रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रईसजादों के काफिले ने नेशनल हाईवे पर जमकर स्टंटबाजी की है। 15-20 महंगी कारों में लड़के तेज रफ्तार में मस्ती करते दिखे। कई गाड़ियों की छत और खिड़की पर युवक लटककर जानलेवा स्टंट करते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि, इन युवकों में किसी एक युवक का जन्मदिन था। जश्न मनाने के लिए यह शहर के केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ गए। इस बीच वह सड़क पर लगातार नियमों का उल्लंघन करते रहे। लड़कों ने गाड़ियों के चारों इंडिकेटर चालू कर दिए।
तेज रफ्तार में गाड़ी लहराते हुए ड्राइविंग करने लगे। एक वीडियो में गाड़ी में पुलिस का सायरन भी बज रहा है। यह वीडियो 25 सितंबर के आसपास का है। जिसे बनाकर युवकों ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
इन युवकों का काफिला जिन सड़कों से गुजरा वहां रास्ते पर कई बड़े चौक-चौराहे और पुलिस थाने पड़ते हैं।
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर डाली
लड़कों ने सड़क पर कर रहे पूरे हुड़दंगई का वीडियो बनाया, फिर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। रील्स अपलोड होते ही वायरल हो गई। इसमें कई लोग लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इन युवकों का काफिला जिन सड़कों से गुजरा वहां रास्ते पर कई बड़े चौक-चौराहे और पुलिस थाने पड़ते हैं। जिनमें सिविल लाइन, खम्हारडीह और तेलीबांधा थाना शामिल है। लेकिन किसी ने भी इन्हें नहीं रोका।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 सितंबर के आसपास का है।
कई गाड़ियों की छत और खिड़की पर युवक लटकते हुए जानलेवा हरकतें कर रहे थे।
वीडियो में हरियाणवी गैंगस्टर सॉन्ग दे रहा सुनाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई हरियाणवी गैंगस्टर सॉन्ग लगाए गए। जिसमें कैदी नंबर 302, रात के शिकारी जैसे गाने शामिल है। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा है कि लड़कों ने अपना रसूख दिखाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर बाकायदा वीडियो बनवाया फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने लड़कों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है।
स्टंटबाजी के वीडियो इंस्टाग्राम के इसी आईडी से अपलोड हुए थे।
सड़क पर केक काटने वाले गए थे जेल
वहीं, 18-19 सितंबर दरमियानी रात खरोरा नेशनल हाईवे पर आधा दर्जन लड़कों ने जन्मदिन मनाया। जिसमें सड़क पर लड़कों ने केक काटा, फिर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान लड़कों ने सड़क पर कार भी खड़ी कर दी। जिस सड़क पर जाम की स्थिति बनती गई।
उन लड़कों ने भी इस पूरे हुड़दंगई का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खरोरा पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया। जिसके बाद पुलिस ने 5 लड़कों के खिलाफ एक्शन लिया था।
खरोरा नेशनल हाईवे में आधे दर्जन लड़कों ने जन्मदिन मनाया था।
बिलासपुर के मामले में हाईकोर्ट लगा चुका है फटकार
इससे पहले, जुलाई महीने में बिलासपुर के नेशनल हाईवे का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें रईसजादे लड़कों ने शोरूम से नई गाड़ियां खरीदकर NH-130 जाम कर दिया। फिर वहां पर फोटो वीडियो बनवाया। इसका रील्स लड़कों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जमकर ट्रोल किया। पुलिस ने कार्रवाई के दबाव में महज ₹2000 का चालान काट दिया।
जुलाई महीने में बिलासपुर के नेशनल हाईवे का भी एक वीडियो सामने आया था।
इस दिखावे वाली कार्रवाई को हाईकोर्ट ने संज्ञान में ले लिया। बिलासपुर पुलिस को जमकर फटकार लगाई गई। इसके बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि यह बेहद चिंता की बात है कि बार-बार हाईवे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की शरारतें दोहराई जा रही है।
यह लोग न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते हैं। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ सकरी थाने में FIR दर्द किया और महंगी गाड़ियों को थाने लाकर जब्त किया गया।
परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल
कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।
जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।
गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित
कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।