कोरबा
कार्तिक स्नान के दौरान हसदेव नदी में डूबा छात्र, मौत:कोरबा में दोस्तों के साथ नहाने गया था, चुंबक से पैसे तलाश रहे थे
कोरबा। कोरबा जिले के हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। 5 नवंबर की सुबह निखिल जायसवाल (12 साल) अपने दो दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती करण घाट का है। अचानक निखिल को डूबते देख उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबराकर मौके से भाग गए और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि निखिल और उसके दोस्त नदी में चुंबक से पैसे तलाश कर रहे थे। तभी वह गहरे साइड में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर पहले से ही कार्तिक स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई और डूबे हुए बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस को भी सूचित किया गया।
घर वालों के पहुंचने से पहले शव बाहर आया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर सेवा की रेस्क्यू टीम को बुलाया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बस्ती के लोगों ने निखिल के शव को नदी से बाहर निकाल लिया था।
कोतवाली थाना पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
नदी में चुंबक से पैसे तलाश रहा था
प्रत्यक्षदर्शी हर्ष कुमार ने बताया कि निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी में चुंबक से पैसे तलाश रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। हर्ष ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।
नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे
मृतक निखिल कक्षा 6 का छात्र था और उसे तैरना नहीं आता था। बताया जा रहा है कि कम पानी का बहाव होने की बात कहकर वे नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। निखिल के पिता एक निजी कंपनी में ठेका कर्मी हैं। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 12 वर्षीय निखिल अपने दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने आया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

निखिल ने अपने कपड़े वहीं घाट किनारे उतारे थे।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
कोरबा
ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर:महिला के सिर में गंभीर चोट, कोरबा में हादसे के बाद चालक मौके से भागा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास सोमवार को शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निरमला राजपूत अपने पति मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। नेहरू नगर दुर्गा चौक के पास पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान ई-रिक्शा एक राहगीर मां और बेटी को भी चपेट में लेने से बाल-बाल बचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोरबा
पुलिस चौकी के बगल में चोरी:2 लाख का पान मसाला और सिगरेट पर किया हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के ठीक बगल में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने दुकान से लगभग 2 लाख रुपए का पान मसाला, सिगरेट और अन्य खाद्य सामग्री चुरा ली गई। दुकान संचालक अशोक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर दुकान में सामान भरा गया था।
चोर सीएसईबी ग्राउंड की ओर से दुकान की छत पर चढ़े और शीट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे महंगे पान मसाले, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोरों ने सीएसईबी ग्राउंड में बैठकर कुछ सामान खाया और फिर फरार हो गए।

महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए
दुकान संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए, तो ताला लगा था, लेकिन छत टूटी हुई थी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे और महंगे सामान के साथ चिल्लर पैसे भी ले गए।
CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
