कोरबा
बालको में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने डिप्टी डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, कोरबा विजय सिंह पोटाई के दिशा-निर्देश में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन सहयोगी संस्थान की सहभागिता से आयोजित की गई, जिसमें 7 उद्योगों के 27 प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मॉक ड्रिल में कोरबा के विभिन्न औद्योगिक संस्थान, पावर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड), एचटीपीएस कोरबा वेस्ट, माइंस रेस्क्यू स्टेशन एवं फायर सर्विसेस एसईसीएल कुसमुंडा एरिया, एनटीपीसी कोरबा, डीएसपीएम टीपीएस कोरबा ईस्ट, आईओसीएल कोरबा टर्मिनल एवं आईओसीएल कुसमुंडा शामिल थे।

बालको के सीओओ (पावर) मंतोष सिन्हा ने डिप्टी डायरेक्टर का स्वागत किया। मॉक ड्रिल से पूर्व घटना और आपातकालीन योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बालको के प्रमुख एचएसई एडं एस श्री बी. शिवकुमार द्वारा प्लांट सेफ्टी, रोड सेफ्टी, फायर जागरूकता एवं मॉक ड्रिल क्षेत्र से संबंधित संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई।
1200 मेगावाट पॉवर प्लांट में अग्निकांड की आपात स्थिति पर मॉक ड्रिल की गई, जिसमें एक संभावित औद्योगिक दुर्घटना का अनुकरण किया गया। इसके माध्यम से सभी सहभागियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव किया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप से घायल एक व्यक्ति को बचाव राहत प्रदान की गई।
मौके पर सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी, एंबुलेंस एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य, रेस्क्यू टीम और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही फायर ब्रिगेड एवं आपात संसाधनों में 2 फोम टाइप फायर टेंडर, फायर हाइड्रेंट सिस्टम, वॉटर स्प्रिंकलर (डेल्यूज सिस्टम), 2 रेस्क्यू टीमें, 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं फैक्ट्री मेडिकल अधिकारी तैनात किए गए। सुरक्षा टीम द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह घेराबंद किया गया।

‘ऑल क्लियर’ सिग्नल के पश्चात सभी आपात टीमों द्वारा घटना, अपनी भूमिका एवं हेडकाउंट वेरिफिकेशन पर विस्तृत डी-ब्रीफिंग की गई। यह प्रक्रिया डिप्टी डायरेक्टर तथा बालको के मंतोष सिन्हा (वर्क इंसिडेंट कंट्रोलर), बी. शिवकुमार (चीफ एचएसई एंड एस) भारतेन्दु पांडे (सीएसओ) एवं बिजनेस पार्टनर लीडर्स की उपस्थिति में संपन्न हुई।
डिप्टी डायरेक्टर आई एच एंड एस विजय सिंह पोटाई ने बालको द्वारा संयंत्र में सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति में सभी कर्मचारियों को जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। विशेष रूप से उन्होंने कंपनी की ट्रैफिक मैनेजमेंट, वाहनों में डैश कैमरा, शॉप फ्लोर पर डिजिटल ज़ेब्रा क्रॉसिंग, मजबूत सुरक्षा प्रक्रियाएँ, मॉक ड्रिल के दौरान प्रभावी हैंड साइन एज, उचित संचार प्रोटोकॉल एवं उत्कृष्ट टीम मैनेजमेंट की प्रशंसा की।
मॉक ड्रिल के उपरांत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी आपातकालीन सहयोगी संस्थान के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट किए गए। यह मॉक ड्रिल बालको की सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नियमित अभ्यास, आधुनिक उपकरण और बेहतर समन्वय के माध्यम से बालको हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
कोरबा
रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।
कोरबा
SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।
पाइप और 100 मीटर केबल चोरी
चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,
CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा
अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
