Connect with us

छत्तीसगढ़

PM मोदी ने 2,500 बच्चों से की ‘दिल की बात’ :सत्य-साई में कर्तव्य ने सुनाई कविता, 105 दिन वेटिंलेटर पर थी दीक्षिता, अब कराटे चैंपियन

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस इस बार सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि हजारों धड़कनों का उत्सव भी बना। नवा रायपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल में वे बच्चे जुटें, जिनके नन्हें दिल कभी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे। यही बच्चे आज मुस्कुराते चेहरों के साथ PM मोदी से मिले।

रायपुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी सत्य साईं अस्पताल पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर स्कूली छात्र और स्थानीय लोग उनके स्वागत में खड़े रहे। हॉस्पिटल में पीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से बातचीत की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सत्य साईं के डायरेक्टर सी श्रीनिवास भी मौजूद रहे।

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल वही अस्पताल है, जिसने ‘दिल’ की सेवा को अपनी पहचान बना लिया। यहां न कोई कैश काउंटर है, न फीस की पर्चियां दी जाती हैं। अस्पताल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। आज एक साथ 1 हजार 758 ऐसे बच्चे जुटे, जिनके हार्ट की सर्जरी यहीं हुई थी।

आज इन बच्चों में कुछ कराटे चैंपियन और कोई क्रिकेटर है। दीक्षिता जो कभी 105 दिन वेंटिलेटर पर थी, अब गोल्ड मेडलिस्ट है। वह बड़ी होकर कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। वहीं कर्तव्य कभी सांस के लिए लड़ रहा था, अब अपनी कविता PM मोदी को सुनाई है। बच्चे और परिजनों में उत्साह देखने को मिला।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

PM ने कुछ बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया।

PM ने कुछ बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया।

सत्य साई हॉस्पिटल में पीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से बातचीत की।

सत्य साई हॉस्पिटल में पीएम मोदी ने 2,500 बच्चों से बातचीत की।

हॉस्पिटल आए बच्चों में पीएम मोदी के साथ बातचीत करने जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हॉस्पिटल आए बच्चों में पीएम मोदी के साथ बातचीत करने जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रिकॉर्ड बनते वक्त सुनील गावस्कर रहे मौजूद

अस्पताल ने एक ही दिन में 1758 बच्चों को एक कार्यक्रम में शामिल किया। इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर मौजूद रहे। अस्पताल को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से सम्मान मिला है। एडज्यूडिकेटर मिस्टर स्वप्निल ने रायपुर पहुंचकर इसकी घोषणा की थी।

इससे पहले 2020 में भी यह अस्पताल एक दिन में सबसे ज्यादा बाल हृदय सर्जरी का रिकॉर्ड बना चुका था। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ की पहचान को और मजबूत करता है। अब दुनिया जानती है कि रायपुर में एक ऐसा अस्पताल है जहां पैसे नहीं, सिर्फ सेवा की भावना चलती है।

दीक्षिता इलाज से पहले और अब इस तरह से नजर आ रही हैं।

दीक्षिता इलाज से पहले और अब इस तरह से नजर आ रही हैं।

105 दिन वेंटिलेटर पर रही, अब कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट है

हरियाणा के हिसार के रमेश शर्मा अपनी 10 साल की बेटी दीक्षिता को लेकर रायपुर पहुंचे हैं। वह याद करते हुए बताते हैं कि 2015 में जब दीक्षिता का जन्म हुआ, उसका दिल विकसित ही नहीं हुआ था। दिल्ली और मुंबई के डॉक्टरों ने कहा था कि इलाज संभव नहीं है। हम पूरी तरह टूट चुके थे।

रमेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद किसी ने बताया कि रायपुर में एक ऐसा अस्पताल है, जहां बच्चों का दिल का इलाज मुफ्त में होता है। वहां कोई कैश काउंटर नहीं है। जब बेटी तीन महीने की थी, वे रायपुर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन करना होगा।

कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है दीक्षिता

दीक्षिता मुस्कुराते हुए कहती है कि मैं बड़ी होकर कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हूं, ताकि दूसरे बच्चों का इलाज कर सकूं जैसे डॉक्टर अंकल ने मेरा किया। उसने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक स्पीच भी तैयार की, जिसे उसने मुलाकात के दौरान सुनाई।

दीक्षिता और कर्तव्य का परिवार नवा रायपुर में है। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की।

दीक्षिता और कर्तव्य का परिवार नवा रायपुर में है। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की।

मुफ्त इलाज पर शक था, अब कहता है -ये अस्पताल दिल वाला है

झारखंड के धनबाद से आईं अंजुला सिंह अपने बेटे कर्तव्य की कहानी सुनाते हुए भावुक हो जाती हैं। बताती हैं कर्तव्य जब 15 दिन का था, तभी दिल की बीमारी का पता चल गया था। हमने पहले कोलकाता और फिर बेंगलुरु में इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। आखिर में रायपुर के सत्य साई अस्पताल पहुंचे।

कर्तव्य की मां बताती हैं, शुरुआत में डर था कि अगर यहां इलाज फ्री है तो क्या उतना अच्छा होगा। लेकिन यहां आकर जो देखा, उसने सब बदल दिया। कर्तव्य का ऑपरेशन हुआ और धीरे-धीरे उसकी सेहत में सुधार आया। “पहले वह बहुत कमजोर था, वजन और लंबाई नहीं बढ़ रही थी। अब वह नॉर्मल बच्चों की तरह बढ़ रहा है, स्कूल जाता है और क्रिकेट खेलता है।

अब तक 37 हजार 500 बच्चों की फ्री सर्जरी

2012 में स्थापित सत्य साई संजीवनी अस्पताल आज छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन गया है। अब तक 3 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल के ओपीडी में आ चुके हैं और 37 हजार 500 से अधिक हृदय सर्जरी पूरी तरह मुफ्त में की जा चुकी हैं।

अस्पताल में अब तक 2,500 से 3,000 बच्चे, जिनका हृदय ऑपरेशन किया गया है, आज पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। राज्योत्सव के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अस्पताल पहुंचें और बच्चों से मुलाकात की।

यहां हजारों बच्चों की फ्री हॉर्ट सर्जरी हुई है। अस्पताल में कोई कैश काउंटर नहीं है।

यहां हजारों बच्चों की फ्री हॉर्ट सर्जरी हुई है। अस्पताल में कोई कैश काउंटर नहीं है।

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती उत्सव (25वें स्थापना दिवस) का पहला कार्यक्रम सत्य साई संजीवनी अस्पताल रायपुर में आयोजित हुआ। बच्चों के साथ एक भावनात्मक मुलाकात हुई, जहां पीएम ने ‘दिल वाले अस्पताल’ में दिल के मरीजों से ‘दिल की बात’ की है। इस दौरान PM कुछ मरीजों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी दिया।

ये तस्वीरें भी देखिए-

कार्यक्रम सत्य साई संजीवनी अस्पताल रायपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम सत्य साई संजीवनी अस्पताल रायपुर में आयोजित हुआ।

कुछ बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट दिया गया।

कुछ बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ के रूप में सर्टिफिकेट दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

वनमंत्री की पत्नी को 20-करोड़ का प्लॉट देने का आरोप:कांग्रेस बोली- कम कीमत की जमीन देकर प्रीमियम लैंड लिया, स्कीम निरस्त की जाए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्लॉट्स की जानकारी अपलोड होने के बाद कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने कचना की जमीन के बदले मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को सड्डू में करीब 23 हजार वर्गफीट का प्लॉट दिए जाने का आरोप लगाया है।

उनके मुताबिक प्लॉट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई गई है। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य सचिव से इसकी जांच कराने और योजना को निरस्त करने की मांग की है। वहीं, RDA अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और दावा-आपत्ति आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कचना की जमीन के बदले सड्डू में प्लॉट देने का दावा

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता का आरोप है कि डॉक्यूमेंट के अनुसार साय कैबिनेट के मंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप की कंपनी राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड को सड्डू में प्लॉट नंबर 25 दिया जा रहा है। यह प्लॉट 2,168 वर्गमीटर यानी करीब 23,327 वर्गफीट का है।

डॉ. गुप्ता के मुताबिक, यह प्लॉट प्रस्तावित 150 फीट चौड़ी एमआर-43 सड़क के पास है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि भविष्य में यहां जमीन की कीमत करीब 10 हजार रुपए प्रति वर्गफीट हो सकती है। इस हिसाब से उन्होंने प्लॉट की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई है।

कांग्रेस नेता का दावा है कि कंपनी के पास कचना के नालापारा इलाके में करीब 1.33 एकड़ जमीन है। उनके मुताबिक, इस जमीन तक पहुंचने के लिए संकरी सड़क है। इसलिए इसकी बाजार कीमत कुछ लाख रुपए ही थी।

डॉ. गुप्ता का आरोप है कि नगर विकास योजना में कचना की इस जमीन को शामिल करने के बाद कंपनी को इसके बदले सड्डू में अलग प्लॉट दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने आरडीए योजना में भूखंडों के प्रस्तावित आवंटन पर सवाल खड़े किए हैं।

एक किलोमीटर दूर प्लॉट मिलने पर उठाए सवाल

डॉ. राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ नगर और ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 50 का हवाला दिया है। उनका कहना है कि नियम के मुताबिक नया भूखंड मूल जमीन या उसके आसपास के इलाके में दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की कचना वाली जमीन के बदले सड्डू में प्लॉट दिया जा रहा है, जो मूल जमीन से करीब एक किलोमीटर दूर है।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने भू-आवंटन को लेकर उठाए सवाल।

कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने भू-आवंटन को लेकर उठाए सवाल।

प्रमुख सड़क से हटाकर अंदरूनी प्लॉट देने का आरोप

डॉ. राकेश गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अन्य भू-स्वामियों को एमआर-43 जैसी प्रमुख सड़क पर मिलने वाले भूखंडों के बजाय योजना के अंदरूनी हिस्सों में जमीन दी गई। उन्होंने पूरे भूखंड आवंटन की प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

इन आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, RDA अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि दावा आपत्ति आने पर मामले में जांच कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 125 अफसरों का ट्रांसफर:अपर-डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर भी बदले, पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया। अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और प्रवर श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर भी बदले गए हैं। जिलों से लेकर मंत्रालय स्तर तक अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

पुलक भट्टाचार्य सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन-विकास संचालनालय में अपर संचालक के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

आदेश के अनुसार, वर्तमान दायित्वों के साथ उन्हें राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विपुल गुप्ता को कर्मकार मंडल का अतिरिक्त प्रभार

विपुल कुमार गुप्ता श्रम विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनायक शर्मा को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया

विनायक शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनके पास उप सचिव, खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।

आदेश के अनुसार, उन्हें नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. ऋतु वर्मा सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के प्रभार से हटाया

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ कृषि विकास-किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ संवाद में उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

पुष्पेन्द्र शर्मा बने राज्य शिष्टाचार अधिकारी

पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार अधिकारी के कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। आदेश के अनुसार, उन्हें राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया

गौतम सिंह सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं और मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

मोनिका जयनशीने बनीं डिप्टी कलेक्टर

मोनिका जयनशीने माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

आदेश के अनुसार, उन्हें डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार:नई पोस्टिंग भी मिली, 10 दिन में ज्वाइन करना होगा, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। जबकि कुछ को वर्तमान जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है।

पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान जगह से कार्यमुक्त होने के दिन से 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार संभालना होगा। तय समय में ज्वाइन नहीं करने पर पदोन्नति आदेश अपने आप निरस्त माना जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677