Connect with us

देश

मोदी बोले- दुनिया में मेड इन इंडिया लिखी EV चलेगी:मारुति की पहली EV को झंडी दिखाई; गुजरात प्लांट से 100 देशों को निर्यात होगी

Published

on

अहमदाबाद,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए फ्लैग-ऑफ किया। ये मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ये गाड़ी पूरी तरह से भारत में ही बनी है और इसे 100 से ज्यादा देशों, जैसे यूरोप और जापान में निर्यात किया जाएगा। PM मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी मेड इन इंडिया लिखा होगा।

इस कार में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में हो चुका है।

PM मोदी के संबोधन की 5 खास बातें

  1. गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ रहा है। भारत को डेमोग्राफिक एडवांटेज है। हमारे पास स्किल वर्कफोर्स का बड़ा पूल है। जो हमारे हर पार्टनर के लिए विन-विन सिचुएशन बनाता है।
  2. जापान की सुजुकी कंपनी भारत में मैनुफैक्चरिंग कर रही है। जो गाड़ियां बन रही हैं वो वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। एक तरह से मारुति सुजुकी कंपनी मेक इन इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर बन चुकी है।
  3. पैसा किसी का भी लगे, मुझे इससे कोई लेना देना नहीं है। वो चाहे डॉलर हो या पॉन्ड हो या और करेंसी हो, लेकिन इससे जो प्रोडक्शन हो उसमें पसीना मेरे देशवासियों का होगा। जो प्रोडक्शन होगा उसमें महक मेरे देश की मिट्‌टी की होगी।
  4. आज पूरी दुनिया, भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए। हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हिंदुस्तान आने वाले निवेशकों को इतना कन्फ्यूजन होना चाहिए कि वे सोचें, मैं इस राज्य में जाऊं या उस राज्य में।
  5. मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं, आइए, रिफॉर्म की स्पर्धा करें, प्रो-डेवलपमेंट पॉलिसी की स्पर्धा करें और गुड गर्वनेस की स्पर्धा करें। गर्व से स्वदेशी की ओर बढ़ चलें। मुझे आपका साथ चाहिए दोस्तों, 2047 तक हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में हंसलपुर सुजुकी मोटर प्लांट पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में हंसलपुर सुजुकी मोटर प्लांट पहुंचे थे।

मारुति सुजुकी ने दिल्ली में इसी साल जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी शो में ई-विटारा के प्रोडक्शन वर्जन शोकेज किया था।

मारुति सुजुकी ने दिल्ली में इसी साल जनवरी में हुए भारत मोबिलिटी शो में ई-विटारा के प्रोडक्शन वर्जन शोकेज किया था।

20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है कीमत

मारुति ई विटारा के 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। वहीं, हाई पावर वाली मोटर के साथ 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

इसके अलावा ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE 6 से रहेगा।

एक्सटीरियर : LED हेडलैंप और 19-इंच ब्लैक व्हील

सुजुकी ई विटारा को नए हार्टेक्ट-ई प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, जिसे कंपनी ने टोयोटा के साथ मिलकर बनाया है। सुजुकी ई विटारा का एक्सटीरियर डिजाइन EVX कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही है। इसके फ्रंट में पतली LED हेडलाइट और वाई-शेप्ड LED DRL और स्टाइलिश बंपर के साथ इंटीग्रेटेड फॉग लाइट दी गई हैं।

बॉडी क्लेडिंग और 19-इंच ब्लैक व्हील के साथ मिड साइज SUV साइड से काफी मस्क्यूलर दिखाई देती है। पिछले गेट पर डोर हैंडल को सी-पिलर पर दिया गया है। इसके अलावा रुफ पर एक इलेक्ट्रिक सनरुफ भी है। ई विटारा के रियर में कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह 3-पीस लाइटिंग एलिमेंट वाली कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है।

इंटीरियर : 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलेंगे

ई-विटारा में डुअल-टोन ब्लैक और ऑरेंज केबिन दी गई है। इसमें 2-स्पोक फ्लेट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और वर्टिकल ओरिएंटेड AC वेंट्स के चारों ओर क्रोम टच दिया गया है। इसके केबिन का प्रमुख हाइलाइट इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले है।

सुजुकी ने ई विटारा के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है मारुति की इलेक्ट्रिक कार में ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

बैटरी पैक और रेंज

यूरोपियन मार्केट में ई विटारा को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक ऑप्शन शामिल है। कंपनी ने अभी तक ई विटारा की सर्टिफाइड रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है। कार में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल, तीन साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

Published

on

मुंबई, एजेंसी। गैस की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे यह तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आज थोक गैस की कीमतों में 32% की सीधी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे दाम थोड़े समय के लिए 151 पेंस प्रति थर्म तक जा पहुंचे। यह फरवरी 2023 के बाद का सबसे उच्च स्तर है।

एक हफ्ते में करीब 93% की वृद्धि 

बाजार में गैस की कीमतों का बढ़ना जारी है। कल कीमतों में हुई 50% की वृद्धि के बाद, इस सप्ताह अब तक गैस के दाम 93% तक बढ़ चुके हैं। हालांकि, शुरुआती उछाल के बाद कीमतों में मामूली राहत देखी गई और यह 148 पेंस प्रति थर्म पर आकर रुकी।

आम आदमी पर क्या होगा असर? 

गैस की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने की संभावना है। बिजली की कीमतें अभी भी थोक गैस की लागत से जुड़ी हुई हैं, इसलिए गैस महंगी होने से बिजली भी महंगी हो सकती है। दूसरी ओर ‘एनर्जी प्राइस कैप’ (जो ऊर्जा की प्रति यूनिट अधिकतम शुल्क को सीमित करती है) काफी हद तक थोक लागतों के आधार पर ही तय की जाती है। 

यदि थोक कीमतें इसी उच्च स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू बिलों (Household bills) में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

Continue Reading

देश

Gold-Silver Drop: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर शाम के कारोबार में दोनों कीमती धातुएं औंधे मुंह गिरी है। MCX पर खबर लिख जाने के समय सोने का वायदा भाव 2.45% यानि 3760 रुपए की गिरावट के साथ 1,62,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी में 16653 रुपए (6.21%) टूटकर 2,61,828 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। आपको बता दें कि आज MCX पर होली के कारण सुबह का कारोबार बंद था। इंटरनैशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें $5400 के पार चली गईं, जिसके बाद देर शाम के ट्रेडिंग में गिरावट देखी गई। शाम के कारोबार में Comex पर सोना 159 डॉलर की गिरावट के साथ 5,159.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 7.44 डॉलर की गिरावट के साथ 81.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Continue Reading

देश

नौसेना को मिलेगा VL-Shtil मिसाइल सिस्टम, कोस्टगार्ड को 6 एडवांस्ड हेलिकॉप्टर… ₹5,083 करोड़ की मेगा डील

Published

on

 नई दिल्ली,एजेंसी। Ministry of Defence ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो बड़े रक्षा समझौतों पर मुहर लगाई है। कुल रू. 5,083 करोड़ के इन सौदों से Indian Coast Guard और Indian Navy की ऑपरेशनल क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। समझौते रक्षा सचिव की मौजूदगी में संपन्न हुए।

  • HAL के साथ ₹2,901 करोड़ का करार: 6 ALH Mk-III (Maritime Role)
  • कंपनी: Hindustan Aeronautics Limited (बेंगलुरु)
  • प्लेटफॉर्म: Advanced Light Helicopter (ALH) Mk-III – Maritime Role
  • कैटेगरी: Buy (Indian – IDDM), पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन व निर्माण

क्या खास है?

ट्विन-इंजन हेलिकॉप्टर अत्याधुनिक सेंसर, सर्विलांस सिस्टम और मिशन उपकरणों से लैस होंगे। ये जहाज और जमीन—दोनों से ऑपरेट कर सकेंगे। समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव (SAR), तटीय गश्त और ऑफशोर एसेट्स की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका रहेगी।

आर्थिक असर

200 से अधिक MSME की भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन (लगभग 65 लाख मानव-घंटे) का अनुमान है। यह कदम ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘Make in India’ को मजबूती देता है।

  • रूस के साथ रू.2,182 करोड़ का समझौता: VL-Shtil एयर डिफेंस
  • कंपनी: JSC Rosoboronexport
  • सिस्टम: Surface-to-Air Vertical Launch Shtil (VL-Shtil) मिसाइलें व होल्डिंग फ्रेम्स

क्या करेगा यह सिस्टम?

हर मौसम में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम यह एयर डिफेंस सिस्टम युद्धपोतों को मिसाइल, ड्रोन और एयरक्राफ्ट जैसे हवाई खतरों से सुरक्षा देगा। इससे फ्रंटलाइन जहाजों की वायु-रक्षा क्षमता में बड़ा उछाल आएगा और भारत-रूस रक्षा सहयोग भी मजबूत होगा।

समुद्री सुरक्षा को मिलेगा नया बूस्ट

दोनों सौदों से भारत की लंबी तटरेखा, रणनीतिक समुद्री मार्गों और ऑफशोर प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा और सुदृढ़ होगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ये अधिग्रहण हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मौजूदगी और तत्परता को और प्रभावी बनाएंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677