Connect with us

कोरबा

कोरबा में टायर गोदाम में भीषण आग:ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लाखों का सामान जला, कई फिट ऊपर दिखा धुंआ

Published

on

कोरबा/बाँकीमोंगरा कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित गोदाम में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी गोदाम में रखे टायरों तक पहुँच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल था

घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी उसकी चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रेलर को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गोदाम में लाखों रुपये का सामान जल कर खाक

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई।

ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब:आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब थी। उनका आरोप है कि अधिक लोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

कुसमुण्डा में 25 सितंबर को गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’, सामूहिक गायन की तैयारियां तेज

Published

on

राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर देशव्यापी महाअभियान में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा की सहभागिता
69 पदाधिकारी एवं आचार्य परिवार रहे उपस्थित

कोरबा/कुसमुण्डा। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को देशभर में आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा (गेवरा बस्ती) में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आयोजकों के अनुसार 25 सितंबर को ठीक सुबह 11 बजे सम्पूर्ण भारत में एक समय और एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुण्डा में भी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विद्यालय परिवार सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर एवं कीर्ति अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा सभी आचार्य परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रमेश राठौर, सहसचिव श्रवण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सोनी एवं प्राचार्य चिन्तामणी कौशिक के साथ विद्यालय के आचार्य परिवार तथा किशोर भारती एवं कन्या भारती के कुल 69 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के साथ विद्यार्थियों से ‘वन्दे मातरम्’ का नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों से स्वयं अभ्यास करने और अपने-अपने कक्षा समूह में गीत साझा कर अन्य विद्यार्थियों को भी कंठस्थ कराने का निष्ठापूर्वक प्रयास करने कहा गया है।
विद्यालय परिवार ने इस महाअभियान में सहभागिता को गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे सहभागी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में आचार्य परिवार, समिति परिवार, किशोर भारती एवं कन्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालय के भैया-बहिन, समीपवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण, पूर्व छात्र, पूर्व आचार्य, अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा देशप्रेमी नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुण्डा (गेवरा बस्ती) में किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य, आचार्य एवं समिति परिवार से संपर्क किया जा सकता है तथा मोबाइल नंबर 9827951345 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं देशप्रेमी नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर सामूहिक गायन में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस महाअभियान में कुसमुण्डा की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिला प्रशासन और DMFT की अनूठी पहल: NEET एवं JEE की तैयारी के लिए शुरू हुई ‘DISHA’ निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना

Published

on

प्रधानमंत्री के 15 अगस्त को लाल किले से दिये गये उद्बोधन अनुरूप की गई एक पहल

मेधावी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क मेडिकल और आई आई टी के लिए आवासीय कोचिंग

कोरबा। जिला प्रशासन, कोरबा द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) के अंतर्गत ‘DISHA’ (DMFT Korba Initiative for Students’ Higher Education Achievement) योजना की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं—NEET एवं JEEE—की तैयारी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क आवासीय कोचिंग सुविधा प्रदान करना है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये उद्बोधन के अनुसार मेधावी छात्रों के लिए ” दीर्घ संकल्प उज्जवल भविष्य” की संकल्पना के अनुसार ये कोचिंग प्रोग्राम तैयार किया गया है।
योजना की प्रमुख विशेषताएँ

  • निःशुल्क आवासीय कोचिंग: कक्षा 11वीं एवं ड्रॉपर (कक्षा 12वीं उत्तीर्ण) विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवास व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था।
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षण: अनुभवी एवं योग्य फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नोट्स और नियमित टेस्ट सीरीज़।
  • डिजिटल सपोर्ट व काउंसलिंग: Wi-Fi, डिजिटल लर्निंग सपोर्ट, मॉक टेस्ट, नियमित मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत काउंसलिंग।
    पात्रता एवं चयन प्रक्रिया
  • कक्षा 11वीं: 10वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक अनिवार्य।
  • ड्रॉपर बैच: 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75% अंक mandatory, जो इस वर्ष NEET/JEE की तैयारी के लिए ड्रॉप ले रहे हैं।
    निवास: अभ्यर्थी का कोरबा जिले का पात्र निवासी होना अनिवार्य है।
    चयन: पूर्ववर्ती कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
    महत्वपूर्ण तिथियाँ
    ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026
    कक्षाएँ प्रारंभ होने की संभावित तिथि: अक्टूबर 2026
    आवेदन कैसे करें
    इच्छुक व पात्र विद्यार्थी दिए गए QR कोड को स्कैन करके NEET या JEE कोचिंग के लिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी व सहायता के लिए विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय कोरबा से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा ये पहल कोरबा के मेधावी छात्र छात्राओं को उनके डॉक्टर इंजिनियर बनने एवं उच्च संस्थानों से NEET और ZEE की परीक्षाओं में सफल होकर अध्ययन करने की तैयारी कराने के लिए की जा रही है l जिससे कोरबा जिले के मेधावी छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

Continue Reading

कोरबा

नगर निगम के ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर के मुक्तिधामों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

Published

on

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

कोरबा। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा को बड़ी सफलता मिली है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है।

स्वीकृति के तहत नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 के मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

नगर निगम द्वारा दोनों कार्यों के प्रस्ताव विधिवत पारित कर SUDA को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन कार्यों की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम बनने से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं मानिकपुर मुक्तिधाम के उन्नयन से वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सफल नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य जारी है नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसी मूलभूत सुविधाओं का विकास भी हमारी प्राथमिकता है, जिनकी आवश्यकता प्रत्येक नागरिक को होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677