Connect with us

देश

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, नए साल की शुरुआत तक इतने हो सकते हैं दाम

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देशभर में धनतेरस के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। इसी बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी ने ग्राहकों को चौंका दिया है। सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर गहनों की खरीदारी जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली और 2026 की शुरुआत तक दाम और बढ़ सकते हैं।

कीमतों में और वृद्धि की संभावना

इस बार धनतेरस पर सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन इनकी कीमतों में और वृद्धि की संभावना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चांदी की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।

2026 की शुरुआत तक और तेजी संभव

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सोने की कीमतें 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में और अधिक बढ़ सकती हैं। इसके पीछे कई प्रमुख कारण माने जा रहे हैं, जैसे –

– रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना

– वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी

– त्योहारों और शादियों के मौसम में घरेलू मांग में तेजी

2025 के आखिरी महीनों में सोने की कीमतें

विश्लेषकों का मानना है कि साल 2025 के आखिरी महीनों में सोने की कीमतें 1,20,000 रुपये से 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती हैं। अगर रुपये में और गिरावट आई तथा वैश्विक कीमतों में तेजी जारी रही, तो 2026 की पहली छमाही में यह दाम 1,30,000 रुपये से 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी महीनों में रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले 87 से 89 के बीच पहुंच सकती है, जिससे आयातित सोना और महंगा हो जाएगा। इसके अलावा, वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद, ETF में निवेशकों की बढ़ती रुचि, और चीन व जापान से आ रही भारी मांग भी कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण बन रही है।

अखिल भारतीय रत्न और आभूषण परिषद (GJC) के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रमुख अनंथा पद्मनाभन ने बताया कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और एशियाई देशों में मांग के चलते देखने को मिल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

अमेरिका जा रहा एअर इंडिया विमान रास्ते से मुंबई लौटा:3 घंटे बाद पायलट को खराबी का शक हुआ, दोनों तरफ की उड़ानें रद्द

Published

on

मुंबई,एजेंसी। मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-191 को उड़ान के 3 घंटे बाद तकनीकी खराबी के बाद बुधवार को लौटना पड़ा। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह खराबी क्या थी।

फ्लाइट रडार-24 के मुताबिक विमान ने मुंबई एयरपोर्ट से देर रात 1ः15 बजे उड़ान भरी थी। करीब तीन घंटे बाद क्रू को खराबी की आशंका हुई। इसके बाद इसे मुंबई लैंड कराने का फैसला लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया। इस कारण मुंबई और नेवार्क के बीच चलने वाली AI-191 और AI-144 (नेवार्क-मुंबई) दोनों फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि

मुंबई में फंसे यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जबकि नेवार्क में मौजूद यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह इमेज फ्लाइट रडार से ली गई है।

यह इमेज फ्लाइट रडार से ली गई है।

17 अक्टूबर को हांगकांग एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान में दिक्कत आ गई थी

हांगकांग से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में गुरुवार सुबह दिक्कत आ गई। फ्लाइट AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसैट किया गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद डेटा के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान की फ्लाइट AI315 को हांगकांग एयरपोर्ट से सुबह लगभग 8.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई और यह लगभग 11.30 बजे रवाना हुआ।

एअर इंडिया का ये वही विमान था जिसमें 18 दिन पहले भी समस्या आई थी। तब यह विमान अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की।

7 अक्टूबर को एअर इंडिया विमान से पक्षी टकराया था

एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकराने (बर्ड हिट) से फ्लाइट को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी उसके इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे विमान के इंजन से आवाज आने लगी। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया।

Continue Reading

खेल

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

Published

on

पानीपत,एजेंसी। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बन गए हैं। बुधवार को दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें उपाधि दी। इस दौरान उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

अलंकरण समारोह की तस्वीरें…

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज चोपड़ा।

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

समारोह के फोटो सेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज, उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा।

समारोह के फोटो सेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज, उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा।

14 मई को टेरिटोरियल आर्मी में दी गई थी उपाधि

भारतीय सेना ने 14 मई को नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। नीरज को यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया था। राजपत्र के मुताबिक यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई थी।

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।

नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।

2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

16 मई 2025 को क्रॉस किया था 90 प्लस का मार्क

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर करियर का बेस्ट थ्रो किया था। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 का थ्रो किया।

इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Continue Reading

देश

महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी:लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत, कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगा

Published

on

पटना,एजेंसी। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को पटना भेजा है।

गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे। उन्होंने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और लालू यादव से उनके आवास पर एक घंटे मुलाकात की। गहलोत ने कहा, ‘हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और कभी-कभी 5-7 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। हम साथ मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी से बात की है।

तेजस्वी के 3 चुनावी घोषणाएं

तेजस्वी ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गठबंधन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- गठबंधन पर कल बात करेंगे। 12 सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनावी ऐलान भी किए।

पहला- सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा। इनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने की जाएगी।

दूसरा- सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा।

तीसरा- हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending