोलवाशरी प्रबंधन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है।

लोगों ने कहा कि 47 एकड़ जमीन की खरीदी में फर्जीवाड़ा किया गया है और आदिवासियों की जमीन पर कोलवाशरी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी किसानों ने बताया कि उनकी 47 एकड़ जमीन को फर्जीवाड़ा कर खरीदा गया है और सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कोलवाशरी ने फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर केंद्रीय और राज्य पर्यावरण विभागों से अनुमति प्राप्त की है।

ग्रामसभा ने इस प्रमाण पत्र को पहले ही निरस्त कर दिया है और इसे धोखाधड़ी का मामला बताया है। उन्होंने मांग की है कि प्रमाण पत्र के आधार पर मिली सभी अनुमतियों को रद्द किया जाए।

कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं।

कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं।

पेसा कानून का किया खुला उल्लंघन

यह भी आरोप लगाया कि महावीर कोलवाशरी के डायरेक्टर ने राजेंद्र सिंह से 47 एकड़ जमीन खरीदी, जबकि पेसा एक्ट के तहत यह प्रक्रिया गैरकानूनी है। ग्राम पंचायत खरगहनी ने नियमों की अनदेखी करते हुए अनुमति दी, जो आदिवासियों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन की जांच कर मामले में उचित कार्रवाई कर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया जाए।

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

इधर, जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खम्हरिया तहसील के मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पानी की समस्या लेकर पहुंचे लोग, अनयिमितता का आरोप ग्राम चोरभठ्ठीखुर्द के ग्रामीणों ने वार्ड में पानी की समस्या के सबंध में आवेदन दिया। जिस पर पीएचई विभाग के अधिकारियों को मामला भेजा गया है। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के रामप्रसाद रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में 15वे वित्त आयोग एवं मूलभूत के कामों में गड़बड़ी की शिकायत की। जिसकी जांच के लिए कोटा के जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है।

तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार निवासी रामनिहोर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया, इस मामले में तखतपुर के सीईओ कार्रवाई करने के लिए कहा है। ग्राम ढ़नढन निवासी खिलेन्द्र तिवारी ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को सौंपा गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677