Connect with us

छत्तीसगढ़

जलजीवन मिशन के 9 ठेकेदारों के टेंडर होंगे निरस्त

Published

on

ब्लैकलिस्ट करने के भी दिए निर्देश, रायगढ़ में कलेक्टर बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक रखी गई। जिसमें कई जगह काम के धीमी गति को देखते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाले 9 ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिस भी ठेकेदार ने अपने हिस्से के काम को अधूरे में रोक दिया है या काम काफी धीमा है उसका टेंडर निरस्त कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि हर माह बैठक लेकर अधूरे प्रोजेक्ट्स के काम की समीक्षा की जाएगी और जहां लापरवाही मिलेगी, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को सिविल वर्क के साथ नल कनेक्शन विस्तार का काम जल्द से जल्द पूरा करना है। जहां टंकियां अधूरी हैं वे भी बिना देरी किए पूरे करने हैं।

उन्होंने कहा कि यह मिशन मोड में किया जाने वाला काम है। आज ठेकेदार कार्य पूर्णता की जो तारीख बताएंगे उसके अनुसार उनके कामों का भौतिक सत्यापन होगा और हर महीने बैठक में वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

कलेक्टर ने ठेकेदारों के साथ पीएचई के अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि काम में ढिलाई और लापरवाही नहीं चलेगी।

जल जीवन मिशन के कामों को लेकर अधिकारी और ठेकेदारों ने दी जानकारी

जल जीवन मिशन के कामों को लेकर अधिकारी और ठेकेदारों ने दी जानकारी

धीमे काम पर नाराज हुए बैठक में ठेकदारों से एक-एक कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों से भी ठेकेदारों के फील्ड पर चल रहे कामकाज के बारे में फीडबैक लिया गया। कुछ स्थानों पर काम की धीमी गति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई।

इन ठेकेदारों के खिलाफ लिया गया एक्शन समीक्षा बैठक के दौरान कमजोर प्रगति और फील्ड पर काम बंद पाए जाने को कलेक्टर ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे सभी ठेकेदारों के टेंडर तत्काल निरस्त करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के लिए पत्र राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए।

इनमें मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्स जितेश्वर साहू, मेसर्स अजय सेल्स, मेसर्स मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन, आशीष ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन, दुर्गेश चंद्रा, हरिकृष्णा कंस्ट्रक्शन, हीरादेवी जांजगीर चांपा, में. केपी राठौर जांजगीर-चांपा के नाम शामिल हैं।

काम पूरा होने पर हैंडओवर करे कलेक्टर ने कई स्थानों पर काम पूरा होने के बाद हैंडओवर नहीं होने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि CEO जनपद और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम कार्यस्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करें। टेंडर के अनुसार यदि काम पूरा कर लिया गया है तो पंचायतों को हैंडओवर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

समस्याओं पर भी चर्चा कलेक्टर ने फील्ड पर आ रही समस्याओं पर भी चर्चा किया। सोलर विलेज स्कीम योजनाओं में क्रेड़ा के हिस्से का काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। ताकि फंक्शनल नल कनेक्शन विस्तार का काम पूरा कर हैंडओवर किया जा सके।

वहीं कई स्थानों पर बिजली कनेक्शन नहीं लग पाने की बात सामने आई, इस पर सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों को तत्काल इस पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रामनवमी की शुभकामनाएं दी पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल ने

Published

on

कोरबा। कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संचालक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के डायरेक्टर, द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कोरबा सहित पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

लायन अग्रवाल ने रामनवमी पर शुभता का संदेश देते हुए कहा है कि रामनवमी वह एतिहासिक दिन है, जब समाज में आदर्श स्थापना एवं जनता के प्रति राजा के कर्त्तव्यों का संदेश देने के लिए भगवान बिष्णु ने सातवें अवतार के रूप में भगवान राम के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए और किस तरह भगवान राम ने अपने माता-पिता के वचनों को पूरा करने के लिए सत्ता त्याग कर 14 वर्ष वनवास काटा। राम त्याग, परोपकार और मानव कल्याण के प्रतीक थे। भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए था और वे भारत की संस्कृति थे। भगवान राम का जन्म ही समस्त चर-अचर और विश्व कल्याण के लिए था। रामनवमी उस महापर्व का नाम है, जब हम भगवान राम के आदर्शों का कुछ अंश अपने जीवन में उतारें और क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इसी में ही रामनवमी की सार्थकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

LIC को आयकर विभाग का बड़ा झटका, ₹7,000 करोड़ से ज्यादा की डिमांड

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बड़ा डिमांड ऑर्डर मिला है। इसमें टैक्स और ब्याज शामिल है। इस आदेश के तहत कंपनी से रू.6,146.71 करोड़ आयकर और रू.953.25 करोड़ ब्याज सहित कुल रू.7,099 करोड़ से अधिक की मांग की गई है। 

किन कारणों से बनी इतनी बड़ी डिमांड?

कंपनी के अनुसार, आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने आकलन के दौरान कुछ मदों को आय में शामिल किया और कई दावों को अस्वीकार कर दिया, जिससे टैक्स देनदारी बढ़ गई। इसमें अंतरिम बोनस को आय में जोड़ना, ‘जीवन सुरक्षा फंड’ से हुए नुकसान को शामिल करना, निगेटिव रिजर्व को आय मानना, धारा 80M के तहत क्लेम किए गए डिडक्शन को खारिज करना और TDS देरी से जमा करने पर ब्याज को अस्वीकार करना जैसे कारण शामिल हैं।

आदेश को चुनौती दे सकती है LIC

LIC ने संकेत दिया है कि वह इस डिमांड ऑर्डर को आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती दे सकती है। कंपनी का कहना है कि इस आदेश का असर केवल बताई गई टैक्स और ब्याज राशि तक सीमित है और इसके नियमित कारोबार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

शेयर पर रहेगी नजर

बाजार की नजर अब कंपनी के शेयर पर बनी हुई है, जो 25 मार्च को बीएसई पर रू.780.60 पर बंद हुआ था, जबकि 26 मार्च को रामनवमी के कारण बाजार बंद रहा।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में

Published

on

कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677