छत्तीसगढ़
युक्तियुक्तकरण के मुद्दे पर शिक्षकों की बाइक रैली कल
जांजगीर ,एजेंसी। जांजगीर शिक्षक साझा मंच 10 जून की दोपहर 12 बजे डीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर कार्यालय तक बाइक रैली निकालेगा। रैली के बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगों में युक्तियुक्तकरण, क्रमोन्नति, पेंशन सहित शिक्षक एलबी संवर्ग की समस्याएं शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज और नोडल अधिकारी दिनेश राठौर से युक्तियुक्तकरण पर चर्चा की गई। मांग की गई है कि विद्यालय और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण तत्काल रोका जाए। यह सेटअप 2008 के विपरीत है।
2008 में वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पदों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 60 विद्यार्थियों पर एक प्रधान पाठक और दो सहायक शिक्षक तथा पूर्व माध्यमिक शाला में एक प्रधान पाठक और चार शिक्षक का पद तय किया गया था। यह व्यवस्था यथावत रखी जाए। वाणिज्य संकाय के पदों में कटौती न की जाए। उच्च न्यायालय के डबल बेंच के निर्णय के बाद सोना साहू को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान दिया गया है। इसी तरह सभी पात्र शिक्षक एलबी संवर्ग को भी एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान देने के लिए सामान्य आदेश जारी किया जाए।
शिक्षक से व्याख्याता और व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति के लिए बीएड की अनिवार्यता शिथिल कर डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को भी मौका दिया जाए। प्राचार्य के 10 प्रतिशत पदों को विभागीय परीक्षा से तुरंत भरा जाए। शिक्षक एलबी संवर्ग को पहली नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पेंशन सहित सभी लाभ दिए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक साझा मंच के प्रदेश सह संयोजक बसंत चतुर्वेदी, जिला संयोजक संतोष शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, विकास सिंह, रविन्द्र राठौर, अमित मैसी, योगेंद्र शुक्ला, सैयद रफीक, डॉ. बोधीराम साहू, विवेक राठौर, रितेश गोयल, धीरेन्द्र राठौर और अमित शुक्ला सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
छत्तीसगढ़
‘कमरिया करे लपालप..लॉलीपॉप लागेलु’ गाने में नाचे दुर्ग कलेक्टर:रायपुर कमिश्नर ने गाया रंग बरसे, महिला पुलिसकर्मियों की होली, रंग-गुलाल उड़ाकर थिरके जवान
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। रायपुर कमिश्नर कार्यालय में होली समारोह आयोजित की गई। जहां कमिश्नर संजीव शुक्ला ने रंग बरसे गाना गाया।
बिलासपुर पुलिस लाइन में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमें, महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाए। रायगढ़ में जवानों ने अपने साथियों और परिवार के साथ होली मनाई। वहीं, जगदलपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस बार होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। सभी ने अच्छे से त्योहार मनाया।

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह का भोजपुरी गाने में डांस।

रायपुर कमिश्नर कार्यालय में होली समारो। कमिश्नर संजीव शुक्ला ने रंग बरसे गाना गाया।

बिलासपुर सिविल लाइन थाना परिसर में उड़ाए रंग और गुलाल।

रायगढ़ में होली और फिल्मी गीतों की धुन पर जवान जमकर थिरके।
कोरबा
हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत:पत्नी ने भागकर बचाई जान, वन अमला ने हाथी को खदेड़ा
कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।
यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।
बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चोरी होने के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे
वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं के कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।
बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। वन अमला और ग्रामीण इन हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहते हैं।
कोरबा
कोरबा में सर्जिकल ब्लेड से हमला…4 घायल:2 की हालत गंभीर, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
कोरबा। कोरबा के इमलीडुग्गू इलाके में चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला हुआ। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घायलों में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाले युवकों में मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश शामिल हैं। सभी आदतन अपराधी और नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।
सुमन यादव ने बताया कि उनके पति और उनके दोस्त घर के पास बैठे थे, तभी कुछ युवक आए और पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर गांजे का नशा करते हैं। क्षेत्र में गांजे की बिक्री बढ़ने से माहौल खराब हो रहा है, जिससे बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
एक घायल युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा होली मनाने के बाद बस्ती में घूम रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घायल युवक की मां कविता ने कहा कि इतनी कार्रवाई के बावजूद नशे का सामान कहां से आ रहा है और कौन बेच रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी
नागेश कुमार ने कहा कि बस्ती में मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं। आरोप है कि नशे के सामान खुलेआम बिक रहे हैं और कोतवाली पुलिस कार्रवाई से बच रही है, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
