Connect with us

कोरबा

जिला ऑटो संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री, ऑटो संघ के भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा

Published

on

कोरबा । प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ स्थल प्रांगण में आयोजित जिला ऑटो संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई देते हुए कहा कि ऑटो वाले तीनों मौसम में मेहनत करते हैं। बड़ी ईमानदारी के साथ मेहनत करना और जिम्मेदारी तथा विश्वास के साथ यात्रियों को उनके मंजिल तक सुरक्षित पहुचाने का कार्य करते हैं। वे समय की परवाह नहीं करते। शहर से गांव, सुबह से रात में किसी को अस्पताल छोड़ना हो या फिर अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर धूप में, बरसात में हर समय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा योजना चलाई जा रही है। हमारे असंगठित क्षेत्र के सभी ऑटो ड्राईवर पंजीयन कराएं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति किसी नए शहर में जाता है तो ऑटो ड्राइवर के माध्यम से उस शहर, प्रांत की विस्तृत जानकारी मिल जाती है। जिले के आटो चालक भी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और यात्रियों के दिल में भरोसा बनाए रखते हुए जिले के विकास में अपनी योगदान दें। उन्होंने आटो चालकों की समस्याओं को दूर करने हरसंभव मदद की बात कहते हुए संघ के लिए भवन हेतु 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में कल्याणकारी योजना संचालित होने की बात कही और बताया कि मोदी की गांरटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार उनके खाते में दी जा रही है। किसानों के हित के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों एवं असंगठित मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। मंत्री देवांगन ने आटो संघ के अध्यक्ष आजम खान, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव यशवंत कौशिक सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, आटो चालक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सूरज की ऊर्जा से जगमगाया जामबहार, सोलर हाईमास्ट से सुरक्षित हुआ रात्रिकालीन आवागमन

Published

on

डीएमएफ से जामबहार में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी,  ग्रामीणों ने जताया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार
कोरबा 30 सितम्बर 2026। शाम ढलते ही जामबहार के चौक-चौराहे सोलर हाईमास्ट की रोशनी से जगमगा उठते हैं। रोशनी के साथ ग्रामीणों को अब रात में सुरक्षित आवागमन, बाजार तक आसान पहुंच और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधा का भरोसा मिला है। कोरबा विकासखंड के ग्राम जामबहार में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि से स्थापित सोलर हाईमास्ट सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक जनसुविधा पहुंचाने की पहल का प्रभावी स्वरूप बनकर सामने आया है।

जिला प्रशासन द्वारा क्रेडा के माध्यम से स्थापित यह सोलर हाईमास्ट सौर ऊर्जा से संचालित है। सामान्य विद्युत आपूर्ति पर निर्भरता के बिना रात में प्रकाश उपलब्ध कराने वाली इस व्यवस्था से गांव के प्रमुख आवागमन मार्ग और सार्वजनिक स्थल रोशन हो रहे हैं। पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण मौसम खराब होने या बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी रात में प्रकाश बना रहता है।
जामबहार में हाईमास्ट लगने से पहले रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में अंधेरे रास्तों पर सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता था। अब चौक-चौराहों और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहने से ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। बाजार और स्थानीय दुकानों में शाम के बाद आवश्यक गतिविधियां भी अधिक सहज हुई हैं।
सोलर हाईमास्ट डस्क-टू-डॉन तकनीक से संचालित होता है। सूर्यास्त के साथ लाइट स्वतः चालू और सूर्याेदय के बाद बंद हो जाती है। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की बचत होती है और ग्राम पंचायत पर अतिरिक्त बिजली बिल का भार नहीं पड़ता। स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए ग्रामीणों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जामबहार में सोलर हाईमास्ट की सुविधा से गांव की रातें उजली हुई हैं और ग्रामीणों के लिए आवागमन तथा सार्वजनिक गतिविधियों का दायरा अधिक सुविधाजनक बना है।
ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के प्रमुख स्थान पर रोशनी मिलने से रात में आने-जाने में सुविधा बढ़ी है और सार्वजनिक स्थल पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक महसूस होते हैं।

Continue Reading

कोरबा

कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता, खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। पांच सदस्यों के परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ खेती के खर्च का इंतजाम करना उनके लिए चुनौती थी।
श्री यादव को कृषि विभाग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें लगभग 89 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि से खाद, बीज और कीटनाशक जैसी खेती की आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिली। समय पर संसाधन जुटा पाने से खेती का काम आसान हुआ और परिवार को आर्थिक सहारा मिला।

श्री यादव का कहना है कि योजना का लाभ मिलने से खेती की लागत वहन करने में राहत मिली है। उन्होंने सहायता के लिए राज्य शासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। ग्राम दोन्दरो निवासी श्रीमती सावित्री यादव निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती हैं। उनका पंजीयन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में 11 जुलाई 2019 से है। तलाक के बाद बेटी की परवरिश और उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से आर्थिक सहारा मिला है।
श्रीमती सावित्री यादव ने बताया कि श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उनकी पहली बेटी के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने बेटी की आगे की पढ़ाई में किया। उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है।
सावित्री कहती हैं कि इन योजनाओं से बेटी की शिक्षा जारी रखने में मदद मिली है। उन्होंने सहायता के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677