Connect with us

कोरबा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत “स्वस्थ मॉं दिवस “ पर आयोजित शिविरों में  9047 हितग्राहियों की स्क्रीनिग

Published

on

कोरबा।जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में में शिविर लगाकर हितग्राहियों का स्वास्थ्य जॉच किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, पोषण आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि  विकासखण्डों में  सोमवार 29  सितंबर  को ”स्वस्थ मॉं दिवस“ थीम  पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया साथ ही साथ ही घंटाघर में आयोजित रामलीला, गरबा मैदान स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी, दशहरा मैदान, एनटीपीसी, लाल मैदान सीएसईबी में उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का स्वास्थ्य जॉंच किया गया जिसमें नौ हजार 47 लोगों की विभिन्न बिमारियो की स्क्रीनिग किया गया। एनसीडी से संबंधित हायपरटेंशन के पांच हजार 20, शुगर के चार हजार 890, कैंसर (ओरल,ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल) के चार हजार 401 की जॉंच किया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 593 गर्भवती महिला, चार हजार 583 महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का एनिमिया जॉंच तथा 103 बच्चों को टीकाकृत किया गया। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीन हजार 744 लोगों की स्क्रीनिग किया गया तथा 38 लागों को निक्षय मित्र बनने मोटीवेट कर पंजीकृत किया गया। सिकल सेल जॉंच अभियान के तहत कुल एक हजार 347 लोगों का सिकल साल्युबिलिटी जॉंच किया गया तथा आयुष्मान भारत अभियान के तहत 13 लोगों का वयवंदन कार्ड बनाया गया।


   कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधयों, नागरिकों, महिलाओं तथा किशोरियों से आग्रह किया है कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जॉंच करायें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शीतल जल, नींबू, जलजीरा और शरबत से मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित

Published

on

भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना,राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र, उमश भारी बढ़ती गर्मी में बढ़ रही भीड़

कोरबा। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘मानव सेवा जल केंद्र’ इन दिनों लोगों के लिए बड़ा राहत का केंद्र बना हुआ है। एसपी कार्यालय के सामने सारनिया होटल के बगल में स्थापित इस जल सेवा केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं जरूरतमंद नागरिकों को नींबू जलजीरा, शीतल शरबत एवं ठंडा पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक प्याऊ संचालित करने की अपील की थी। इसी क्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के सहयोग से द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान मानव सेवा जल केंद्र की शुरुआत की थी।

हालांकि अब नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा यह सेवा लगातार जारी रखी गई है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं। यह पेय पदार्थ लोगों की प्यास बुझाने के साथ-साथ उन्हें गर्मी और लू के प्रभाव से भी राहत प्रदान कर रहा है।

मानव सेवा जल केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार सेवा दी जा रही है। इसका लाभ एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय, सिविल लाइन थाना, स्टेट बैंक सहित आसपास स्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यालयों में आने वाले नागरिक उठा रहे हैं। वहीं आसपास के दुकानदार और कर्मचारी भी यहां पहुंचकर ठंडा पानी एवं शीतल पेय का सेवन कर राहत महसूस कर रहे हैं।

जल सेवा केंद्र के समीप जनपद पंचायत कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय स्थित होने के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। पंचायत संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के लिए यह केंद्र भीषण गर्मी में राहत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, वहीं मानव सेवा जल केंद्र लगातार लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस निःस्वार्थ सेवा कार्य की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

“गर्मी अभी बाकी है, इसलिए सेवा भी जारी है”

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि यह जल सेवा केंद्र नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए शुरू किया गया था। हालांकि नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर शीतल पेयजल, नींबू जलजीरा और शरबत का लाभ उठा रहे हैं।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा जल केंद्र में लगातार बढ़ रही लोगों की भीड़ और जरूरत को देखते हुए यह सेवा कार्य फिलहाल जारी रखा गया है। जब तक लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल जाती, तब तक यह जनसेवा अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, ग्रामीणों, कर्मचारियों और जरूरतमंद नागरिकों को राहत पहुंचाना है।

Continue Reading

कोरबा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

Published

on

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ, भाजपा ने जिले में किया वृहद वृक्षारोपण

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ – गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे व शशि चन्द्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का अनूठा अभियान: स्वच्छता और पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published

on

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा रिस्दी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालातों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज को निभानी होगी।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पार्षद प्रताप कंवर, अजय गोंड, लक्ष्मण श्रीवास, दीप नारायण सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनिराम साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, मंडल मंत्री गोपालाल राठिया, सरस्वती पटेल, पवन सिन्हा, ललेश दुबे, पंकज सोनी, गिरधारी रजक, चंचला राठौर, गोमती गेदरे, दर्शन रजक, रामलाल पटेल, करन राजपाल, धरमपाल सोलंकी, विवेक राजवाड़े, निखिल दावड़ा, निहाल सोनी, बसंत बैरागी, आशीष सूर्यवंशी, हेमंत चंद्रा, भरत सोनी, रामकुमार पटवा, वीरेंद्र नायक, मनोज कंवर, बलदेव दीवान, फूलमती भगत सहित मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष भजन कंवर, श्याम साहू, गुलजार सिंह, अशोक अगरिया, मुन्ना साहू, श्याम यादव, केया सेन, राकेश यादव, सपना झा, अनिल डनसेना, फूलपुरी गोस्वामी, लक्ष्मी जायसवाल, मिलन, मनोज जुगल पालीवाल, राकेश राठौर एवं श्याम सुंदर देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677