Connect with us

कोरबा

नगरीय निकाय निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी हुए नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिका निगम कोरबा सहित जिले की 03 नगर पालिक परिषद् एवं 02 नगर पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।नियुक्त अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु एसडीएम राजस्व पोड़ी-उपरोड़ा तुलाराम भारद्वाज, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु एसडीएम कटघोरा रोहित कुमार सिंह, नगर पंचायत पाली हेतु एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे तथा नगर पंचायत छुरीकला हेतु अतिरिक्त तहसीलदार किशोर शर्मा शामिल हैं।सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह, आयुक्त नगर निगम आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा अमित झा, तहसीलदार बरपाली राहुल पाण्डेय, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी दीपका राजेश गुप्ता, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका सुश्री ज्योत्सना टोप्पो, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु अतिरिक्त तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र, तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैंकरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पूर्णेन्दु तिवारी, नगर पंचायत पाली हेतु तहसीलदार अजगरबहार मनहरण सिंह राठिया, नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में जुटेंगे कोरबा के सैकड़ों युवा

Published

on

ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सुचारु क्रियान्वयन के लिए कोरबा जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों की बैठक संपन्न

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज के निर्देशन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सुचारु  क्रियान्वयन के लिए कोरबा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के सैकड़ों युवा छात्र-छात्राएं जुटेंगे और जिले की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर रूपी प्राचीन पाण्डुलिपियों के डिजिटल संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सोमवार,27 अप्रैल को शासकीय ई. व्ही. पी. जी. कॉलेज कोरबा में ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सभी शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापकों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने में व्यापक रूप से चलाये जा रहें पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के बारें में विस्तार से बताया तथा प्राचार्यगणों, सहायक प्राध्यापकों की जिज्ञासा का समाधान किये।
बैठक में ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण मिशन के जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित सभी प्राचार्य, प्राध्यापक, सहा. प्राध्यापकों को भारत की शाश्वत पाण्डुलिपि विरासत को डिजिटल संरक्षण कर बचाने के महाभियान ज्ञानभारतम मिशन में महाविद्यालयों के छात्र -छात्राओं को जोड़कर युवाशक्ति का प्राचीन धरोहर रूपी पाण्डुलिपियों को डिजिटल संरक्षित करने में योगदान देने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए सभी महाविद्यालय में एक सहायक प्राध्यापक को प्रभारी नियुक्त कर, प्रत्येक महाविद्यालय से एनएसएस, एनसीसी विंग सहित जिज्ञासु एवं रूचि रखने वाले 50 युवा छात्र-छात्राओं को ज्ञानभारतम यूथ टीम कोरबा में जोड़ने के लिए कहा।
बैठक में श्री सिंह ने प्राचीन पाण्डुलिपियों को ज्ञानभारतम एप के माध्यम से डिजिटल संरक्षण किए जाने के सभी स्टेप्स को बताया तथा प्राचार्यगणों से अपने महाविद्यालयों के युवा छात्र -छात्राओं को ऑनलाइन मोड पर समुचित प्रशिक्षण देने के लिए कहा।
बैठक में शासकीय ई.व्ही.पी. जी. कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेणुबाला शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल. एन. कँवर, डॉ. बी. एल. साय, डॉ. अमोला कोर्राम, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. पापिया चतुर्वेदी, सहा. प्राध्यापक बलराम कुर्रे, मधु कँवर सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,व्याख्याता उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सही दवा-शुद्ध आहार: कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा में पन्द्रह दिवसीय सघन जांच अभियान प्रारंभ

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक पन्द्रह दिवसीय सघन जांच अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक युक्त दवाओं और खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फल और सब्जी दुकानों, चाय एवं गुपचुप विक्रेताओं, गन्ना रस एवं जूस सेंटर्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स विक्रेताओं तथा डेयरी उत्पाद निर्माताओं एवं विक्रेताओं की सख्त जांच की जा रही है, ताकि खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।

अभियान के प्रथम दिन गुपचुप, चाट, जूस तथा गन्ना रस विक्रेताओं की सघन जांच की गई और सभी विक्रेताओं को खाद्य सामग्री में स्वच्छता बनाए रखने, निषिद्ध खाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने तथा केवल खाद्य-ग्रेड बर्फ का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
औषधि प्रकोष्ठ के अंतर्गत सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। अभियान के पहले चरण में कोरबा ब्लॉक के प्रसाधन सामग्री के थोक एवं चिल्हर विक्रेताओं की जांच की गई, जिसमें प्रसाधन सामग्री नियमों के तहत उत्पादों के उचित संधारण के निर्देश दिए गए। साथ ही कॉस्मेटिक उत्पादों की एक्सपायरी तिथि की जांच कर ही विक्रय करने तथा सभी उत्पाद वैध बिल के साथ क्रय कर उनके अभिलेख संधारित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह अभियान छह चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रसाधन सामग्री विक्रेताओं, थोक एवं खुदरा दवा विक्रेताओं तथा वैक्सीन संधारण करने वाले शासकीय एवं निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही कोटपा के तहत चालानी कार्यवाही, नशीली औषधियों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु मेडिकल स्टोर्स की जांच तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि यह अभियान जनस्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
अभियान के दौरान दीपक ट्रेडर्स रानी रोड, वृंदावन एजेंसी, कन्हैया एजेंसी दर्री रोड, खूबसूरत कॉस्मेटिक शॉप, श्रुति श्रृंगार, ज़ी महासेल निहारिका, इंडिया सेल निहारिका रोड, संजरी बैंगल्स मेन रोड तथा मोहन्नम एजेंसी टीपी नगर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी जांच की गई।
अभियान 11 मई तक जारी रहेगा, जिसके दौरान जिले भर में व्यापक स्तर पर जांच और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Continue Reading

कोरबा

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं- 96 आवेदन प्राप्त

Published

on

कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से एक सार्थक एवं जनहितकारी पहल के रूप में संपन्न हुआ। जिले के शहरी तथा दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याएं व मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना तथा संबंधित विभागों को प्रकरणों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। ग्राम कोथारी के विजेन्द्र पाटले ने सूदखोरी के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने तथा उरगा पुलिस की कार्यशैली के संबंध में शिकायत की। ग्राम रौनाढाप के बंशीलाल ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। नीलम सोनी, श्रीया स्व-सहायता समूह ने गढ़कलेवा कटघोरा में टेंट की जगह स्थायी शेड निर्माण की मांग रखी। ग्राम पंचायत सतरेंगा की सरपंच बंधन बाई ने पहाड़ी कोरबा बस्ती छातासरई से खोखराआमा तक सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर शिकायत की। ग्राम बांधाखार की सुनंदा पटेल ने फसल सर्वेक्षण कार्य में लंबित भुगतान राशि दिलाने की मांग की।

ग्राम कुरूडीह के शांतिलाल ने सीमांकन संबंधी समस्या प्रस्तुत की। पाली के लालसिंह पैकरा ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम कोराई-सतरेंगा के बालीराम ने वन अधिकार पट्टा अंतर्गत प्राप्त भूमि को खरीद-फरोख्त के नाम पर हड़पने की शिकायत की और भूमि वापसी की मांग रखी। ग्राम सुतर्रा के चंदन सिंह ने हल्का पटवारी द्वारा गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। ग्राम पोलमी के खिलावन डिक्सेना ने बिजली विभाग उड़नदस्ता टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्राम नेवसा की खीक बाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम देवरमाल के राजेश भारद्वाज ने पटवारी को हटाने की मांग की, वहीं ग्राम चचिया के फूलसिंह ने भारतमाला सड़क निर्माण के प्रभावित क्षेत्र में बोर के मुआवजा राशि की मांग उठाई।
कलेक्टर ने सभी प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677