कोरबा
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरदीबाजार मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने भी कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि यदि भाजपा यह जिम्मेदारी देती है तो वे जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जितेगी। पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकाल सुशासन का रहता है और जीरो टारलेंंस के तहत राज्य पोषित केन्द्रीय योजनाओं एवं प्रादेशिक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। तात्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केन्द्र पोषित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन न होने के कारण गरीबों को 18 लाख पीएम आवास नहीं मिल पाया और 5 साल तक 18 लाख परिवारों को पीएम आवास से वंचित रखा गया ।
प्रदेश में विष्णु सरकार के आने के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है और सभी वर्ग के लोगों के लिए समृद्धि के द्वारा खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में से 6 सीट भाजपा के पास है और ऊपर से मोदी की गारंटी। इस तरह कोरबा लोकसभा क्षेत्र को भाजपा इस बार एक लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतेगी।
कटघोरा जीताने में अहम भूमिका
बोईदा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा के पास एक मजबूत टीम है और वे स्वयं भाजपा के ईमानदार सिपाही हैं। बीते विधानसभा चुनाव में जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल को प्रदेश संगठन ने भाजपा की टिकिट दी थी, इसके बाद रणनीति के तहत चुनाव लड़ा गया। प्रेमचंद पटेल के साथ दुष्यंत शर्मा एक साथ भाजपा की राजनीति करते हुए जनसेवा कर रहे हैं। दुष्यंत शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का चुनाव अभिकर्ता के रूप में काम किया और कटघोरा को जिताने में अपना अहम योगदान देकर प्रेमचंद पटेल को विधायक बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। श्री शर्मा एक जाना पहचाना नाम है और यदि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव के रण में उतारती है तो भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
विरासत में मिली राजनीति
दुष्यंत शर्मा के पिता स्व. श्री राधेश्याम शर्मा बचपन से ही जनसंघ से जुड़े रहे और स्वयं सेवक के रूप में काफी काम किया। 6 माह पूर्व राधेश्याम शर्मा जनसेवा करते-करते इस दुनिया से अलविदा हो गए, लेकिन उनके कार्यों को क्षेत्रवासी आज भी याद करते हैं। जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में स्व. श्री शर्मा ने बिना पद लोलुपता के एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी। प्रदेश के कई दिग्गज मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों के कोरबा आगमन पर जब कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा होता था, तो स्व. श्री शर्मा को जरूर याद करते और उनके निवास स्थान भी पहुंचते। सबको साथ लेकर चलने वाले स्व. श्री राधेश्याम शर्मा को अपना आदर्श पिता के रूप में दुष्यंत शर्मा ने भी उनसे प्रेरणा लेकर राजनीति में आये और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने पर वे गर्व महसूस करते हैं। दुष्यंत शर्मा अपने पिता से प्रेरणा लेकर राजनीति को सेवा का बड़ा प्लेटफार्म बनाया और जितना संभव होता है, लोगों की सेवा में अपनी दिनचर्या बिताते हैं।
एक नजर राजनीतिक पृष्ठ भूमि पर
दुष्यंत शर्मा एक कर्मठ और ईमानदार भाजपा कार्यकर्ता के रूप में 22 साल पूर्व राजनीति में अपना पग बढ़ाया। वे एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी पहचान बनायी और नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ काम करते हुए हरदीबाजार मंडल में कार्यकारिणी सदस्य, मंडल महामंत्री और उसके बाद मंडल अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने में अपना योगदान देते रहे। अभी प्रदेश कार्य समिति में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं देते हुए भाजपा की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। दुष्यंत शर्मा के पिता स्व. श्री राधेश्याम शर्मा जनसंघ से जुड़े होने के कारण उनके रग-रग में भाजपा समाई हुई है और धरती मां की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उनकी राजनीति में जनसेवा और मां भारती की सेवा कूट-कूट कर भरी हुई है।
अटल-मोदी-रमन आदर्श
दुष्यंत शर्मा ने अपने पिता के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को अपना आदर्श मानते हंै। उन्होंने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का कार्यकाल स्वर्णिम युग के रूप में जाना जाता है। इसके बाद सबसे तेजस्वी-ओजस्वी और भारत माता के सच्चे सपूत के रूप में देश को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए नरेंद्र दामोदर मोदी प्रधानमंत्री के रूप में आये और इन 10 सालों में मोदी जी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने के लिए रात-दिन एक कर मां भारती की सेवा में लगे हुए हैं। श्री मोदी के कार्यकाल को देखें तो भारत सिरमौर बनने के लिए आतुर हैं। कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाना कोई मामूली बात नहीं था। उन्होंने ऐसी रणनीति बनायी कि कहीं भी हिंसा नाम की चीज नहीं हुई और जम्मूकश्मीर में एक संविधान-एक विधान को स्थापित किया। आज जम्मूकश्मीर में समृद्धि दिख रही है और युवा मुख्यधारा से जुड़कर देश के विकास में अपना योगदान निभा रहे है । जम्मू कश्मीर में शांति कायम हुई है और आतंकवाद का खात्मा हो रहा है। प्रदेश में डॉ. रमन सिंह को दुष्यंत शर्मा अपना आदर्श मानते हुए कहते हैं कि डॉ. रमन सिंह में कुछ तो बात है, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने 15 साल छत्तीसगढ़ में अखंडराज किया और गरीब प्रदेश को विकासशील बनाया। अब विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से सुशासन आया है और सुशासन से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की श्रेणी में आएगा।
कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा
लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–
- फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
- विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।
बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा
“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों का नाम पता:—
- संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
- पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।
तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कोरबा
ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन
कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम
- नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
- प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
- सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
- लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।
इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।



-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
