Connect with us

कोरबा

04 दिसंबर तक तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

Published

on

कोरबा। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लैंगिक समानता तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जिले में 21 नवंबर 2024 से 04 दिसंबर 2024 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। परिवार नियोजन में पुरूष भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही पुरूष नसबंदी और निरोध के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु हर साल पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है।
पुरूष नसबंदी पखवाड़े को दो भागों में बॉंटा गया है, जिसके प्रारंभिक चरण अंतर्गत 21 नवंबर से 27 नवंबर तक पखवाड़ा के सुचारू संचालन हेतु तैयारियों पर पर ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जनता को जागरूक कर, समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों  पर कमोडिटी की उपलब्धता, सेवाओं की उपलब्धता, प्रशिक्षण इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ, तथा मितानिनों के द्वारा जनजागरूकता हेतु सास-बहु सम्मेलन, सही समय पर विवाह, स्वास्थ्य जन्म अंतरा, प्रसव उपरांत परिवार नियोजन, परिवार नियोजन में पुरूष सहभागिता एवं गर्भपात उपरांत परिवार नियोजन, तथा परिवार नियोजन के लिए गर्भनिरोधक दवाईयां की जानकारी दी जाएगी तथा इच्छुक जोड़ों की पहचान, संवेदीकरण और पंजीकरण किया जाना है।
इसी प्रकार 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2024 तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का द्वितीय चरण (सर्विस डिलिवरी) आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्य दंपतियों को उसकी पसंद अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन एवं जिला चिकित्सालय तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पुरूष एवं महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में स्थिरीकरण पखवाड़े का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना है साथ ही पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देना है। 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के साधन निःशुल्क उपलब्ध हैं इसमें पुरूष एवं महिला नसबंदी, निरोध, गर्भनिरोधक गोली, इंजेक्शन कॉपर टी जैसी सुविधाए शामिल हैं। नसबंदी  उपरांत  हितग्राहियों को महिला नसबंदी हेतु रुपये 2000 तथा पुरूष नसबंदी हेतु 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले के परिवार नियोजन के पात्र इच्छुक दंपतियों से अपने परिवार को सीमित रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पुरुष नसबंदी तथा परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का उपयोग करने की अपील की है। जिससे उनका परिवार सुखी और खुशहाल हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677