Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में बाइक टक्कर के बाद चाकूबाजी:नुकसान भरपाई विवाद में युवक को कंधे-पसली में चोट, आरोपी फरार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में ग्राम परसाही निवासी महेंद्र नायक घायल हो गए, जिनके कंधे और पसली में चोटें आई हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। महेंद्र नायक अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।

बाइक टक्कर के बाद विवाद

टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक उठा और अपना नाम राजा दास बताते हुए महेंद्र नायक से गाली-गलौज करने लगा। राजा दास ने अपनी बाइक को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। जब महेंद्र नायक ने गाली न देने और दोनों के नुकसान की बात कही, तो राजा दास ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

चाकू के वार से महेंद्र नायक के बाएं कंधे और पसली में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी राजा दास तुरंत मौके से फरार हो गया। महेंद्र नायक ने अकलतरा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी राजा दास की तलाश में जुट गई है।

नए साल की रात घर में घुसकर उत्पात, 4 आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस ने नए वर्ष की रात घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, संजय नगर अकलतरा निवासी सागर गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में नया वर्ष मना रहे थे। इसी दौरान आरोपी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार और अविनाश सारथी उनके घर के सामने आए और अश्लील गाली-गलौज करने लगे।

मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला

शिकायतकर्ता द्वारा मना करने पर सभी आरोपी एक राय होकर घर में घुस गए। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और स्टील रॉड से मारपीट कर सागर गुप्ता को घायल कर दिया। इसके साथ ही घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद फरार थे आरोपी, मामला दर्ज कर तलाश जारी थी

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। थाना अकलतरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74 एवं 238 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

साक्ष्य मिलने पर चारों को हिरासत में लिया गया

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। इनमें मोईन खान (22), अविनाश सारथी (19), नासिर खान (23) और सुमित कुमार (23) तथा सभी संजय नगर अकलतरा निवासी हैं।

पूछताछ में जुर्म कबूल, सभी न्यायिक रिमांड पर

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बलौदा में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान की छत तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह घटना हरदी महामाया बाजार चौक स्थित निखिल वस्त्रालय में 25-26 दिसंबर 2025 की रात की है। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत का टीन उखाड़कर अंदर प्रवेश किया था। दुकान से करीब 50 शर्ट और लगभग 3 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। घटना की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मुखबिर सूचना और CCTV फुटेज से हुई पहचान

बलौदा पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी

कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कार्तिक केवट (21) और पुरुषोत्तम यादव (19 वर्ष) है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और नकदी बरामद की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लूट के मामले का खुलासा

Published

on

लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर में लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया गया है।

प्रार्थी योगेश कुमार कंवट, निवासी तिलकेजा दरी मोहल्ला, थाना उरगा, दिनांक 25.03.2026 को अपने जीजा के घर मानिकपुर आया था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे वापस जाते समय मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा उसे रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल एवं नगदी रकम 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:–

  1. फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
  2. विजय चौहान, निवासी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

आरोपियों से पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लेकर उनके कब्जे से लूट की मशरूका, जिसमें एक पुरानी इस्तेमाल की गई मोटर सायकल (हीरो एचएफ डीलक्स), मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AB 8037 एवं नगदी राशि बरामद की गई।

बरामद सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

Published

on

डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली, जिला कोरबा क्षेत्रांतर्गत डीजे को लेकर हुए विवाद में प्रार्थी संदीप भास्कर के कूल्हे पर चाकू मारने की घटना सामने आई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में आरोपीगण के विरुद्ध धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों का नाम पता:—

  1. संतोष बाबा पिता पंचराम वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  2. शिव यादव पिता छोटेलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोती सागर पारा।
  3. पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू पिता जयराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती।

तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है।
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

♦️“सजग कोरबा – सदर कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Continue Reading

कोरबा

ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन, SECL गेवरा और PNC कंपनी का खदानबंदी समाप्त, 13 को तत्काल और 7 को 8 अप्रैल तक रोजगार का मिला लिखित आश्वासन

Published

on

कोरबा/गेवरा। SECL गेवरा परियोजना के प्रभावित ग्राम नरईबोध और गेवरा क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गेवरा खदान और आउटसोर्सिंग कंपनी PNC के कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया।पुनर्वास, मुआवजा, बसाहट और वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ, यह उग्र प्रदर्शन दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहा, जिससे परियोजना का कार्य लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा ।

मुख्य घटनाक्रम

  • नारेबाजी और घेराव:- भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवान मुस्तैद रहे ।
  • प्रशासनिक मध्यस्थता:- आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तहसीलदार और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों, कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई ।
  • सहमति और समाधान:- वार्ता के दौरान PNC कंपनी में 13 भू-विस्थापितों को तत्काल प्रभाव से रोजगार में बहाल करने का निर्णय लिया गया। वहीं शेष 7 भू-विस्थापितों को उनका बी-फॉर्म (B-Form) और मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 8 अप्रैल 2026 तक कार्य पर रखने का लिखित आश्वासन दिया गया ।
  • लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

एसईसीएल गेवरा के अधिकारियों और नायब तहसीलदार द्वारा लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रही गोमती केवट ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी 20 लोगों की जॉइनिंग और अन्य मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो भविष्य में पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

इस समझौते के बाद खदान और PNC कंपनी में कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677