Connect with us

खेल

कल प्रधानमंत्री मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन महिला टीम:प्लेयर्स मुंबई से दिल्ली रवाना, दीप्ति बोलीं- उन्हें क्या गिफ्ट दें, जल्द तय करेंगे

Published

on

मुंबई, एजेंसी। 2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी कल 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करेंगी। न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय टीम की खिलाड़ी 5 नवंबर बुधवार को PM मोदी से मुलाकात करेंगी।

महिला टीम मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। टीम 6:30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा- ‘हम जल्द तय करेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी को बतौर टीम क्या गिफ्ट दिया जाए जर्सी या बैट।’

PM ने सोशल मीडिया पर बधाई दी थी

वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाई दी थी। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘ICC विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।’

BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया

BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया। बोर्ड ने सोमवार को टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्शन कमेटी के लिए 51 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एक बयान में कहा, बोर्ड की ओर से मैं भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर बधाई देता हूं। टीम की हिम्मत, प्रतिभा और एकजुटता ने पूरे देश की उम्मीदों को ऊंचा उठाया है।

साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार जीता वर्ल्ड कप भारत की लड़कियों ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।

DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।

इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।

बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

साउथ अफ्रीका की आखिरी बैटर का कैच पकड़ने के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुशी से दौड़ लगा दी।

साउथ अफ्रीका की आखिरी बैटर का कैच पकड़ने के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुशी से दौड़ लगा दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

इंडिपेंडेंस कप-2026 : बैडमिंटन के रोमांच के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में मनाया जाएगा आजादी का उत्सव

Published

on

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में एक बार फिर खेल के माध्यम से आजादी का उत्सव सेलिब्रेट किया जाएगा। 14 एवं 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी श्रेणियों में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता दोनों के लिए नकद पुरस्कार और ट्राफियां रखी गई हैं। स्पर्धा में भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार, 14 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 0-20) के मुकाबले होंगे। सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे।

कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 20-35, 35-50 एवं 50 वर्ष से अधिक) और महिला एकल (खुली श्रेणी) में मुकाबले होंगे। इस श्रेणी के सभी मैच योनेक्स फेदर शटलकॉक से खेले जाएंगे।

एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने बताया कि प्रत्येक इवेंट के लिए कम से कम 8 खिलाड़ियों की अनिवार्यता है। स्वतंत्रता कप 2026 में भाग लेने वाले सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए केडीबीए आईडी अनिवार्य है।

Continue Reading

खेल

बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

Published

on

बिलासपुर (सुनील चिंचोलकर)। बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सीबीएसई फार ईस्ट जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तनमय सिंह क्षत्री ने स्वर्ण पदक, जबकि 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गौतम निर्मलकर ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। तनमय और गौतम राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने भार वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रक्षित साहू ने अंडर-14 बालक वर्ग, अनिशा साहू ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम से कम भार वर्ग, अर्शिता ताम्रकार ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा दिव्यांशी रात्रे ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित तनमय सिंह क्षत्री और गौतम निर्मलकर को विशेष शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Continue Reading

खेल

PM मोदी से मिलने पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट:भारत ने 39 मेडल जीते थे, मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्लेयर्स की बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा- हम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

मुक्केबाज भारत का सबसे बड़ा मेडल बैंक

भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला।

वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677