देश
राहुल बोले- हरियाणा की तरह बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी:राज्य के 5 लोगों को मंच पर बुलाया, सभी बोले- हमारे नाम वोटर लिस्ट से काटे
नई दिल्ली,एजेंसी। बिहार में पहले फेज की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।
राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके।
उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई।
राहुल ने सबसे पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि 2024 इलेक्शन रिजल्ट के दो दिन पहले सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।

राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें….
1. हरियाणा CM की बाइट- व्यवस्था हो जाएगी पर राहुल का सवाल

राहुल ने हरियाणा सीएम का वीडियो भी चलाया।
राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नायाब सिंह सैनी की एक बाइट पर संदेह पैदा होता है। राहुल ने इलेक्शन रिजल्ट से दो दिन पहले 6 अक्टूबर 2024 को सैनी का बयान सुनाया।
नायाब सैनी कहते हैं- ‘मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।’
राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर वो व्यवस्था क्या है। बीजेपी नेता मुस्कुराते हुए सरकार बनाने का दावा कर रहे थे। यह व्यवस्था वोट चोरी की है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई।
2. ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, दावा- 22 बार वोट डाला

राहुल ने ब्राजीलियन लड़की की तस्वीर भी दिखाई। कहा ये हरियाणा की वोटर लिस्ट में है। इसने कभी स्वीटी, कभी सीमा तो कभी सरस्वती के नाम पर वोट डाले।
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया।
राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली।
मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
3. बिहार के जमुई से 5 लोगों को मंच पर बुलाया, दावा- उनका वोट कटा

राहुल ने बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया।
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से बताया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। दावा किया कि उनके गांव से करीब 300 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक वोटर ने राहुल से अपील की वह कुछ समाधान निकालें ताकि अगले चुनाव में उनके साथ ऐसा न हो।
राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 3 मोमेंट्स…..
1. मेरा घर छीन लिया, अब नरेंद्र का छीन रहे
राहुल ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिनका हाउस नंबर 0 दिखाया गया। यानी कि वे लोग जिनका कोई घर नहीं है। इन्हीं में से एक नरेंद्र हैं जिन्होंने वोट तो किया लेकिन उनका घर नहीं है। जैसा कि इन लोगों (भाजपा) ने मेरा घर छीन लिया था, वैसा ही नरेंद्र के साथ किया।
दरअसल 2023 में सांसदी जाने पर राहुल गांधी का 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करा दिया गया था। उनका सामान मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था।
2. अब सुनिए ज्ञानेश का ज्ञान
राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई। राहुल ने कहा- अब सुनते हैं ज्ञानेश का ज्ञान जो कहते हैं कि पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है।
3. अब बेचारी बहुत ट्रोल होगी
ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाने के बाद राहुल ने कहा कि अब ये बेचारी बहुत ट्रोल होगी। राहुल का आरोप है कि महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट किया। उसके कई नाम हैं जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला। इस महिला ने 10 बूथ पर 22 बार वोट किया।
देश
Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान
मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt
Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

Citroen Aircross
Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।
Citroen C3
Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।
देश
Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री
मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है।
यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
टाटा ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।
पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती
विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
देश
स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
