Connect with us

कोरबा

मिर्जा आसिफ बेग मरकाजी सीरत कमेटी के पुन: अध्यक्ष बने

Published

on


कोरबा। मरकाजी सीरत कमेटी की बैठक सुन्नी मुस्लिम जमात खाना पुरानी बस्ती में आयोजित की गई, जिसमें आने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी के संबंध में चर्चा की गई। इससे पहले मरकजी सीरत कमेटी के नए पदाधिकारी का चुनाव किया गया। सर्वप्रथम मेमन जमात कोरबा के अध्यक्ष हाजी अमीन शेखानी ने पुरानी कमेटी को ही कार्य करने देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपस्थित एतराफ की मस्जिदों के ओहदेदारन ने अपनी सहमति देते हुए पुरानी कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आशिक बेग ( निशु )और सेक्रेटरी मोहसिन मेमन को बनाए रखने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। शेष पदाधिकारियों का चुनाव दोनों पदाधिकारी मिलकर करेंगे।


मरकजी सीरत कमेटी को दिली मुबारकबाद – आरिफ खान
इस अवसर पर नूरी मस्जिद के सदर आरिफ खान ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी लंबे समय से मरकजी सीरत कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मरकजी सीरत कमेटी द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व की भांति अपने निर्धारित समय से नूरी मस्जिद से निकलकर मदीना मस्जिद के लिए रवाना होंगी। नूरी मस्जिद ने वहां की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है।
मरकजी सीरत कमेटी को हर तरह से सहयोग किया जाएगा- हाजी अमीन
बैठक में मौजूद मेहमान जमात के सदर हाजी अली से खाली ने कहा कि मरकजी सीरत कमेटी द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। मिर्जा आसिफ बेग द्वारा अपनी टीम के साथ जिस जोश- खरोश के साथ जुलूस का आयोजन करते हैं, निश्चित ही तारीफे काबिल है। इस वर्ष 1500 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी है। मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में मेमन जमात हर तरह से सहयोग करेगा।
जुलूस की तैयारी में हमारा पूरा योगदान रहेगा – शेख सलमान
गौसे आजम मस्जिद मुड़ापार के सेक्रेटरी शेख सलमान एवं खजांची रहिस खान ने बैठक में उपस्थित होकर मरकजी सीरत कमेटी के कार्यों की सराहना की और अपने वक्तव्य में आयोजन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शेख सलमान एवं रईस खान ने कहा कि सीरत कमेटी की कार्य शैली अत्यंत ही सराहनीय है। इस वर्ष 1500 वां वर्ष होने के कारण इसकी महत्ता और बढ़ जाती है और मुस्लिम समाज का यकीन अपने उरूज पर होता है। इस अवसर पर गौसे आजम मस्जिद मुड़ापार के सभी कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुड़ापार के लोग मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। चुनाव के बाद जश्ने ईद मिलादुन्नबी जो की इस साल 1500वां वर्ष पूरा हो रहा है, इसलिए यह मिलादुन्नबी का अलग ही मुकाम होगा। बैठक में नूरी मस्जिद के अध्यक्ष आरिफ खान, मकबूल खान, मुड़ापार मस्जिद से मोहम्मद रईस खान, मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी अमीन शेखानी, कॉलरी मस्जिद से नौशाद खान, बरकत खान, महबूब खान, मो.रफीक मेमन, मो.फारूक मेमन, मो.यूनुस मेमन, हाजी अब्दुल गनी मेमन, हाजी मो.अशरफ ताज, इदरीश सिद्दीकी, शमसुद्दीन मुस्लिम ठेकेदार, $िफरोज़ सिद्दीकी, आरिफ सेठ सहित बड़ी संख्या में युवाओं की टीम मौजूद थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सब स्टेशन शुरू होने से बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

Published

on

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र में पुष्पलता उद्यान के निकट 33 11 केवी क्षमता के बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है। बुधवार को राज्य बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने सब स्टेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद सब स्टेशन से चिन्हित क्षेत्र में सप्लाई शुरू हो गई है। सब स्टेशन से क्षेत्र में तीन फीडर से सप्लाई किए जाएंगे। बिजली सब स्टेशन शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही गर्मी में लोड बढ़ने पर फाल्ट आने की समस्या दूर होगी। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। शहरी क्षेत्र के पाड़ीमार जोन में सबसे अधिक बिजली उपभोक्ताओं के होने से गर्मी में फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि बिजली कंपनी के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ने लोड की स्थिति के आधार पर सीडीएफ कॉलोनी कोरबा पूर्व में सब स्टेशन स्थापित करने मुख्यालय से मंजूरी ली।

Continue Reading

कोरबा

अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में अग्निवीर भर्ती जागरूकता कार्यक्रम, योजना का लाभ उठाने किया गया प्रेरित

Published

on

कोरबा। जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा में अग्निवीर भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। एनसीसी अधिकारी नूपुर अग्रवाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इसमें शामिल होने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल जांच की संपूर्ण जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं और करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को अग्निवीर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading

कोरबा

मातारानी की पूजा कर कैबिनेट मंत्री ने लिया आशीर्वाद

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को नवरात्रि के सप्तमी पर मां सर्वमंगला मंदिर, पहाड़ पर विराजी मां मड़वारानी, मां भवानी मंदिर, कौशल्या धाम एवं एनटीपीसी गेट के सामने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के विशेष पूजन अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता रानी से प्रदेश और जिले की सुख-शांति और तरक्की के लिए कामना की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677