भाजपा-कांग्रेस के कार्यक्रमों से ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की तस्वीर गायब:मैनपाट में छत्तीसगढ़ी गाने पर नाचे CM-मंत्री और विधायक, धक्का-मुक्की पर भड़कीं फूलोदेवी नेताम
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बड़े कार्यक्रम किए, लेकिन इन कार्यक्रमों के दौरान मंच से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब रही। वहीं, मैनपाट में छत्तीसगढ़ी गाने और मांदर की थाप पर सीएम और मंत्री नाचते नजर आए।
जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम में एंट्री को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। जिस पर फूलोदेवी नेताम ने सिक्योरिटी पर नाराजगी जताई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इन कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस ने 7 जुलाई को रायपुर में किसान जवान संविधान जनसभा का आयोजन किया था। वहीं, 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में बीजेपी प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम हुआ। इन दोनों की कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो गायब थी। जबकि चुनाव के दौरान दोनों ही पार्टियों ने अपने बैनर-पोस्टर और सभा में इस्तेमाल किया था।
कांग्रेस की सभा और भाजपा की प्रशिक्षण शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नजर नहीं आई।
कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश को लेकर बवाल
7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद जब नेता साइंस कॉलेज से राजीव भवन पहुंचे, तो गेट पर रोके जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी। कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नेताओं को अंदर जाने से रोका जा रहा है।
वायरल वीडियो में एक कार्यकर्ता गेट पर खड़े लोगों से कहता दिखा कि, दादागिरी कर रहे हो क्या ? धक्का-मुक्की के बीच एक महिला कार्यकर्ता असहज हो गई।
धक्का-मुक्की के बीच एक महिला कार्यकर्ता असहज हो गई।
फूलोदेवी नेताम को लगा धक्का, सिक्योरिटी पर भड़कीं
इस बैठक के बाद जब महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम बाहर निकल रहीं थीं, तभी पीछे से किसी का धक्का लग गया। नेताम ने तत्काल नाराजगी जाहिर की और मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स को फटकार लगाई। फूलोदेवी नेताम की प्रतिक्रिया का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पूर्व राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम धक्का लगने पर भड़की।
भूपेश बघेल का विनोद तावड़े पर हमला
मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट पर बघेल ने लिखा कि महाराष्ट्र चुनाव में एक महासचिव को 5 करोड़ कैश बांटते पकड़ा गया, वही अब छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण देने आए हैं। भ्रष्टाचार ही भाजपा का प्रशिक्षण एजेंडा है।
मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसा है।
अमित शाह का दौरा टला, कांग्रेस का कटाक्ष
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मैनपाट दौरा प्रस्तावित था, लेकिन ऐन वक्त पर दौरा रद्द हो गया। कांग्रेस ने कहा कि, दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि राज्यपाल रमन डेका ने गृहमंत्री को क्या ऐसा फीडबैक दिया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ का दौरा रद्द कर दिया ?
छत्तीसगढ़ी गानों और मांदर की थाप पर झूमे सीएम-मंत्री
बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 8 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गले में मांदर डालकर जमकर थिरके। मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री और विधायक भी प्रशिक्षण शिविर में झूमने नाचते नजर आए। वही मंच पर विधायक अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने गाए। जिसमें भाजपा नेता डांस किया।
मांदर बजाते हुए जमकर थिरके सीएम साय और मंत्री-विधायक।
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सांसदों, विधायकों के मोबाइल भी जमा करा लिए गए थे। इसे लेकर भी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए तंज कसा है।
भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
कांग्रेस के एक के बाद एक पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। 7 जुलाई को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के की रायपुर में जनसभा हुई थी। जिस पर बीजेपी ने लिखा है कि, रागा के सनातन विरोधी नीति पर चलते खरगे।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।