Connect with us

देश

पीयूष गोयल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफों मे बांधे पुल, कहा – ‘यूपी सरकार ने आदर्श स्थापित किया है’

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को केंद्र से बड़ी सराहना मिली है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ई-मार्केटिंग के क्षेत्र में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

GeM प्लेटफॉर्म पर यूपी का बेहतरीन प्रदर्शन

पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने GeM (Government e-Marketplace) को प्रभावी ढंग से अपनाकर पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी खरीद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने इसे अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह की सफलता मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपी ने GeM पोर्टल के ज़रिए 5,427 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

डिजिटल गवर्नेंस में यूपी अग्रणी

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस को प्रदेश में नई दिशा मिली है। यह सिर्फ प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि आम जनता और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली पहल है। 

GeM प्लेटफॉर्म क्या है?

GeM (Government e-Marketplace) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है, जो सरकारी खरीद को पारदर्शी, सरल और कुशल बनाता है।
यह 2016 में लॉन्च किया गया था और इसका उद्देश्य है कि सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और स्थानीय निकाय ऑनलाइन तरीके से सामान और सेवाएं खरीद सकें।

GeM प्लेटफॉर्म की विशेषताएं:

1. डिजिटल पंजीकरणऔर आसान प्रक्रिया
2. MSME और स्टार्टअप्स को सरकारी बाजार तक सीधी पहुंच
3. प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से पारदर्शिता
4. डिजिटल भुगतान और ऑर्डर ट्रैकिंग की सुविधा
5. लागत, समय और भ्रष्टाचार में कमी
6. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया अभियानों को समर्थन

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

ईरान युद्ध के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार बरकरार: GDP ग्रोथ में बना एशिया का नंबर-1 देश, चीन भी रह गया पीछे

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र की संस्था United Nations Economic and Social Commission for Asia and the Pacific की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध और उससे पैदा हुए ऊर्जा संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इस वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान है, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल भारत की ग्रोथ 7.4% थी, जो इस साल थोड़ी कम होकर 6.4% रहेगी, लेकिन अगले साल फिर बढ़कर 6.6% हो सकती है। यह अनुमान उस समय के हालात पर आधारित है जब Iran युद्ध चल रहा था और Strait of Hormuz पर असर पड़ने लगा था।

PunjabKesari

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। China की ग्रोथ इस साल 4.3% रहने का अनुमान है, जबकि Pakistan की ग्रोथ और कमजोर रह सकती है। इससे साफ है कि भारत क्षेत्र में सबसे आगे बना हुआ है। भारत की मजबूत ग्रोथ के पीछे घरेलू मांग, खासकर ग्रामीण इलाकों में बढ़ता खर्च, सबसे बड़ा कारण बताया गया है। इसके अलावा सर्विस सेक्टर जैसे आईटी और बैंकिंग भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार की नीतियां और गरीब वर्ग के लिए दी गई आर्थिक मदद ने भी बाजार में पैसा बनाए रखा।

PunjabKesari

ESCAP के अधिकारी Hamza Malik के अनुसार, भारत की बढ़ती उत्पादकता और बड़ी आबादी उसकी आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार है। इससे देश लंबे समय तक ऊंची ग्रोथ बनाए रख सकता है। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं, जैसे अमेरिका को निर्यात में गिरावट और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर। फिर भी, इन मुश्किलों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है और दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Continue Reading

देश

ट्रम्प का दोगला चेहरा फिर बेनकाबः होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले बारे सवाल पर भड़के, महिला पत्रकार को बोले- “OUT”

Published

on

वाशिंगठन/नई दिल्ली, एजेंसी। अपने विवादित बयानों और रवैये कारण सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। भारत का सहयोगी होने का दावा करने वाले ट्रम्प का दोगला चेहरा फिर बेनकाब हो गया है। व्हाइट हाऊस ( White House) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार के भारत के बारे  में पूछे सवाल पर वह अचानक भड़क गए और उसे बीच में ही “OUT” कहकर बाहर जाने को कह दिया।

Tried to ask the President about two vessels in the Strait of Hormuz who were allegedly fired upon by Iranian gunboats.

President Trump: “out” https://t.co/BehRFeElgf

— Olivia Rinaldi (@olivialarinaldi) April 18, 2026

 दरअसल, CBS News की रिपोर्टर ओलिविया रिनाल्डी (Olivia Rinaldi) ने होर्मुज  (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले को लेकर सवाल पूछा। ट्रंप ने सवाल पूरा होने से पहले ही उन्हें रोक दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे प्रेस रूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी गनबोट्स द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर सवाल पर ट्रम्प के इस रवैये से दुनिया हैरान है । इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2024 अमेरिकी चुनाव अभियान को कवर कर चुकी और CBS Evening News में प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रहींओलिविया रिनाल्डी  ने खुद भी क्लिप शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जहाजों पर हमले से जुड़ा सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाय उन्हें बाहर जाने को कह दिया गया। इस बीच ट्रम्प ने ईरान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उसने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं माना, तो उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है।

Continue Reading

देश

PM मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा ‘आतंकवादी’, फिर चंद मिनटों में देने लगे सफाई, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

चेन्नई, एजेंसी। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को आतंकवादी कहा। खरगे अपने इस बयान पर चंद मिनटों  सफाई देते हुए बोले- ‘मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं।’

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677