छत्तीसगढ़
रायपुर : सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने संगत को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। सिख गुरुओं द्वारा स्थापित शौर्य और समर्पण की विरासत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिख संगत द्वारा लगातार 25वें वर्ष इस भव्य आयोजन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सिख समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोरबा
हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी
कोरबा। शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एक 65 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की सफल एंजियोप्लास्टी कर चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई। सीने में दर्द, सांस फूलने और लगातार कमजोरी की शिकायत के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 10–15 दिनों से परेशान मरीज उच्च रक्तचाप और किडनी रोग से भी पीड़ित था, जिससे उसकी स्थिति और जटिल हो गई थी।
अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने तत्काल जांच कर मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंजियोग्राफी की, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। जटिल स्वास्थ्य परिस्थितियों के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर एवं बेहतर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, पहले बिलासपुर में उपचार के दौरान इस प्रक्रिया का अनुमानित खर्च करीब 3.5 लाख रुपये बताया गया था, जबकि कोरबा स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में यह उपचार अपेक्षाकृत कम खर्च में सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोरबा में ही गंभीर और क्रिटिकल मरीजों का उन्नत इलाज संभव हो रहा है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की बदौलत स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने हाल ही में 5 सफल एंजियोप्लास्टी और 7 एंजियोग्राफी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। अब तक 45 से अधिक हृदय रोगियों को उन्नत उपचार का लाभ मिल चुका है।
कोरबा
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जन्मदिन की दी बधाई
कोरबा। आज 01 मार्च 2026 को कोरबा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल 63 साल के हो गए। उनके जन्मदिन का मुख्य समारोह उनके निवास स्थान दर्रीरोड में रखा गया था, जहां जिला सहित प्रदेश के कई स्थानों से उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। अखबार वितरक संघ कोरबा इकाई ने उनके निवास स्थान जा कर उन्हें सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए बुके भेंट किया। बधाई देने वालों में जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार, दीपक, अज्जू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोरबा
संकल्प बजट 2026-27 छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा – नारायण चंदेल
विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करेगा बजट” – नारायण चंदेल
कोरबा। आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पत्रकार वार्ता में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, नीरज ठाकुर व जिले के पत्रकार बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान श्री चंदेल ने राज्य सरकार के तीसरे बजट की थीम “संकल्प” को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कृषि, शिक्षा और रोजगार सृजन पर केंद्रित है तथा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप है।
श्री चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने बजट के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह दस्तावेज प्रदेश की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण का रोडमैप है।
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का बजट
बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश और रोजगार पर फोकस यहां। बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है। इस बजट में स्कूल शिक्षा के लिए सर्वाधिक 13.5 प्रतिशत बजट प्रावधान किया गया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था होगी।23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपए दिए गए हैं।मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट
भूमि विकास बैंक योजना हेतु 200 करोड़ रुपए का प्रावधान है। कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि आगे भी एकमुश्त दी जाएगी।
हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। राज्य सरकार का पहला बजट ज्ञान और दूसरा बजट गति की थीम पर थे। इस बार की हमारी थीम संकल्प है। संकल्प के माध्यम से हमने समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड तथा पालिसी से परिणाम तक जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया है। हमारा यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत.विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
