Connect with us

कोरबा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published

on

अन्ना आंदोलन के समय से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और संगठन निर्माण में निभाई है अग्रणी भूमिका

पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे राज्य में आप कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल

कोरबा। आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के समर्पित एवं वरिष्ठ नेता आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अन्ना आंदोलन के दौर से ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत और जनहित की राजनीति के लिए संघर्षरत आनंद सिंह की इस नियुक्ति से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह लहर दौड़ गई है ।

आनंद सिंह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने में तत्पर रहे हैं। पार्टी में उनके लंबे सांगठनिक अनुभव कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए, इससे पूर्व उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे उन्होंने बेहद सफलतापूर्वक निभाया ।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और धार

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं का कहना है कि आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी के पक्ष और जनहित के मुद्दों को मीडिया व जनता के बीच और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा, उनके लंबे संघर्ष और प्रखर अनुभव का सीधा लाभ संगठन के विस्तार और मजबूती को मिलेगा ।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संघर्ष जारी रखने का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अन्ना आंदोलन के समय से ही हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन की रही है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मैं आम जनता की आवाज, उनकी समस्याओं और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी प्रखरता और निष्ठा के साथ उठाता रहूँगा ।

उनकी इस नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेश के तमाम आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में एक नई ऊँचाई को छुएगी ।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677