देश
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज:सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था
नई दिल्ली,एजेंसी। होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकेंगे।
LPG संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा।

अगर कोई रेस्टोरेंट गैस की बढ़ती कीमतों या किसी अन्य ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर बिल में अलग से चार्ज जोड़ता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला था
- बेंगलुरु के एक कैफे ने नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ लगाया था। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड ऑर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 358 रुपए थी।
- कैफे ने ₹17.90 (5%) डिस्काउंट दिया, फिर GST के साथ 5% यानी ₹17.01 ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ जोड़ा। इससे कुल बिल ₹374 हो गया।

सर्विस चार्ज पर लगी रोक को घुमाने की कोशिश
CCPA जांच में पाया गया कि कई होटल-रेस्टोरेंट ‘सर्विस चार्ज’ रोक को बाईपास करने के लिए नए नाम से चार्ज ले रहे हैं। इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन बताते हुए अथॉरिटी ने सख्त निगरानी और कार्रवाई की बात कही।
बिल में ऐसे चार्ज दिखें तो क्या करें?
CCPA ने कहा है कि अगर बिल में LPG चार्ज, फ्यूल चार्ज या कोई अन्य एक्स्ट्रा फीस जुड़ी हुई दिखे, तो सबसे पहले होटल या रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से उसे हटाने को कहें। अगर वे इसे हटाने से मना करते हैं, तो ग्राहक 4 तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कलेक्टर को शिकायत: जिला कलेक्टर या CCPA को भी शिकायत कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर शिकायत करें।
मोबाइल ऐप: NCH एप से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
ई-जाग्रति पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत के लिए e-Jagriti पोर्टल का इस्तेमाल करें।
देश
आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले:22 घायल, 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया, पीएम मोदी ने जताया शोक
मरकापुरम,एजेंसी। आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया।
अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया।

मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, डंपर ड्राइवर समेत 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया।
PMNRF से आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।
हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग को बुझाया।

आग के चलते बस पूरी तरह से राख हो गई।

यह विजुअल घटना के तुरंत बाद का है। बस की आग बुझा दी गई लेकिन डंपर में आग लगी रही थी।

बस में आग लगने के बाद डंपर ने भी आग पकड़ ली। ड्राइवर अस्पताल में भर्ती है।

अधिकारियों ने बताया कि डंपर में गिट्टी लदी हुई थी। बस और डंपर में आमने-सामने टक्कर हुई।
देश
राहुल बोले-केरल की नर्स ने रातभर मेरी मां को संभाला:सभा में कहा- नर्सें ही यहां की पहचान, राज्य में 5 लाख नर्सें, 9 अप्रैल को चुनाव
नई दिल्ली,एजेंसी। राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया।
राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली।’

सिर्फ केरल की बात करें तो राज्य में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। वहीं देशभर में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं। वहीं, विदेश में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने नर्स का जिक्र कर इस तबके को साधने की कोशिश की है। केरल में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं।
वर्चुअली संबोधन में पहले मां के बारे में बात की…
कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था।
पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है।
सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं।
मोदी जी ने नेशनल लेवल पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। 10 साल बीत गए उन्होंने लोगों को एक भी नौकरी नहीं दी है।
असल में, उन्होंने नौकरियां खत्म कर दी हैं। न तो BJP और न ही LDF को लगता है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें नहीं लगता कि केरल के लोगों को उनसे सवाल पूछने का हक है।
देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत बताया।
महिलाओं के लिए फ्री KSRTC बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए फाइनेंशियल मदद के तौर पर हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। हर परिवार के लिए 25 लाख रुपए के कवरेज के साथ ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, युवाओं के लिए पांच लाख तक का बिना ब्याज वाला लोन और सीनियर सिटिजन के लिए एक स्पेशल डिपार्टमेंट बनाया जाएगा।
अस्पताल ने कहा- सोनिया की हालत स्थिर
सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है। वे पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे।
देश
बंगाल में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, 20 जख्मी:एक महीने में 17 करोड़ कैश जब्त, केरल CM बोले- राहुल में कार्यकर्ता जितनी भी समझ नहीं
नई दिल्ली,एजेंसी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यह घटना बासंती (एससी) विधानसभा सीट में हुई है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है।
उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले एक महीने में 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे लोगों से ₹17.44 करोड़ कैश जब्त किया है। इनमें ₹37.68 करोड़ (16.3 लाख लीटर) की शराब, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स, ₹23 करोड़ की कीमती धातुएं और ₹163.30 करोड़ से अधिक के अन्य मुफ्त सामान शामिल हैं।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को भबानीपुर में राम नवमी पर जुलूस निकाला।
5 राज्यों से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स
तृणमूल उम्मीदवार प्रतिभा मैती ने सरकार की दी हुई ‘सबुज साथी’ साइकिल पर अपना कैंपेन शुरू किया।
केरल के CM पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा- राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में रामनवमी पर रैली निकाली।
थरूर बोले- केरल में BJP एक जीरो-सीट पार्टी है। असली मुकाबला UDF और LDF के बीच है।
हिमंता ने कहा- जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
