Connect with us

देश

तेलंगाना में मोदी बोले- परिवारवादियों ने देश को बर्बाद किया,उन्होंने जमीन-आसमान बेचकर कोठियां बनवाईं, मैंने घर भी नहीं बनवाया

Published

on

हैदराबाद/भुवनेश्वर, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटे में दूसरी बार तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने आज 7200 करोड़ रुपए की योजनाएं लॉन्च कीं। 4 मार्च को उन्होंने आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का इनॉगरेशन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे के अंदर एक बार फिर तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को सबसे पहले सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संगारेड्डी में 7200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। पीएम मोदी ने यहां रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने कहा- पता है ये लोग मुझे गाली क्यों दे रहे हैं? ये मोदी उनकी आंखों में चुभता क्यों है? उसका कारण है- मैं उनके सैकड़ों हजारों रुपए के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। पीएम ने कहा- मैं इनके परिवार के खिलाफ परिवारवाद के खिलाफ बोल रहा हूं। व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाया। वो लोग मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं, वो कहने लगते हैं कि मोदी का परिवार ही नहीं है। अगर आपके पास परिवार है तो आपको चोरी करने की छूट है, सत्ता पर कब्जा करने की छूट है? मोदी बोले- विपक्ष के लोगों ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार के लिए जमीन-आसमान बेच दिए और अपनी कोठियां बनवाईं। मैंने आज तक अपना घर भी नहीं बनवाया। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री और अब देश का प्रधानमंत्री रहते हुए अब तब 150 करोड़ के गिफ्ट नीलाम करवाकर जनता की सेवा में लगा दिए।

1. मोदी जो कहता है, वो करके दिखाता है प्रधानमंत्री ने कहा- कल भी मैं तेलंगाना में थ और आज भी आया हूं। इन दो दिनों में 63 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ। आप भी जानते हैं कि मोदी जो कहता है, वो करके दिखाता है। मैनें कहा था- भारत को पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाई छू रहा है। मोदी ने कहा- हमने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के अंत की बात कही थी। ये वादा बीजेपी ने पूरा करके दिखाया। हमने कहा था कि हम सब मिलकर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम का स्वागत करेंगे। ये वादा पूरा हुआ। मोदी की गारंटी पूरी हुई। 2. विपक्ष मुझे और मेरे परिवार को गाली दे रहा है मोदी ने कहा- आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं। इसका कारण है- क्योंकि मैं इनके सैंकडों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं सही कर रहा हूं या नहीं। आप जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक देखिए, जहां परिवारवादी पार्टियां राज कर रही हैं, वो परिवार मजबूत हो गए और वो राज्य बर्बाद हो गए। वो लोग मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं, वो कहने लगते हैं कि मोदी का परिवार ही नहीं है। अगर आपके पास परिवार है तो आपको चोरी करने की छूट है, सत्ता पर कब्जा करने की छूट है? 3. मेरे लिए देश का हर परिवार सब कुछ है मोदी ने कहा- मैंने एक ही परिवार के 50-50 लोग पदों पर विराजमान देखे हैं। ये कहते हैं कि मोदी के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है। ये विचारधारा की लड़ाई है। वो कहते हैं फैमिली फस्र्ट, मोदी कहता है कि नेशन फस्र्ट। ये है विचारधारा की लड़ाई। प्रधानमंत्री ने कहा- उनके लिए उनका परिवार ही सब कुछ है। मेरे लिए देश का हर परिवार सब कुछ है। इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया। मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है। ये परिवारवादी इतने असुरक्षित हैं कि इन्होंने देश के हजारों युवाओं को राजनीति में आगे बढऩे ही नहीं दिया। 4. मैंने 150 करोड़ के गिफ्ट देश की सेवा में अर्पित किए पीएम ने कहा- कांग्रेस पहले परिवारवादी नहीं थी, लेकिन जबसे परिवारवादी बनी है, 50 साल से कम आयु वाले को आगे नहीं बढ़ाते। किसी को बैठाना पड़ा तो 80-85 साल वाले को बना देंगे। डरते हैं कि 50-55 साल वाला आया और ओवरटेक कर गया तो परिवार का क्या होगा। मोदी लगातार देश की राजनीति में ईमानदार युवाओं को आगे ला रहा है। इन परिवारवादियों ने देश को लूटा, अपनी तिजोरियां भरीं। मोदी ने खुद को जो तनख्वाह मिलती है, उसमें से भी जब मौका आया कुछ ना कुछ मैंने लोगों के लिए खर्च कर दिया है। इन्होंने महंगे-महंगे गिफ्ट लिए, उसके जरिए काले धन को सफेद बनाया। मोदी ने जो गिफ्ट लिए उसकी नीलामी होती है। अब तक करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपया इसी तरह लोगों की सेवा में लगा दिया है। 5. परिवारवादियों ने जमीन-आसमान बेचे, कोठियां-महल बनवाए पीएम ने कहा- उन्होंने काला धन ठिकाने लगाने के लिए विदेशी बैंकों में अपने खाते खोले। मोदी है, जिसने यहां करोड़ों गरीब भाई-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। ये फर्क है। परिवारवादियों ने अपने परिवार के लिए कोठियां-महल-शीशमहल बनवाए। मोदी ने अपने लिए एक घर तक नहीं बनाया। मोदी देश के गरीबों के पक्के घर बनवा रहा है। अब तक 4 करोड़ घर बन चुके हैं। परिवारवादियों ने देश की खदानें, महंगी जमीनें और आकाश तक बेचा। मोदी देश बनाने के लिए, आपका भविष्य बनाने के लिए, आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए जमीन-आकाश-पाताल दिन-रात एक कर रहा है। बौखलाए हुए ये लोग मेरा परिवार ना होने की बात कर रहे हैं। आज 140 करोड़ देशवासी एक सुर में कह रहे हैं, मैं हूं मोदी का परिवार। 6. तेलंगाना में कांग्रेस-बीआरएस एक-दूसरे को कवर फायर देते हैं पीएम ने कहा- तेलंगाना के लोगों ने बीआरएस और कांग्रेस मौका दे दिया। कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना एटीएम बना दिया। दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बीआरएस-कांग्रेस में गठबंधन है कि नहीं है, ये तेलंगाना वाले बताएंगे। दुनिया को ये पता है कि दोनों के बीच घोटाला बंधन बहुत मजबूत है। घोटाला बंधन सारी दुनिया जानती है। घोटालाबंधन यानी तेलंगाना की लूट में दोनों एक-दूसरे को कवर फायर देते हैं। बीआरस के लोगों ने कालेश्वरम घोटाला करके किसानों से करोड़ों रुपए लूटे। अब कांग्रेस क्या कर रही है। ये लोग बीआरएस के घोटालों की जांच तक नहीं करा रहे हैं। फाइलें दबा रहे हैं। इन्हें लगता है कि इनके भी कई लोग बीआरएस के साथ घोटाले में शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

Published

on

नोएडा,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है।

प्रधानमंत्री ने कहा-

देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यह टर्मिनल हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

एयरपोर्ट के उद्घाटन की तस्वीरें…

पीएम ने नोएडा के एयरपोर्ट का मॉडल देखा। अफसरों से इसकी डिटेल के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पीएम ने नोएडा के एयरपोर्ट का मॉडल देखा। अफसरों से इसकी डिटेल के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी साथ रहे।

मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी साथ रहे।

मंच पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ लंबी बातचीत की।

मंच पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ लंबी बातचीत की।

मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें

1. ‘पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ’

पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें।

2. ‘नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था’

नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।

3. ‘सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था’

सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया।

नोएडा एयरपोर्ट की तस्वीरें देखिए-

यह तस्वीर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। ये IGI एयरपोर्ट से करीब 72 किमी दूर है।

यह तस्वीर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। ये IGI एयरपोर्ट से करीब 72 किमी दूर है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है।

एयरपोर्ट 2040 तक पूरा बनकर तैयार होगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।

Continue Reading

देश

रूस 4 महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा:1 अप्रैल से बैन शुरू, भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर

Published

on

मॉस्को,एजेंसी। रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय से इस प्रस्ताव को तैयार करने को कहा। रूस के मुताबिक यह कदम घरेलू सप्लाई बनाए रखने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए है।

नोवाक ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान जंग की वजह से ग्लोबल तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्शन बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। इससे कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

रूस रोजाना 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है। निर्यात रोकने से चीन, तुर्किये, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देशों पर असर पड़ सकते हैं। ये देश रूसी तेल उत्पादों के बड़े खरीदार हैं। भारत पर असर कम होगा क्योंकि वह पेट्रोल नहीं, कच्चा तेल खरीदता है।

रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने शुक्रवार को देश में पेट्रोल और दूसरे तेल उत्पादों की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की समीक्षा की।

रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने शुक्रवार को देश में पेट्रोल और दूसरे तेल उत्पादों की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की समीक्षा की।

रूस के फैसले का भारत पर कितना असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत सीधेतौर पर पेट्रोल जैसे तैयार ईंधन पर ज्यादा निर्भर नहीं है, बल्कि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर निर्भर है। क्रूड ऑयल को ही रिफाइन कर पेट्रोल और डीजल बनाए जाते हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से लगभग 20% रूस से आता है।

भारत बहुत कम मात्रा में पेट्रोल या अन्य तैयार ईंधन आयात करता है। इसके बजाय देश अपने बड़े रिफाइनरी नेटवर्क के जरिए कच्चे तेल को खुद प्रोसेस करता है। यही वजह है कि रूस के पेट्रोल निर्यात पर लगी रोक का भारत पर सीधा असर पड़ने की संभावना बहुत कम है।

भारत रोजाना करीब 56 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करता है। यह न सिर्फ अपनी घरेलू जरूरत पूरी करता है, बल्कि तैयार ईंधन का निर्यात भी करता है।

हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि रूस के फैसले से अगर वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ता है, तो कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। पहले से ही जंग के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।

पहले भी पेट्रोल एक्सपोर्ट पर रोक लगाई गई थी

मॉस्को में शुक्रवार को पेट्रोल एक्सपोर्ट के बैन को लेकर बैठक हुई थी। इसमें खासतौर पर यह जोर दिया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ईंधन कीमतें नियंत्रित रखना चाहते हैं।

मंत्री नोवाक ने बैठक में कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। तेल कंपनियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और रिफाइनरियां पूरी या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं, जिससे जरूरत पूरी हो रही है।

रूस पहले भी कीमत नियंत्रण और घरेलू सप्लाई के लिए पेट्रोल-डीजल निर्यात पर रोक लगा चुका है। पिछले साल भी ऐसा हुआ था, जब यूक्रेन हमलों से रिफाइनरियां प्रभावित हुई थीं।

इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, रूस ने पिछले साल करीब 50 लाख मीट्रिक टन पेट्रोल एक्सपोर्ट किया था, यानी हर दिन लगभग 1.17 लाख बैरल के बराबर है।

एक दिन पहले ही नोवाक ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो रूस फिर से तेल निर्यात पर रोक लगा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस का यूराल्स तेल और दूसरे तेल उत्पाद इन दिनों ब्रेंट क्रूड के बराबर या उससे भी महंगे दाम पर बिक रहे हैं।

क्रूड से 15 डॉलर तक महंगा मिल रहा रूसी तेल

इधर, इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे निपटने के लिए भारतीय रिफाइनर्स ने रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने का फैसला किया है। अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए भारत ने रूस से लगभग 60 मिलियन यानी 6 करोड़ बैरल कच्चे तेल का सौदा किया है।

जो रूसी तेल कभी भारत को भारी डिस्काउंट पर मिलता था, अब उसके लिए प्रीमियम चुकाना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सौदे ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर 5 से 15 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम (अतिरिक्त कीमत) पर बुक किए गए हैं। सप्लाई की कमी और मांग ज्यादा होने की वजह से कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है।

दरअसल, भारत की इस खरीदारी के पीछे अमेरिका की दी गई छूट का बड़ा हाथ है। अमेरिका ने भारत को उन रूसी तेल कार्गो को लेने की अनुमति दी है, जो 5 मार्च से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे। बाद में इस छूट का दायरा बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया।

Continue Reading

देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई:राहुल को पप्पू कहा, खामेनेई की तस्वीर लहराई, CM बोले- ईरान पर युद्ध थोपा

Published

on

श्रीनगर,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओ ने खामेनेई के पोस्टर भी लहराए।

इस बीच, सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा, ‘राहुल गांधी पप्पू हैं।’ इसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी। वहीं, ईरान युद्द पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा- ईरान पर यह युद्ध थोपा गया। मानवता की हत्या हुई है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई।

पीएम मोदी और राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन करता नेशनल कॉन्फ्रेंस का विधायक।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन करता नेशनल कॉन्फ्रेंस का विधायक।

नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक बोले- हम ईरान के साथ खड़े हैं

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। हमारी पार्टी और जम्मू-कश्मीर की सरकार उनके साथ खड़ी है। जैसे CM उमर अब्दुल्ला ने पिछली बार सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। वैसे ही, आज हम सब यहां खड़े हैं।

हम समझते हैं कि जिस तरह से खामेनेई को मारा गया, किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे लगता है कि देश की टॉप लीडरशिप को इसकी निंदा करनी चाहिए। हम ईरान के लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं।

कश्मीर में ईरान के लिए रू.18 करोड़ चंदा जुटाया गया

कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में करोड़ों रुपए का चंदा जुटाया गया है। इससे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका है कि इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग में हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक करीब रू.18 करोड़ का चंदा जुटाया गया है। इनमें से 85% राशि शिया समुदाय ने दान की है। कश्मीर का बड़गाम शिया बहुल इलाका है। यहां से करीब रू.9.5 करोड़ जुटाए गए हैं।

यह फंडरेजिंग अभियान जकात और सदका के जरिए लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य मौजूदा संघर्ष से प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद करना बताया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677