Connect with us

देश

पीयूष गोयल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफों मे बांधे पुल, कहा – ‘यूपी सरकार ने आदर्श स्थापित किया है’

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को केंद्र से बड़ी सराहना मिली है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ई-मार्केटिंग के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

GeM प्लेटफॉर्म पर यूपी का बेहतरीन प्रदर्शन

पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने GeM (Government e-Marketplace) को प्रभावी ढंग से अपनाकर पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी खरीद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने इसे अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह की सफलता मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपी ने GeM पोर्टल के ज़रिए 5,427 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

डिजिटल गवर्नेंस में यूपी अग्रणी

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस को प्रदेश में नई दिशा मिली है। यह सिर्फ प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि आम जनता और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली पहल है। 

GeM प्लेटफॉर्म क्या है?

GeM (Government e-Marketplace) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है, जो सरकारी खरीद को पारदर्शी, सरल और कुशल बनाता है।
यह 2016 में लॉन्च किया गया था और इसका उद्देश्य है कि सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और स्थानीय निकाय ऑनलाइन तरीके से सामान और सेवाएं खरीद सकें।

GeM प्लेटफॉर्म की विशेषताएं:

1. डिजिटल पंजीकरणऔर आसान प्रक्रिया
2. MSME और स्टार्टअप्स को सरकारी बाजार तक सीधी पहुंच
3. प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से पारदर्शिता
4. डिजिटल भुगतान और ऑर्डर ट्रैकिंग की सुविधा
5. लागत, समय और भ्रष्टाचार में कमी
6. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया अभियानों को समर्थन

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी क्रोएशिया पहुंचे:राजधानी जगरेब में मंत्रोच्चार से स्वागत, भारतीय समुदाय से मिले; किसी इंडियन प्रधानमंत्री का पहला दौरा

Published

on

जगरेब,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कनाडा से क्रोएशिया पहुंच हैं। तीन देशों की यात्रा में ये पीएम का अंतिम पड़ाव है। राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी के स्वागत में मंत्र पढ़े और भारतीय नृत्य किया।

PM मोदी यहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे।

ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी।

क्रोएशिया दौरे की तस्वीरें

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में प्रधानमंत्री का स्वागत करते प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में प्रधानमंत्री का स्वागत करते प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच।

क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी का मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया।

क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी का मंत्रोच्चार से स्वागत किया गया।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय नृत्य भी किया।

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय नृत्य भी किया।

Continue Reading

देश

ईरान से रेस्क्यू 110 भारतीय छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे:सभी मेडिकल स्टूडेंट, इनमें 90 कश्मीर के; आर्मेनिया के रास्ते लाए जा रहे

Published

on

येरेवन,एजेंसी। ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 90 छात्र कश्मीर के हैं।

ईरान से निकाले गए ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे थे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया।

इसके बाद आज इन्हें कतर के रास्ते भारत लाया जा रहा है। इंडिगो की एक फ्लाइट आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इन छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हो गई है।

इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों को ईरान से बाहर निकालने की पुष्टि की थी।

छात्रों ने ईरान से रेस्कयू की जानकारी दी

ईरान से बसों में लाए गए छात्र

इन छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों में निकाला गया। ईरान में 1,500 स्टूडेंट्स सहित लगभग 10 हजार भारतीय फंसे हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मौजूदा हालात में देश के एयरपोर्ट भले ही बंद हैं, लेकिन लैंड बॉर्डर्स खुले हुए हैं।

मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों से ईरान छोड़ने से पहले अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी डिटेल्स, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी मांगी थी।

भारतीयों छात्रों की वापसी से जुड़ी पूरी प्रोसेस नीचे समझिए…

सवाल: ईरान से कैसे लौटें भारतीय छात्र?

जवाब: ईरान के अलग-अलग शहरों से भारतीय छात्र आर्मेनिया से लगे नॉरदुज बॉर्डर पहुंचें। यहां से इन्हें बस से आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद इन छात्रों को हवाई रूट से भारत लाया जा रहा है।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 81,444 और निफ्टी 24,812 पर बंद

Published

on

मुंबई, एजेंसी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (18 जून) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 138 अंक गिरकर 81,444 के स्तर पर जबकि निफ्टी 41 अंक टूटा ये 24,812 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी जबकि 24 में गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स, NTPC और कोटक महिंद्रा बैंक में 1% की गिरावट रही। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 4.5% चढ़ा।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 255 अंक (0.66%) की बढ़त के साथ 38,791 पर और कोरिया का कोस्पी 17 अंक (0.57%) चढ़कर 2,967 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 300 अंक (1.20%) गिरकर 23,690 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 7 अंक नीचे 3,380 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 17 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% गिरकर 42,216 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.91% नीचे 19,521 पर और S&P 500 0.84% गिरकर 5,983 पर बंद हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending