Connect with us

कोरबा

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

कोरबा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी कोरबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, श्रीमती गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

“राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निवारण एवं नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा, संवैधानिक सुरक्षा, संकट प्रबंधन एवं नागरिकों को सद्भाव बनाएं रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में निभाई जाने वाली भूमिका पर अपने प्रभावशाली तर्क रखे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:—

  1. खुशबू बनो (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – प्रथम स्थान
  2. नगमा बनो (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) – द्वितीय स्थान
  3. आयुषी पटेल (बी.एड. प्रथम वर्ष) – द्वितीय स्थान
  4. सानिया (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) – तृतीय स्थान
  5. लीना सिंह (बी.एड. प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान
  6. सिल्की अग्रवाल
  7. सिद्धी
  8. ममता यादव
  9. शिवांगी चौहान
  10. मनीषा कुमारी
  11. रूपाली साहू
  12. डिंपल साहू
  13. अदिति नंदा
  14. नरिंदर कौर
  15. प्रभजोत कौर
  16. गीतू साहू

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस बल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा अभियान
जिला पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत पुलिस शासकीय व अशासकीय संस्थानों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, खेल संस्थानों में पहुंच रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677