Connect with us

कोरबा

सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा में जल्द शुरू होगी शैल्य क्रिया, कलेक्टर ने आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Published

on

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से लक्ष्यापूर्ति करने हेतु किया निर्देशित

गर्भवती माताओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की प्राथमिकता से करें पहचान:- कलेक्टर

एसएचसी उरगा व पाली के एसएचसी पोड़ी में संस्थागत प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएचओ को नोटिश देने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने जिले में टीबी-कुष्ठ उन्मूलन, सिकलसेल जॉच, एचआरपी, मातृस्वास्थ्य, प्रसव, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, आयुष, आरबीएसके, एनआरसी सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यो की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले में नए स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की स्वीकृति उपरांत आवश्यकता वाले स्थानों पर नए स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु विभाग को परीक्षण कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रो में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों हेतु निर्मित किए जा रहे आवासीय भवन निर्माण कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। यथास्थानों में पेयजल आपूर्ति का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण कराने की बात कही।


कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी लेते हुए जिले के दूरस्थ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में जल्द से जल्द शैल्य क्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को इस हेतु कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रो में पदस्थ चिकित्सकों की अन्य केंद्रों में संलग्न नही करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अनिवार्य रूप से लक्ष्यपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस हेतु फील्ड पर स्क्रीनिंग, सैंपल कलेक्ट करने एवं जांच करने का कार्य गम्भीरता से पूर्ण करने के लिए कहा।
उन्होंने इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। साथ ही टीबी मरीजों को निक्षय कीट का वितरण भी समय पर सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्टर ने जिले में निजी चिकित्सालयों में नर्सिगं होम एक्ट के पालन सुनिश्चित करने एवं आयुष्मान में फर्जी क्लेम की जांच करने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त गर्भवती माताओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं में एचआरपी पर सतत निगरानी बनाएं रखें। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से एएनसी रजिस्ट्रेशन, सुरक्षित प्रसव, प्रसव उपरांत शिशुवती माताओ की देखभाल की पूरी प्रक्रिया पर पूर्ण निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य अनुसार संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कोरबा के उप स्वास्थ्य केंद्र उरगा एवं पाली ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि शून्य होने के कारण दोनों केंद्रों के सीएचओ को नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। एनआरसी की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी केंद्रों में 100 प्रतिशत बेड आक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के लिए कहा।


कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में भी गम्भीरता से कार्य करने के कोई कहा।
उन्होंने विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमो की भी समीक्षा करते हुए समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी कार्यक्रमों की डाटा एंट्री कार्य भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केसरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिंदे, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाएं छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा

Published

on

सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की ओर से सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति को सम्मान देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जावे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न चौक चौराहों में अनेक महापुरुषों की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है ठीक उसी प्रकार टीपी नगर चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना किया जाए। छत्तीसगढ़ स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी किन्हीं राजनेता ने कोरबा के किसी चौक चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना की सुध नहीं लिया जबकि छत्तीसगढ़ महतारी विभिन्न समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एकता तथा समृद्धि की परिचायक है।


नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से मांग करता है कि कोरबा के मुख्य चौराहा ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए। कोरबा के विभिन्न समाजो के संयुक्त संगठन छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा की मांग और छत्तीसगढ़िया समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ स्थापना का 26 वर्ष: एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम छटा

Published

on

कोरबा। 01 नवम्बर 2000 का वह स्वर्णीम दिन, जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से अलग कर विकास का नया द्वार खोल दिया और यहां की छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अलग पहचान दी। 26 साल का युवा छत्तीसगढ़ अब विकास की नई इबारत लिख रहा है। आज प्रदेश के कोने-कोने में इसका जश्न मनाया जा रहा है। तीन दिन तक प्रदेश में चलने वाला राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां की विरासत और यहां की प्रगति को रेखांकित कर रहा है।


इसी कड़ी में आज मड़वारानी के पास स्थित ग्राम खरहरकुड़ा में संचालित छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट ग्रामीण अंचल में सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों ने राज्य स्थापना दिवस को अपनी प्रस्तुति से खास बना दिया और नन्हें-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को आकार दिया। बच्चों की प्रस्तुति इतनी आकर्षक थी कि बच्चों की तालियों से सांस्कृति हॉल गुंजायमान हो गया।


डायरेक्टर ने दी राज्य स्थापना पर बधाई


एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बच्चों सहित क्षेत्र एवं जिलेवासियों को राज्य स्थापना पर बधाई दी और कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ पूरे विश्व में सबसे सुंदर, शांत और सद्भाव को समेटे हुए अलौकिक प्रदेश है, जहां कोई एक बार आता है-यहीं का होकर रह जाता है। यहां की संस्कृति और विरासत जहां लोगों को आकर्षित करते हैं, वहीं यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन के रूप में लोगों को एक बार नहीं बार-बार आने के लिए लालायित करता है। यहां के निवासी का मधुर व्यवहार ऐसा, कि लोग यहां आकर रम जाते हैं। ऐसी है हमारी छत्तीसगढ़ महतारी की अनमोल भूमि।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश

Published

on

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

होमगार्ड अग्निशमन दल द्वारा अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

नियमों एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई

कोरबा। दीपावली पर्व के दौरान जनसुरक्षा, अग्नि सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसीबी प्रभारी विरासत कुजूर, नगर निगम कोरबा की ओर से सुमित गुप्ता तथा होमगार्ड के अग्निशमन दल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइसेंस की शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

बैठक में सभी पटाखा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों में वैध लाइसेंस की प्रति प्रदर्शित करें तथा केवल लाइसेंस में निर्धारित स्थान पर ही पटाखों का विक्रय एवं भंडारण करें। लाइसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक पटाखे रखना, लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद विक्रय करना तथा दुकान का उपयोग अन्य प्रयोजनों के लिए करना प्रतिबंधित रहेगा।

अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश

प्रत्येक पटाखा दुकान में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र, रेत एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुकानों में बीड़ी, सिगरेट, माचिस, खुली आग तथा अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन करना होगा। विद्युत वायरिंग सुरक्षित रखी जाए तथा दुकानों के बीच निर्धारित सुरक्षित दूरी बनाए रखने के साथ अग्निशमन वाहनों के आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखा जाए।

होमगार्ड अग्निशमन दल द्वारा दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

बैठक के दौरान होमगार्ड के अग्निशमन दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पटाखा व्यापारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन यंत्र के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी दिया गया तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल किस प्रकार अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है, इसकी प्रक्रिया समझाई गई। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी अवश्य रखें।

प्रतिबंधित पटाखों के विक्रय एवं अनधिकृत भंडारण पर रोक

व्यापारियों को केवल वैध एवं अधिकृत पटाखों का विक्रय करने तथा प्रतिबंधित पटाखों का भंडारण एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। पटाखों के साथ अन्य ज्वलनशील सामग्री का भंडारण नहीं किया जाए। दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें, वाहनों को दुकान के सामने खड़ा न होने दें तथा आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखें। नाबालिगों को पटाखों की बिक्री सहित अन्य लागू कानूनी प्रतिबंधों का भी पालन सुनिश्चित किया जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी पटाखा व्यापारी जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आगजनी अथवा आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दें तथा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

लाइसेंस की शर्तों, अग्नि सुरक्षा मानकों एवं लागू कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारियों से सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677