Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

Published

on

कोरबा नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस से बढ़कर वाटर प्लस श्रेणी में पहुंचा

सर्वे में शामिल देशभर के 4,566 शहरों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-100 में छत्तीसगढ़ के 25 शहर

गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में राज्य के 62 शहरों ने बढ़ाया अपना दर्जा, रायपुर को सेवन स्टार सम्मान

सिंगल, थ्री और फाइव स्टार दर्जा प्राप्त शहरों की संख्या 114 पहुँची, पिछले सर्वे में थी 71

तीन नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस श्रेणी में पहुंचे, 163 निकायों को मिला ओडीएफ प्लस प्लस दर्जा

भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25
 शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग
 शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग
 शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग, स्वच्छता सर्वे में शामिल 169 में से 115 शहरों ने सुधारी अपनी रैंकिंग

रायपुर। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के नगरीय निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है कि इस बार सर्वेक्षण में शामिल 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। स्वच्छता के इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में देशभर के 4,566 शहरों के बीच छत्तीसगढ़ के 25 शहर टॉप-100 में शामिल हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग है, जब केवल 16 शहर टॉप-100 में आ पाए थे।

राज्य के 62 नगरीय निकायों ने गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में अपना दर्जा बढ़ाया है, जबकि सिंगल, थ्री और फाइव स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की संख्या 71 से बढ़कर अब 114 हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने इस बार फाइव स्टार से बढ़कर सेवन स्टार की सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है। रायपुर को गारबेज-फ्री सिटी श्रेणी में यह सम्मान प्राप्त हुआ है, साथ ही स्वच्छता में उसे वाटर प्लस शहर का दर्जा भी मिला है।

इस बार बिलासपुर, कोरबा और भिलाई नगर—ये तीन नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस से बढ़कर वाटर प्लस श्रेणी में पहुंच गए हैं। राज्य के 163 नगरीय निकायों को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ है, जिनमें किरंदुल और भाटापारा नगर पालिका तथा कुंरा नगर पंचायत जैसे निकाय भी शामिल हैं, जो पहले केवल ओडीएफ श्रेणी में थे। सीतापुर नगर पंचायत ने भी ओडीएफ प्लस से आगे बढ़कर ओडीएफ प्लस प्लस दर्जा हासिल किया है।

पिछले डेढ़ वर्षों में 62 नगरीय निकायों ने अपने सतत प्रयासों के माध्यम से गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में सुधार किया है। बिलासपुर और अंबिकापुर ने अपने थ्री स्टार स्तर को बढ़ाकर फाइव स्टार किया है, जबकि भिलाई नगर, जगदलपुर नगर निगम, जामुल नगर पालिका और घरघोड़ा नगर पंचायत ने 2023-24 के सिंगल स्टार दर्जे से आगे बढ़ते हुए अब थ्री स्टार प्राप्त किया है। वहीं, धमतरी, शिबरीनारायण और राजपुर जैसे शहर, जो पूर्ववर्ती सर्वे में स्टार रेटिंग में नहीं थे, उन्होंने सीधे थ्री स्टार श्रेणी में प्रवेश किया है। स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में विशेष प्रयासों के चलते राज्य के 52 नगरीय निकायों ने नो स्टार से उन्नत होकर अब सिंगल स्टार दर्जा प्राप्त कर लिया है।

इस बार कई नगरीय निकायों की राष्ट्रीय रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्तर पर 649वें स्थान पर रहे सिमगा ने इस बार 95वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह जशपुर 637वें से 91वें, राजपुर 630वें से 63वें और घरघोड़ा 616वें से 71वें स्थान पर आ गया है। भिलाई-चरोदा ने अपनी रैंकिंग 587 से सुधारकर 68, दोरनापाल ने 557 से 81, दंतेवाड़ा ने 552 से 70, जगदलपुर ने 461 से 55, मुंगेली ने 447 से 86, कवर्धा ने 430 से 77, कुनकुरी ने 426 से 84, दुर्ग ने 314 से 80, राजनांदगांव ने 268 से 46, भिलाई नगर ने 267 से 22, छुरा ने 230 से 76, प्रतापपुर ने 173 से 62, बलरामपुर ने 65 से 53 और रायपुर ने 12वीं रैंक से बढ़कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के शहरों की इस उपलब्धि को स्थानीय निकायों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि शहरी सरकार, राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर नवाचारों के साथ शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के शहरों की रैंकिंग में और भी सुधार होगा और इस बार की राष्ट्रीय सफलता सभी नगरीय निकायों को और अधिक प्रेरित करेगी।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरीय विकास और स्वच्छता हेतु राज्य सरकार द्वारा 7,400 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी, जिसका यह सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने अधीनस्थ अमले के साथ प्रतिदिन प्रातः भ्रमण कर सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करें। साव ने कहा कि विभाग की इन दोनों पहलों की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक संपन्न

Published

on

हेमंत पाणिग्रही ने दिए प्रभावी मीडिया मैनेजमेंट के टिप्स, प्रियंका गिरी ने आगामी अभियानों की मीडिया रणनीति पर दिया जोर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण मासिक वर्चुअल बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मीडिया कवरेज की रणनीति और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

वर्चुअल बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश शाश्वत, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक सहित प्रदेश सहसंयोजक, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ताओं ने सहभागिता की।

मीडिया विभाग की सक्रियता की हेमंत पाणिग्रही ने की सराहना

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने महिला मोर्चा के मीडिया विभाग के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा का मीडिया विभाग संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की दिशा में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन और प्रभावी मीडिया कवरेज दिलाने के लिए मीडिया के साथ बेहतर समन्वय, समाचारों की प्रस्तुति में कसावट, तथ्यात्मकता और त्वरित संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रेस नोट को अधिक चुस्त, स्पष्ट, सटीक और समाचार माध्यमों के अनुरूप बनाने के साथ-साथ कार्यक्रमों की पूर्व सूचना, फॉलोअप और विजुअल कवरेज पर भी विशेष ध्यान देने के टिप्स दिए।

पाणिग्रही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष की यात्रा से जुड़े आयोजनों तथा आगामी जन्मदिवस के अवसर पर प्रस्तावित एक माह के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में मीडिया की भूमिका को प्रारंभ से ही योजना का हिस्सा बनाकर बेहतर और प्रभावी कवरेज सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप देने पर चर्चा

बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रदेश संयोजक कमलेश शाश्वत ने अभियान को छत्तीसगढ़ में प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के संगठनात्मक क्रियान्वयन, कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा द्वारा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और परिवारों तक पहुंच बनाई जाएगी। जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा रंगोली तैयार की जाएगी। छत्तीसगढ़ महतारी की विशेष रंगोली भी देशभर में आयोजित होने वाली रंगोली गतिविधियों के साथ केंद्रीय आयोजन का हिस्सा बनेगी।

विभा अवस्थी ने उत्साह के साथ भागीदारी का किया आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने मीडिया विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने आगामी कार्ययोजना के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर पर महिला मोर्चा की इकाइयों को सक्रिय एवं तैयार रहने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से संचालन हो सके।

प्रियंका गिरी के नेतृत्व में मीडिया विभाग की आगामी रणनीति

बैठक की आयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी ने प्रदेशभर से जुड़े मीडिया पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की मीडिया रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला मोर्चा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रियंका गिरी ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेशभर में होने वाली गतिविधियों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसके उद्देश्य, जनभागीदारी और सामाजिक प्रभाव को भी प्रभावी तरीके से सामने लाना जरूरी है। उन्होंने जिला मीडिया टीमों से स्थानीय स्तर पर मीडिया संस्थानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, समय पर प्रेस नोट एवं समाचार सामग्री उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो कवरेज को व्यवस्थित रूप से साझा करने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रदेश की महिला मीडिया टीम द्वारा लगातार मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से आने वाले दिनों में महिला मोर्चा की गतिविधियों को और व्यापक मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय एवं प्रभावी मीडिया प्रबंधन का भरोसा दिलाया।

जिलों की मीडिया टीमों ने रखे सुझाव

मासिक वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों की मीडिया टीमों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारियों एवं प्रवक्ताओं ने आगामी आंगन मिलन सहित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।

बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को संगठनात्मक मजबूती, बेहतर जनसंपर्क और प्रभावी मीडिया कवरेज के साथ प्रदेशभर में सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Continue Reading

खेल

“स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – मुकाबले अंतिम चरण में 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा आज दिनांक  13 सितंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही। “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथमछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  आयोजन  सचिव  विनयबैसवाड़े ने जानकारी की  प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा विशेष अतिथि  छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल,  प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा एवं गरियाबंद जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा थे। इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शकील साजिद, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), गोल्डी भागवानी (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), श्रीश देव (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) प्रमोद शार्दुल (धमतरी), राजेश लुनिया (रायपुर), रितेश मलहोत्रा (रायपुर),डी. साईं कृष्णा (बिलासपुर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), संजय दुबे (दुर्ग) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें राजेश लुनिया (रायपुर),

 बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- 

संजय लहेजा (बिलासपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर), योगेश प्रधान (रायपुर), एल. एस. साहू (दुर्ग), सुशांत बोरवंकर (रायपुर), संतोष बैद (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें संजय लहेजा (बिलासपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|     पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), एस. व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), के. रविशंकर (बिलासपुर),  पी.एन. मजुमदार (कोरिया)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-  
राम सावले (दुर्ग), सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), के.वेंकट प्रसाद (बिलासपुर), सुहाष पेंढारकर (दुर्ग), विनोद पटेरिया (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), राम सोवले (दुर्ग) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

 पुरुष एकल (आयु वर्ग 75):-भरत अग्रवाल (रायपुर), एच. डी. चौधरी (राजनांदगांव), प्रदीप सूद (दुर्ग), जी. एल. अग्रवाल ( रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- 

दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर), प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  दिव्या आमदे (रायपुर महानगर),  प्रमिला देवांगन (रायपुर माहानगर),  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं ।

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), गीता पंडित (रायपुर), सोनिका कौरा (दुर्ग), सुप्रिया सोम (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं।

 महिला एकल (आयु वर्ग 65):- 

सुश्री ईरा पंत (रायपुर), गौरी डे (बिलासपुर), सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), सुमंत चतुर्वेदी (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |  

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु हैं। 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र:छत्तीसगढ़ के लिए 3.65 लाख नए पीएम आवास मंजूर, 2 लाख परिवारों का एकसाथ गृह प्रवेश

Published

on

सक्ती। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास योजना को बड़ा विस्तार मिला है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (पीएमएवाय-जी) के तहत 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी है। सक्ती जिले में आयोजित ‘प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश’ और ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की और स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश भर में नवनिर्मित 2 लाख आवासों में हितग्राहियों का एक साथ गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें चाबियां सौंपी गईं। चौहान ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने तथा बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने की घोषणा भी की।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1,600 से अधिक पीएम आवास बनकर तैयार हो रहेहैं। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के साथ सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

गरीब का पक्का घर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति देकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।

कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे: शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है। गांवों में शिक्षा, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है।

कका और कांग्रेस ने राज्य को तबाह किया: चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘कक्का’(कका) ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया। उन्होंने सक्ती जिले में शामिल होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के आवास के लिए भेजी गई राशि को कांग्रेस सरकार ने दबाकर रखा और प्रदेश के जरूरतमंदों को पक्के मकानों से वंचित किया। उन्होंने याद दिलाया कि गरीबों के हक के लिए भाजपा ने ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन चलाया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने लाठियां तक खाईं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677