विदेश
साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 96 की मौत:बैंकॉक से आ रहा विमान एयरपोर्ट बाउंड्री से टकराकर ब्लास्ट; 181 सवार थे, 2 को जिंदा बचाया
सियोल । साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई। कोरिया टाइम्स के मुताबिक हादसे में 181 लोगों में से 96 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, इसके अलावा अन्य 76 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त प्लेन के लैंडिग गियर में खराबी आई थी। इसकी वजह से प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के लैंड करना पड़ा।
लैंड करने के बाद प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ, एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से टकराकर क्रैश हो गया। एजेंसी के मुताबिक विमान में 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री सवार थे।
हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।
पहली बार में लैंड नहीं कर पाया प्लेन
जेजू एयरलाइन का जो प्लेन क्रैश हुआ है, वह अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 प्लेन था। प्लेन ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए दो बार कोशिश की। पहली बार में भी लैंडिग गियर नहीं खुलने की वजह से प्लेन लैंड नहीं हो पाया था। इसके बाद प्लेन ने एयरपोर्ट का एक चक्कर लगाया था।
पायलट ने दूसरी बार प्लेन को बिना लैंडिग गियर के ही लैंड करा दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक प्लेन के विंग से पक्षी के टकराने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से लैंडिग गियर खराब हुआ और लैंड करते वक्त खुल नहीं पाया।
आग बुझाने में 43 मिनट लगे
मुआन एयरपोर्ट के दमकल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए बताया कि प्लेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग को बुझाने में 43 मिनट का वक्त लगा।
फिलहाल क्रैश साइट पर बचाव कार्य जारी है। ज्यादातर लोग प्लेन के पिछले हिस्से में थे, उन्हें वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। प्लेन में सवार यात्रियों में 173 साउथ कोरियाई और 2 थाईलैंड के नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिंदा बचे दोनों लोग क्रू मेंबर्स हैं।
4 दिन पहले कजाकिस्तान में हुआ था प्लेन क्रैश
25 दिसंबर को अजरबैजान से रूस जा रहा एक प्लेन कजाकिस्तान के अक्ताउ एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। प्लेन में 5 क्रू मेंबर समेत 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से ग्रोज्नी पहुंचा पहुंचना था।
हादसे की तस्वीरें…



जेजू एयरलाइन्स की फ्लाइट 2216 बैंकॉक से आ रही थी। लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ।

फ्लाइट रनवे पर फिसल गई, जिससे तेज धमाका हुआ और विमान में आग लग गई।

घटनास्थल से उठता धुएं का गुबार। विमान के पिछले गेट से लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।
खेल
वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया
दांबुला, एजेंसी। इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
भारत की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड ने 40 और अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन का योगदान दिया।

378 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए वनुजा सहान ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली। भारत-ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट लिए।
वैभव ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव से पहले 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।
वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे।
वहीं, 23 मई 2025 को डबलिन में वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उतार-चढ़ाव भरा रहा भारत का सफर
इंडिया-ए का ट्राई सीरीज में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत-ए ने अपने पहले मैच में श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान-ए से 4 रन से हार गई। तीसरे मैच में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में मात दी। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हराया और फाइनल में जगह बनाई।
प्लेइंग-XI
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।
विदेश
अंतिम सांसों पर ब्रिटेन सरकारः 100 से ज्यादा सांसद हुए बागी, कल इस्तीफा दे सकते PM स्टार्मर
लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ( Keir Starmer) को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्मर सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं और सत्ता हस्तांतरण का रोडमैप भी पेश कर सकते हैं। हालांकि सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अभी भी शासन चलाने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से स्टार्मर के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा था, लेकिन शुक्रवार को Andy Burnham के संसद में सीट जीतने के बाद दबाव और बढ़ गया। अब बर्नहैम औपचारिक रूप से नेतृत्व चुनौती पेश कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसद या तो स्टार्मर के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं या फिर उनसे पद छोड़ने की समयसीमा घोषित करने को कह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को ही स्टार्मर ने कहा था कि वह किसी भी नेतृत्व चुनौती का मुकाबला करेंगे और पार्टी को आंतरिक संघर्ष से बचाने की अपील की थी। इससे पहले भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिना औपचारिक नेतृत्व चुनौती के पद नहीं छोड़ेंगे।
लेबर पार्टी के भीतर एंडी बर्नहम Andy Burnham को स्टार्मर का सबसे मजबूत उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Wes Streeting का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। अभी तक न तो प्रधानमंत्री कार्यालय और न ही स्टार्मर ने आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है। इसलिए यह खबर फिलहाल मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक अटकलों पर आधारित है। सोमवार को होने वाली किसी संभावित घोषणा पर पूरे ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक जगत की नजर रहेगी।
देश
दुनिया पर चढ़ा योग का रंग! चीन से कनाडा तक हजारों लोगों ने किया योग
नई दिल्ली, एजेंसी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुनिया भर में हजारों लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया गया।

चीन में 400 लोगों ने किया योग
Shanghai के प्रसिद्ध Bund Finance Center में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास ने किया था। महावाणिज्य दूत Pratik Mathur ने योग को भारत की दुनिया को दी गई अमूल्य भेंट बताते हुए कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, मणिपुरी नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत और योग के लाभों पर विशेष प्रस्तुति दी गई।
अमेरिका में लिंकन मेमोरियल पर योग
Lincoln Memorial में सैकड़ों लोगों ने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में भाग लिया। इसके अलावा Dupont Circle और World Bank परिसर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण के रूप में एक आयुर्वेद कॉर्नर भी बनाया गया, जहां पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई।
सऊदी अरब में बढ़ रही योग की लोकप्रियता
Riyadh में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक, विद्यार्थी और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल थे। योग सत्र का नेतृत्व सऊदी महिला प्रशिक्षकों Seema Ghannam और Malak Almughira ने किया। भारतीय दूतावास ने इसे भारत-सऊदी सांस्कृतिक संबंधों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
टोक्यो में बारिश के बीच भी उमड़ा उत्साह
Tokyo के ऐतिहासिक Tsukiji Hongwan-ji Temple में आयोजित समारोह में 2,100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद “Yoga Together, Rain or Shine” के नारे के साथ लोगों का उत्साह देखने लायक था और पूरा परिसर ऊर्जा व सकारात्मकता से भर गया।
कनाडा में 800 लोग जुटे
Toronto में Ontario Legislative Assembly की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत के महावाणिज्य दूत Mahavir Singhvi ने कहा कि योग सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है तथा स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का सार्वभौमिक मार्ग प्रदान करता है।
बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में भी योग
Nepal के Lumbini में स्थित इटरनल पीस फ्लेम और Maya Devi Temple के निकट आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर लुम्बिनी प्रांत के राज्यपाल Krishna Bahadur Gharti Magar भी मौजूद रहे।
योग की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बाद योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आज यह केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। दुनिया के अनेक देशों में भारतीय दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर योग की वैश्विक पहुंच और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रदर्शित किया।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
