Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चैक कोरबा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यो ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

साइबर चौपाल में साइबर सुरक्षा का संदेश, रक्तदान कर पुलिस अधिकारियों ने दिया मानव सेवा का संदेश

Published

on

  • पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने भी रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया

नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम कोरबा के सभागार में साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं जनहित की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर आम नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आम नागरिकों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने भी स्वयं रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करने से उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना तथा लोगों को मानव सेवा के इस कार्य से जुड़ने की प्रेरणा मिली।

साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

साइबर चौपाल के दौरान नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने, अनजान मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने तथा फर्जी कॉल एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा पुलिस ने नागरिकों को संदेश दिया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिस ने कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

22 की उम्र में आसमान की उड़ान, कैप्टन शशांक राठौर ने रचा नया मुकाम

Published

on

12वीं में कोरबा जिले के टॉपर रहे शशांक ने पूरा किया पायलट बनने का सपना, दिल्ली की रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से हासिल किया प्रशिक्षण
भाजपा नेता लोचन प्रसाद राठौर के सुपुत्र हैं शशांक
कोरबा। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सपनों को हकीकत में बदलने की कोई उम्र नहीं होती। कोरबा के काशी नगर निवासी भाजपा नेता लोचन प्रसाद राठौर के होनहार पुत्र शशांक राठौर ने महज 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनकर इस बात को साबित कर दिया। कभी आसमान में विमान उड़ाने का सपना देखने वाले शशांक अब बतौर पायलट अपने करियर की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

शशांक ने दिल्ली स्थित रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से पायलट का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कम उम्र में हासिल की गई इस उपलब्धि को लेकर शशांक को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
पढ़ाई में भी रहे अव्वल, 12वीं में किया था जिला टॉप

शशांक राठौर की उपलब्धि केवल विमानन क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वर्ष 2022 में उन्होंने कक्षा 12वीं में कोरबा जिले में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पायलट बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल किया और आखिरकार 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनने का गौरव हासिल किया।
एक परिवार दो बड़ी उपलब्धियां : भाई-बहन दोनों ने जिले का गौरव बढ़ाया

शशांक की सफलता के साथ उनके परिवार के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। उनकी बहन साक्षी राठौर का चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में जूनियर ज्युडिशियल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। एक ही परिवार के दोनों बच्चों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में हासिल की गई सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है। दोनों भाई-बहन ने कोरबा जिला एवं मूल निवास बाराद्वार का गौरव बढ़ाया है।
शशांक के पिता लोचन राठौर काशी नगर, कोरबा निवासी हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती पार्वती राठौर का मायका ग्राम सरहर है। माता-पिता ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके बच्चों की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

शशांक राठौर की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनने की उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ कोरबा जिले को भी गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए संदेश दिया है कि अपना लक्ष्य इतना विशाल बना दो कि बेकार के लिए वक्त ही न बचे। सपने देखो, लक्ष्य तय करो और उसे पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करो। संघर्ष, लगन, जज्बा एवं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। घुड़देवा खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती व लूट के मामलों में संलिप्त मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व में अपराध क्रमांक: 179/2026 में हुई कार्रवाई: प्रकरण में शामिल 03 बालिग आरोपियों को जेल तथा 07 विधि से संघर्षरत बालकों को पूर्व में ही बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है।

जब्ती व कार्रवाई: आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने का हथियार तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेजा गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677