कोरबा
श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम जी की बारस धूमधाम से सम्पन्न
कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्यामजी की कार्तिक मास की बारस (श्री श्याम जन्मोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्री श्यामजी का अखण्ड ज्योतपाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त मंदिर में उपस्थित थे। विदित हो कि इस दिन मंदिर में श्री श्याम जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाता है, जिनके अलाैिकक दर्शन आज के दिन ही होते हंै एवं इस दिन खाटू श्याम में श्री श्याम जी के दर्शन हेतु देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्वालुगण आते हंै। श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ हेतु श्री सप्तदेव मंदिर में समता ऊचानिया एंड पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनके द्वारा बहुत ही सुंदर अखण्ड ज्योतपाठ एवं मनमोहक भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अत्यंत ही अनुशासन के साथ एक लय एवं एक राग में अखण्ड ज्योत पाठ कर कार्यक्रम की सुंदरता को बढ़ा दिया, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी का श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने उनको छ.ग. अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) के प्रदेश चेयरमेन बनने पर बधाई दी एवं उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। तत्पश्चात महाआरती की गई। 56 भोग एवं भण्डारा किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अशोक मोदी ने श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के वर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कैलाश मोदी, कैलाश अग्रवाल, महावीर केडिया एवं महिला मंडल के सदस्य सरला मित्तल, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, सखी मंडल की कांता देवी अग्रवाल के साथ साथ ब्राह्मण समाज के संरक्षक ललित शर्मा, लायंस क्लब के अशोक अग्रवाल, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री, विस्तारक सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भक्तजनों का हृदय से कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं उनका अभिनंदन किये जाने पर अपना आभार व्यक्त किया।

कोरबा
महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा शनिवार 7 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 72 महिला मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण, स्त्री रोग संबंधी परेशानियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस भी मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके साहस और संघर्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित रूप से डायलिसिस करा रही हैं और इसके बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही हैं। उनका साहस और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
कोरबा
हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा
कोरबा। आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस होली मिलन समारोह के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कथा आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।
कोरबा
तुमान में धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
कोरबा/तुमान। ग्राम तुमान की पावन धरा पर शुक्रवार को श्री वैष्णव निकुंज निवास में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुईं। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण करती हुई तालाब तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पवित्र जल का संग्रह किया गया। इसके पश्चात महिलाएं सिर पर जल से भरे कलश लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पुनः श्री वैष्णव निकुंज निवास पहुंचीं।
आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में विधिवत पूजन-अर्चन कर देवताओं की स्थापना की गई। इस दौरान यज्ञाचार्य अखिलेश महाराज, सोन लोहर्शी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, यज्ञ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंजती रहीं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इसके पश्चात कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कथा का श्रवण कराया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व, भक्ति के मार्ग और जीवन में धर्म, संस्कार तथा सत्कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथा के प्रथम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, उनके अवतार का उद्देश्य तथा भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज की मधुर वाणी और सरल शैली से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान करते रहे।
पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक उत्साह से गांव का वातावरण भक्तिरस में डूबा हुआ नजर आया। गांव के लोगों ने इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
श्री वैष्णव निकुंज निवास में आयोजित यह श्रीमद्भागवत महापुराण कथा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती का आयोजन किया जाएगा, वहीं दोपहर 3 बजे से पूज्य महाराज जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) ने समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। सात दिनों तक चलने वाला यह आध्यात्मिक महोत्सव पूरे क्षेत्र को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर रहा है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
