Connect with us

छत्तीसगढ़

शिक्षकों का सम्मान, AI शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

Published

on

एच.डी. शेफर मेमोरियल फाउंडेशन के शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक, पियून और रसोइये

सरकारी स्कूलों में निःशुल्क AI साक्षरता कक्षाएं, ई-टेक्नो स्कूल और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर की घोषणा

बिलासपुर (सुनील चिंचोलकर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर एच.डी. शेफर मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में सीओसीएमआई परिसर, कुडुदंड में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों के साथ विद्यालयों में कार्यरत पियून, रसोइयों और संडे स्कूल शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पास्टर निखिल पॉल की आशीष प्रार्थना से हुआ। फाउंडेशन के निदेशक संजय विल्सन ने संस्था की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों से AI एवं नई तकनीकों के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें जीवनभर सीखने के लिए प्रेरित करने तक है।

कोडक्राफ्ट के संस्थापक अप्रतिम सैमुएल ने बताया कि फाउंडेशन के अंतर्गत कोडक्राफ्ट सेंटर फॉर एआई एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से बिलासपुर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र से निःशुल्क AI साक्षरता कक्षाएं संचालित करने की योजना है।

उन्होंने भविष्य में कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, ‘ई-टेक्नो स्कूल’ तथा स्टार्टअप एवं इनोवेशन इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की जानकारी दी। साथ ही दक्षिण कोरिया एवं इज़राइल की टेल अवीव यूनिवर्सिटी के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही।

केन मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य एरिक जोसेफ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए Integrity और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नूतन सैमुएल, प्रमोद कुजूर, अहरलिश पॉल, आलोक विल्सन, हेमंत लाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के अंत में फाउंडेशन ने भविष्य में भी शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने तथा राज्य स्तरीय टेक एवं स्टार्टअप समिट आयोजित करने की घोषणा की।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हसदेव नदी पर चौथी रेल लाइन का पुल अंतिम चरण में, अक्टूबर में ट्रेन चलने की उम्मीद

Published

on

जांजगीर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अति-व्यस्त बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल खंड पर ट्रेनों के भारी दबाव को कम करने और परिचालन को सुगम बनाने के लिए चल रहे चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। हसदेव नदी पर बन रहा नया विशाल रेलवे पुल निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नदी की जलधारा के बीच खड़े इस मेगा ब्रिज के तैयार होने से 205 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बड़ा बूस्ट मिला है।

हसदेव नदी पर बने पुराने पुलों के ठीक समानांतर नए चौथे ट्रैक के लिए विशालकाय पियर (पिलर्स) और उन पर स्टील गर्डर्स की लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में पुल के डेक पर ट्रैक बिछाने और फिनिशिंग के अंतिम चरण के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड और स्थानीय स्तर पर सभी जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है। लटिया से चांपा के बीच बचे हुए नॉन-इंटरलॉकिंग और ओएचई कार्यों को देखते हुए अक्टूबर 2026 के अंत तक इस पूरे प्रोजेक्ट के पूरी तरह मुकम्मल होने की संभावना है। इसके बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी द्वारा इसका कड़ा सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। हरी झंडी मिलते ही इस नए रूट पर नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

क्या-क्या काम हो चुके हैं पूरे बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक कुल 205 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना के तहत अधिकांश हिस्सों में काम पूरा हो चुका है। इसमें रूट पर ट्रैक बिछाने से पहले की जाने वाली मिट्टी की भराई और भूमि समतलीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। पूरे स्ट्रेच में आने वाले सभी छोटे पुलों और सहायक संरचनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक रेल पटरियां बिछाने का कार्य संपन्न हो चुका है। अब इस रूट पर निर्माण सामग्री ढोने वाली छोटी ट्रॉली और गाड़ियां दौड़ने लगी हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रील बनाई, फिर हाथ जोड़ मांगी माफी

Published

on

जांजगीर। गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोजकों को सख्त समझाइश दी और कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से रील हटा दी गई। इसके बाद युवती ने नया वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और इस तरह के जोखिम भरे वीडियो नहीं बनाने की अपील की।

शहर में दुकानों और आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए रील बनाने का चलन बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक युवती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी बड़ी कुर्सी पर बैठी नजर आ रही थी। उसके सामने कैमरे का पूरा सेटअप लगा था। इसके जरिए गरबा आयोजन की तारीख और अन्य जानकारियां रिकॉर्ड की जा रही थीं। इस दौरान चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी की गई।

ट्रॉली पर लगा था कैमरा सेटअप: वायरल वीडियो में युवती ट्रैक्टर की ट्रॉली में बड़ी चेयर पर

रील के चक्कर में नियमों की अनदेखी के कई मामले शहर में पिछले 10 माह के भीतर सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले माह एक नाबालिग ने स्कूल मैदान में कमर में चाकू लगाकर रील बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे समझाइश दी थी। इसी तरह नैला क्षेत्र के कुछ युवकों ने चाकू लहराते और मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक साल पहले स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों के कार पर लटककर वीडियो बनाने का मामला भी सामने आया था।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

शिवराज-साय आज सक्ती में, 121 करोड़ के कामों की मिलेगी सौगात

Published

on

सूर्यघर योजना के ऋण प्रकरणों का निराकरण करें: महोबे

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने 8 सितंबर 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार और परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हुई। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाएं शामिल रहीं। अटल पेंशन योजना की स्थिति देखी गई। रोजगारमूलक योजनाएं शामिल रहीं। स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों को भी समन्वय के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ देने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि सूर्यघर योजना में ऋण प्रकरण बाधा न बने। ऋण प्रकरणों का निराकरण तेज करने को कहा। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण प्राथमिकता से स्वीकृत हों। अनावश्यक देरी न हो। बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आजीविका और लोन मेले लगाने के निर्देश दिए। मेले विभागों और बैंकों के समन्वय से होंगे। ऋण सुविधा की प्रक्रिया सरल करने को कहा। प्रक्रिया तेज करने को कहा। ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। स्वीकृति समय पर करने को कहा। सहायता राशि का वितरण समय पर करने को कहा। मेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रचार बढ़ाने को कहा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रचार बढ़ाने को कहा। अधिकतम पात्र नागरिकों का नामांकन कराने के निर्देश दिए। बैंक सखी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए। बैंकवार समीक्षा में एलडीओ अविनाश टोप्पो, लीड बैंक अधिकारी राजेश नायक, अन्य विभागीय अधिकारी, बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677