Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई:लाल कपड़े में नारियल-चावल लेकर पहुंची स्कूल, बच्चों को उल्टी-दस्त का दिखाया डराया, वायरल-वीडियो के बाद सस्पेंड

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षिका की स्कूल में सोने की बाली गुम हो गई। आरोप है कि 7 दिनों बाद शिक्षिका लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं और छात्रों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी।

यह भी आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चों को बीमारी का डर दिखाया। इस दौरान लाल कपड़े में रखे नारियल, चावल और मौली का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

7 दिनों बाद लाल नारियल-चावल लेकर पहुंची स्कूल

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम गीता कुम्भकार (38) है। जो कि ग्राम जर्व की रहने वाली हैं। वह बलौदा विकासखंड के काठापाली शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थीं। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को स्कूल परिसर में उनकी एक कान की सोने की बाली गुम हो गई थी।

काफी तलाशने के बाद सोने की बाली नहीं मिली। 31 जुलाई को गीता कुम्भकार लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं। इसके बाद वह बच्चों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी।

आरोप है कि गीता कुम्भकार ने बच्चों के कहा कि अगर किसी को बाली के बारे में जानकारी है और वह नहीं बताएगा, तो उसे उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर कार्यालय अटैच कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर कार्यालय अटैच कर दिया है।

शिकायत के बाद BEO ने भेजी जांच रिपोर्ट

शिक्षिका की इस हरकत से बच्चे डर गए और घर जाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। अगले दिन बच्चों के पेरेंट्स स्कूल पहुंचे और मामले की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से की। शिकायत मिलने के बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी।

DEO अशोक सिन्हा ने शिक्षिका को नोटिस जारी किया था।

DEO अशोक सिन्हा ने शिक्षिका को नोटिस जारी किया था।

नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला

रिपोर्ट और वायरल वीडियो देखने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। हालांकि, तय समय के भीतर शिक्षिका ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में उन्हें सस्पेंड कर बीईओ कार्यालय बलौदा अटैच कर दिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

करतला महाविद्यालय में एनएसएस अभिमुखीकरण एवं नशा मुक्त भारत अभियान संपन्न

Published

on

कोरबा। शासकीय महाविद्यालय करतला की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठक प्रो. वाई. के. तिवारी, अध्यक्षता प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजय शर्मा, डॉ. संजय कुमार यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रभा शंकर यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत एनएसएस बैज लगाकर किया गया।

स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी प्रभा शंकर यादव ने दिया। प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार यादव एवं डॉ. विजय शर्मा ने सभा को संबोधित किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है। इस मंच के माध्यम से स्वयंसेवकों में सेवा, संस्कार, अनुशासन, नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है।

मुख्य वक्ता प्रो. वाई. के. तिवारी ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य, लक्ष्य, आदर्श वाक्य “NOT ME BUT YOU” एवं नियमित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो स्वयंसेवक नियमित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करेगा, वही एनएसएस की सच्ची भावना को समझ सकेगा। उन्होंने विशेष सात दिवसीय शिविर के महत्व, ग्रामीण समस्याओं की समझ एवं एनएसएस के A, B, C प्रमाण पत्रों के बारे में भी बताया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रो. तिवारी ने युवाओं से स्वयं, परिवार, मित्र एवं समाज को नशे से दूर रखने की नैतिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया तथा सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक रूपेश कुमार राठिया ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रभा शंकर यादव ने किया।

Continue Reading

कोरबा

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा इंडियन पब्लिक स्कूल पाली

Published

on

श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

कोरबा/पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। गणेशोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि एवं विद्यालय की प्रगति की कामना की।

गणेशोत्सव के समापन अवसर पर आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी एवं शिक्षकगण “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई देने पहुंचे।

विसर्जन से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

हर वर्ष निभाई जाती है गणेश स्थापना की परंपरा

इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में प्रत्येक वर्ष गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा निभाई जाती है। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें संस्कार, अनुशासन, एकता और सहयोग की भावना विकसित करना है।

विद्यालय के डायरेक्टर राकेश मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्रा एवं प्रिंसिपल संतोष देवनाथ ने गणेशोत्सव के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं चित्ररेखा चौबे, साक्षी जायसवाल, अंजू पटेल, ममता जगत एवं अनामिका देवनाथ सहित विद्यालय की अन्य सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षिकाओं ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

गणेश विसर्जन के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश को विदाई दी। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा, उल्लास और उमंग के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं ज्ञान का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में गणेश विसर्जन के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ उपस्थित विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार।

Continue Reading

कोरबा

मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत DJ एवं वाहन जब्त

Published

on

कोरबा। आगामी गणेश विसर्जन एवं अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा DJ संचालकों की पूर्व में बैठक लेकर उन्हें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन संबंधी नियमों एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र अंतर्गत CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ बजाते पाए जाने पर आरोपी नेम प्रकाश साहू, निवासी बाकीमोंगरा के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

DJ उपकरण एवं वाहन जब्त

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान DJ संचालन में प्रयुक्त—
04 नग DJ बॉक्स
04 नग बेस बॉक्स
03 नग एम्प्लीफायर
02 नग स्टेबलाइजर
01 नग DJ मिक्सर
04 नग लाइट
04 नग mi बार सहित अन्य DJ सामग्री
जब्त की गई।

इसके साथ ही DJ उपकरणों के परिवहन में प्रयुक्त TATA YODHA पिकअप वाहन क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
जब्तशुदा DJ उपकरण एवं वाहन को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पूर्व में दी गई समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन
कोरबा पुलिस द्वारा पूर्व में DJ संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि बिना अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का उल्लंघन करते हुए DJ का संचालन नहीं किया जाए।इसके बावजूद CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
ध्वनि प्रदूषण के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस द्वारा सभी DJ संचालकों, वाहन मालिकों एवं आयोजन समितियों से अपील की गई है कि निर्धारित अनुमति, ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677