Connect with us

देश

संसद की सीढ़ियों पर सांसदों का रातभर धरना:गीत गाए; स्पीकर के चेंबर में पीएम मोदी-प्रियंका की चाय पर चर्चा.. संसद के मोमेंट्स

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। VB-G RAM G बिल पास होने के साथ संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। इस पर बिल पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 14 घंटे चर्चा हुई। दोनों ही सदन में विपक्ष ने बायकॉट कर दिया।

TMC सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे रहे। बीच-बीच में हम होंगे कामयाब गाना भी गाया।

सत्र खत्म होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में चाय पर चर्चा हुई जिसमें पीएम मोदी-प्रियंका समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ठहाका लगाते हुए दिखे।

खड़गे ने कहा- मां की कसम खाता हूं…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जी-राम-जी बिल के विरोध में स्पीच दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जी-राम-जी बिल के विरोध में स्पीच दी।

राज्यसभा में जी-राम-जी’ बिल के विरोध के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैं मां की कसम खाता हूं, भारत मां की कसम खाकर कहता हूं, ये कानून गरीबों के लिए नहीं।

TMC सांसदों ने ‘हम होंगे कामयाब गाया’

टीएमसी सांसदों ने विरोध के दौरान गाना गाया।

टीएमसी सांसदों ने विरोध के दौरान गाना गाया।

टीएमसी सांसदों ने रातभर संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

टीएमसी सांसदों ने रातभर संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

टीएमसी सांसदों ने रातभर VB- जी राम-जी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने ‘हम होंगे कामयाब’ गाना गाया।

कंगना बोलीं- यह गाना गा रहे देशभक्ति की भावना आएगी

हिमाचल के मंडी से बीजेपी की सांसद हैं कंगना

हिमाचल के मंडी से बीजेपी की सांसद हैं कंगना

शुक्रवार को बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने विपक्ष के हंगामे को लेकर बयान दिया। कंगना ने कहा- यह गीत गा रहे हैं इससे इनमें भी देशभक्ति की भावनाएं आएंगी। फाइनली यह देश के हक में सोचना शुरू करेंगे, क्योंकि अभी तक तो यह राजनीति और पार्टी की बातें ही करते थे। जिसे कहते है ना कि बैटर सेंस प्रिवेल्ड।

प्रियंका ने पीएम के साथ चाय पर चर्चा की

स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी।

स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी।

स्पीकर के ऑफिस में चाय पर चर्चा करीब आधा घंटा चली। 30 से ज्यादा सांसद मौजूद रहे।

स्पीकर के ऑफिस में चाय पर चर्चा करीब आधा घंटा चली। 30 से ज्यादा सांसद मौजूद रहे।

शुक्रवार को संसद सत्र स्थगन के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को चाय के लिए आमंंत्रित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे।

वंदे मातरम् के साथ संसद के सत्र का समापन

संसद की कार्यवाही स्थगन के दौरान विपक्षी सांसद महात्मा गांधी की जय के नारे लगाते रहे।

संसद की कार्यवाही स्थगन के दौरान विपक्षी सांसद महात्मा गांधी की जय के नारे लगाते रहे।

वंदे मातरम् गीत के साथ शुक्रवार को अनिश्चितकाल काल के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई। इस दौरान विपक्ष संसद में महात्मा गांधी की जय के नारे लगाता रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमने इस सत्र में 15 बैठकें की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

राहुल गांधी मानहानि केस: क्या लिया जाएगा आवाज का नमूना? MP-MLA कोर्ट में बहस पूरी, 2 मई को आएगा फैसला

Published

on

रायबरेली,एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 311 से संबंधित आवेदन पर बहस हुई। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रखते हुए 2 मई को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय द्वारा दायर धारा 311 के आवेदन पर अदालत में बहस हुई। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय के लिए अगली तारीख 2 मई तय की। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछली सुनवाई 17 अप्रैल को हुई थी। इससे पूर्व 28 मार्च की सुनवाई में वादी पक्ष ने राहुल गांधी की आवाज का नमूना लेने और उसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की थी। इसके लिए सीआरपीसी की धारा 311 सहपठित धारा 91 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें आवाज के नमूने का मिलान पहले से दाखिल सीडी से, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेन्सिक लैब) में कराने का अनुरोध किया गया था। इस मांग का राहुल गांधी के अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।

यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा अक्टूबर 2018 में दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण में राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपए के 2 मुचलकों पर जमानत प्रदान की थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया और स्वयं को निर्दोष बताते हुए मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया।

अदालत ने उनके बयान के बाद वादी पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके तहत गवाह पेश किए जाते रहे हैं। इससे पहले 20 फरवरी को भी राहुल गांधी ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें अदालत ने उनसे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि, उनके अधिवक्ता द्वारा कोई अतिरिक्त साक्ष्य या स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

Continue Reading

देश

फर्जी बैंक गारंटी से 136 करोड़ का खेल: रिलायंस पावर के CFO समेत 3 गिरफ्तार

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। राजधानी में आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े टेंडर में धांधली के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक प्रमुख कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का नाम भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला
Delhi Police Economic Offences Wing की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने Solar Energy Corporation of India से टेंडर हासिल करने के लिए 136 करोड़ रुपये से अधिक की जाली बैंक गारंटी जमा की थी। इस साजिश में Reliance Power Limited के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक कुमार पाल भी शामिल बताए जा रहे हैं।

फर्जी दस्तावेजों का जाल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने जाली दस्तावेजों को असली दिखाने के लिए नकली ईमेल संवाद तैयार किए। इतना ही नहीं, State Bank of India के नाम से फर्जी पुष्टि पत्र भी बनाए गए, जिससे टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके।

गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में वित्तीय धोखाधड़ी के कई और पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि और सबूत सामने आते हैं, तो मामले में और गिरफ्तारी भी हो सकती है। फिलहाल ये मामला बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किस तरह जाली दस्तावेजों और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर अब एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Continue Reading

देश

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी करना कांग्रेस को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन को भेजा नोटिस

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। पीएम मोदी को लेकर विविवाद बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके “आतंकवादी” कमेंट पर नोटिस जारी किया। भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

आप को बता दें कि यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्रियों – निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल – और अन्य BJP नेताओं वाले एक डेलीगेशन के चुनाव आयोग की फुल बेंच से मिलने और PM मोदी के खिलाफ खड़गे के “आतंकवादी” कमेंट के बारे में शिकायत करने के कुछ घंटों बाद हुई। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ”वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शब्दश:) आतंकवादी हैं। इसे आतंकित करना… वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ”भाजपा कार्यालय का एक्सटेंशन” बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक लोगों को डराने-धमकाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खरगे ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर यह दावा करके जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने तर्क दिया, ”अगर वह सच में इसे लागू करना चाहते हैं, तो वह मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकते हैं। वह इसे क्यों नहीं दे रहे हैं?’

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677