Connect with us

छत्तीसगढ़

री-NEET रिजल्ट, तीसरा अटेंप्ट भी नहीं निकला, छात्रा का सुसाइड:छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी स्टेट टॉपर, बोले-दूसरे एग्जाम जैसी ही परीक्षा थी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जगदलपुर में तीसरे अटेंप्ट में भी सफलता नहीं मिलने से परेशान एक 20 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि, इस बार भी चयन नहीं होने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। रिजल्ट देखने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

वहीं परीक्षा में छत्तीसगढ़ के रायपुर के शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों को प्रदेश का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है। शिप्रक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 हासिल की है। वहीं, चार्वी अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 136 रही। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग है।

अपने परिवार के साथ रायपुर के शिप्रक गोयल।

अपने परिवार के साथ रायपुर के शिप्रक गोयल।

यह दूसरे नॉर्मल परीक्षा की तरह ही

शिप्रक गोयल ने बताया कि, मैंने छत्तीसगढ़ में AIR-117 और रैंक 1 हासिल की। ​​मैं इस परीक्षा को किसी भी दूसरे नॉर्मल परीक्षा की तरह ही देखता हूं। अगर आप इसे कुछ बहुत खास समझते हैं, तो आप स्ट्रेस में आ जाएंगे और टेस्ट के दौरान गलतियां करेंगे।

8 से 10 घंटे पढ़ाई काफी

जहां तक मेरे पढ़ाई के घंटों की बात है, तो दिन में 16 घंटे पढ़ाई करने की जरूरत या खुद को थका देने तक काम करना पूरी तरह से घिसी-पिटी बातें हैं। मेरा मानना ​​है कि दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई करना काफी है, बशर्ते आप इसे दो साल तक लगातार करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

मुझे अपने परिवार और टीचरों से बहुत मोटिवेशन मिला

NEET री-एग्जाम और पेपर लीक पर कहा कि, NEET री-एग्जाम देना बुरा था, लेकिन असलियत को मानना ​​पड़ता है और काम पर वापस जाना पड़ता है। मुझे अपने परिवार और टीचरों से बहुत मोटिवेशन मिला, जो बहुत सपोर्टिव थे।

हमारे रेगुलर टेस्ट फिर से शुरू हो गए और दोस्तों से मिलने से मुझे अपनी एनर्जी वापस पाने में मदद मिली। डर जरूर था, लेकिन चिंता करने से कुछ नहीं होता। एग्जाम देना ही मेरे हाथ में है, आखिरी नतीजा भगवान पर है।

छत्तीसगढ़ के 45 हजार कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा में करीब 45 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि रायपुर में 25 केंद्रों में परीक्षा हुई। NTA की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी जांच के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी।

ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

21 जून को आयोजित री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। लॉग इन के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

परीक्षा शुल्क रिफंड की अंतिम तारीख बढ़ी

NTA ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी।

11.46 लाख उम्मीदवारों ने दी बैंक डिटेल

NTA के मुताबिक, अब तक 11.46 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल नहीं दी है, वे 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नहीं मिली सफलता, छात्रा ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में आड़ावाल खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू (20) पिछले 3 सालों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात NEET परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था। परिवार के लोगों के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और लैपटॉप पर रिजल्ट देख रही थी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी मां कमरे में पहुंची तो दरवाजा खुला मिला।

अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन साल से कर रही थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा डॉक्टर बनने का सपना लेकर लगातार NEET की तैयारी कर रही थी। उसने तीन बार परीक्षा दी, लेकिन हर बार सफलता नहीं मिली। इस साल भी परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आने से वह तनाव में थी। परीक्षा परिणाम और मानसिक दबाव को आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच, परिजनों के बयान दर्ज

प्रशिक्षु DSP सुमित चंद्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। छात्रा NEET एग्जाम में पास नहीं हो पाई इसलिए तनाव में थी। परिजनों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती:इस महीने से आवेदन, सहायक शिक्षक के 590 पद, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में CBT

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होगी।

परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के जरिए होने की संभावना है। भर्ती के लिए नियुक्ति प्राधिकारी संबंधित जिले की प्रबंधन और संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी।

फिलहाल विभाग ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पदों की योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, फीस और परीक्षा योजना की जानकारी दी जाएगी।

जानिए भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

कुल 1812 संविदा पद हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर में स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी होगा।

लिखित परीक्षा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में संभावित है। परीक्षा सीबीटी से होगी और इसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

व्याख्याता और प्रधानपाठक के पदों पर कुल 511 भर्ती

व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद हैं। इनमें व्याख्याता हिन्दी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, भूगोल/अर्थशास्त्र 5, इतिहास/राजनीति 6, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य 104, रसायन 44 और भौतिक के 53 पद हैं। प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पद हैं।

शिक्षकों और अन्य पदों पर कुल 1301 भर्ती

शिक्षक और अन्य पदों पर कुल 1301 पद हैं। इनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत 34, शिक्षक अंग्रेजी 106, शिक्षक कला 72, शिक्षक विज्ञान 56, शिक्षक गणित 68, व्यायाम शिक्षक 50, ग्रंथपाल 60, शिक्षक कम्प्यूटर 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।

भर्ती में सबसे ज्यादा मौका सहायक शिक्षकों को

पदों की संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा भर्ती सहायक शिक्षक के 590 पदों पर होगी। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के 170 और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद हैं। व्याख्याता पदों में वाणिज्य के सबसे ज्यादा 104 पद हैं।

सिलेबस, फीस और आवेदन की अंतिम तारीख अभी जारी नहीं हुई

विभाग ने अभी केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इसलिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, आवेदन फीस और आवेदन की अंतिम तारीख की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।

ये जानकारी विज्ञापन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने के लिए कहा गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

डीएलएड पूरक परीक्षा टाइम टेबल जारी,16 नवंबर से एग्जाम शुरू:2 दिसंबर तक चलेगा फर्स्ट ईयर का पेपर, 30 नवंबर तक सेकंड ईयर का एग्जाम

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पूरक/अवसर परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर और दूसरे ईयर की परीक्षा 17 से 30 नवंबर तक होगी।

सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। मंडल ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी किया है।

पहले ईयर में 8 पेपर, 16 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा

डीएलएड पहले ईयर की परीक्षा 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इसमें कुल 8 पेपर होंगे।

दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से

दूसरे ईयर की परीक्षा 17 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 6 परीक्षा दिवस रखे गए हैं।

परीक्षा से पहले 9 बजे सेंटर पहुंचना होगा

मंडल की टाइमिंग के मुताबिक परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। उत्तर पुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्न पत्र का वितरण 9:10 बजे और उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

मंडल ने परीक्षार्थियों को टाइम टेबल ध्यान से देखने के निर्देश दिए हैं। यदि शासन की ओर से किसी दिन छुट्टी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। जरूरत पड़ने पर मंडल बिना पूर्व सूचना के परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा से 4-5 सीट मांगेगी RPI:आठवले बोले- संगठन मजबूत करेंगे, राहुल गांधी विपक्ष में ही ठीक, लेकिन झूठ नहीं बोलना चाहिए

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। केंद्रीय राज्यमंत्री और RPI प्रमुख रामदास आठवले ने बिलासपुर में पार्टी के विस्तार का प्लान बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी समाजों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अगर पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी तो भाजपा के साथ 4 से 5 सीटों पर गठबंधन को लेकर विचार किया जा सकता है।

पार्टी का फोकस सभी समाजों को साथ लेकर चलने पर रहेगा। इसके अलावा आठवले ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष में अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम पर टिपप्णी करने पर भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और RPI प्रमुख रामदास आठवले बिलासपुर आए थे।

केंद्रीय मंत्री और RPI प्रमुख रामदास आठवले बिलासपुर आए थे।

‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कर चुका हूं कैंपेन’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पिछले चुनाव में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कैंपेन कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के साथ अपने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी मजबूत होने के बाद गठबंधन को लेकर आगे विचार किया जाएगा।

राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे, लेकिन उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए- आठवले।

राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे, लेकिन उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए- आठवले।

कहा- राहुल गांधी को विपक्ष का नेता ही रहना चाहिए

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष का काम अच्छा कर रहे हैं। उन्हें विपक्ष का नेता ही रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए।

आठवले ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को मुश्किल बताते हुए कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का भरोसा है।

क्या छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में होंगे नए समीकरण

छत्तीसगढ़ में RPI का विस्तार होने और भाजपा के साथ संभावित सीट गठबंधन का संकेत प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण की ओर इशारा है। फिलहाल उन्होंने गठबंधन को अंतिम रूप देने की बात नहीं कही है।

आठवले का कहना है कि पहले पार्टी को प्रदेश में मजबूत किया जाएगा और इसके बाद चुनावी परिस्थितियों के अनुसार सीटों पर विचार होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677