कोरबा
साय सरकार की धान खरीदी नीति से बढ़ा किसानों का भरोसा – उच्चतम समर्थन मूल्य पर पारदर्शी और सुगम व्यवस्था’
छोटे व सीमांत किसानों को समान अवसर, कम भूमि से भी बढ़ी आय और आर्थिक स्थिरता
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में संचालित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, समयबद्ध भुगतान और उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं ने किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर किया है। आज किसान न केवल संतोष के साथ अपनी उपज बेच रहे हैं, बल्कि खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में भी देख रहे हैं।
कोरबा जिले के ग्राम राहाडीह की कृषक श्रीमती हेमवती मरकाम सीमित संसाधनों और छोटी जोत के बावजूद उन्होंने अपने परिश्रम और सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का लाभ उठाकर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। उनके पास मात्र आधा एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर उन्होंने धान की खेती कर इस वर्ष 10 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का उत्पादन किया। उन्होंने अपनी उपज को बक्साही उपार्जन केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक बेचा।
गत वर्ष भी उन्होंने लगभग 10 क्विंटल धान की बिक्री की थी, किंतु इस वर्ष शासन की और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-सुलभ खरीदी व्यवस्था के कारण उन्हें बेहतर अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में टोकन प्रणाली, सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था, बैठने के लिए पर्याप्त स्थान, छाया, स्वच्छ पेयजल तथा कर्मचारियों का सहयोगात्मक व्यवहार किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे धान बिक्री की प्रक्रिया सरल, तेज और तनावमुक्त हो गई है।
पांच सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाली श्रीमती मरकाम के लिए धान बिक्री से प्राप्त आय परिवार की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बनी है। उन्होंने कहा कि समय पर समर्थन मूल्य मिलने से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान-हितैषी सोच और नीतियों के कारण छोटे और सीमांत किसानों को भी बराबरी का लाभ मिल रहा है साथ ही विश्वास जताया कि शासन की यह पहल आगे भी किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था न केवल किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिला रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।
कोरबा
ड्राइंग-पेंटिंग से बताए गए यातायात के नियम
कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला के जरिए सड़क सुरक्षा के उपाय दिखाए। ड्राइंग-पेंटिंग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीर भद्रसिंह पैकरा ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। विद्यालय के व्याख्याताओं ने भी अपने उद्बोधन में सड़क सुरक्षा के नियम, उपाय बताए।
कोरबा
कोरबा में होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा:आपसी विवाद में दोस्त ने ही किया हमला, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद,आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है। उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस में हुई शिकायत
वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने निकट ऐसी घटना होना रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।

दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पहले भी कई विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया है।
कोरबा
कोरबा में गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन:देर रात 30 जवानों ने की बाइक पेट्रोलिंग, बदमाशों को दी सख्त समझाइश
कोरबा। कोरबा में हाल ही में हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाओं के बाद कोरबा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार (11 जुलाई) देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 25 से 30 पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया।
दो दिन पहले 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए शनिवार रात विशेष अभियान चलाया।

गलियों में बाइक से की गश्त
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पंप हाउस, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और डीडीएम रोड सहित कई इलाकों में बाइक से गश्त करते नजर आए। पुलिस उन संकरी गलियों तक भी पहुंची, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते।

उपद्रवियों के घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मारपीट और उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान कर उनके घरों पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवारों से युवाओं पर नजर रखने की अपील भी की गई।
शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे युवकों और बेवजह बाइक से घूमकर हुड़दंग मचा रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई युवकों को रोककर समझाइश दी, जबकि कुछ से उठक-बैठक भी कराई गई।

पुलिस बोली- लगातार जारी रहेगा अभियान
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों से गुंडागर्दी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग कर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
