Connect with us

कोरबा

कलेक्टर की अध्यक्षता में  श्रम, कौशल विकास व उद्योग विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा

Published

on

प्रभावी कार्ययोजना से विभागीय योजनाओं में उपलब्धि बढ़ाने के दिए निर्देश

सतत परिणाम हासिल करने व प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने हेतु किया निर्देशित

पंजीकृत श्रमिकों व उनके बच्चों को प्राथमिकता से लाभांवित करने हेतु किया निर्देशित

कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्यः- कलेक्टर

उद्योग विभाग अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्रम विभाग,  कौशल विकास और उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से इस वर्ष की  कार्ययोजनाओं की जानकारी ली गई और लक्ष्य के अनुरूप विभागीय उपलब्धियों में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने श्रम विभाग अंतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र योजना, श्रमिक आवास योजना, अटल उत्कृष्ट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही, “श्रमेव जयते” पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां समयबद्ध  तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। लाईवलीहुड  कॉलेज अंतर्गत अंतर्गत कलेक्टर ने विश्वकर्मा योजना में चिन्हांकित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश  दिए गए। उन्होंने  युवाओं का सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कमर्शियल ड्राइवर, मोबाइल रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान कर कौशल उन्नयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विभाग की इंडस्ट्रीज पार्टनर्स से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्रेड्स में युवाओं को प्रशिक्षित करने, आजीविका से जुड़े सतत एवं दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने इस हेतु एक व्यवस्थित और दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने  नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना के निर्देश अधिकारियों को दिए।  साथ ही स्वरोजगार और  उद्यमिता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बैंक ऋण, सब्सिडी प्रदान करने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं में युवाओं को विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय युवाओं तक पहुंच, और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में शराब में मिलावट, 6 कर्मचारी हटाए गए:आबकारी मंत्री के निर्देश पर विभाग ने की कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा के रामपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के 6 कर्मचारियों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों को शराब में मिलावट के आरोप में दुकान से हटा दिया गया है।

जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सुपरवाइजर विकास साहू, सूरज, लोकनाथ और सुजल शामिल हैं। इनके अलावा दो अन्य कर्मचारियों को भी हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, इन पर शराब में मिलावट कर बेचने का आरोप था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

यह जानकारी होली से पहले शराब में मिलावट कर बेचे जाने के संदर्भ में सामने आई है। ये सभी कर्मचारी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हैं, जो जिले की सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों की तैनाती करती है। कंपनी पर शराब दुकानों में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेनदेन के आरोप भी पहले सामने आ चुके हैं।

इस कार्रवाई के संबंध में जिला आबकारी प्रभारी राकेश राठौर से संपर्क करने पर उन्होंने मीटिंग के बाद बात करने को कहा, लेकिन दोबारा संपर्क नहीं हो पाया। ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रभारी शिव नायक से भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

यह कार्रवाई आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के हालिया निर्देशों के बाद हुई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी या निजी कंपनियों द्वारा अनियमितता या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने मिलावटी शराब, अवैध बिक्री, शराब तस्करी और महुआ शराब पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Continue Reading

कोरबा

पुलिस ने वृद्ध-आश्रम में बुजुर्गों संग खेली फूलों की होली:थानों में भी मना रंगोत्सव; स्वयंसेवकों ने भी उत्साह से मनाई होली

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बुधवार को होली मनाए जाने के बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी रंगोत्सव मनाया। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई।

शहर के कोतवाली थाना, सिविल लाइन थाना, मानिकपुर चौकी, दर्री, बालको और सीएसईबी चौकी में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। औद्योगिक नगरी कुसमुंडा, दीपका और हरदी बाजार थानों में भी होली का माहौल रहा। करतला, उरगा, बांगो थानों और मोरगा चौकी में भी पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया।

इसी क्रम में, सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मां सर्वमंगला मंदिर परिसर से लगे प्रशांति वृद्ध आश्रम में पुलिसकर्मियों ने एक अनूठी पहल की। यहां पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी वृद्ध आश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली, उन्हें भोजन कराया और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रगति नगर स्थित छठ घाट पर वंदे मातरम प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक होली उत्सव मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

नगर संघ सह कार्यवाहक खगेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी लोगों को होली से जुड़ी कहानियां सुनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवक अरुण सोनी ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि होली असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है।

हरदी बाजार में भी होली पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गांव के मुखिया सरपंच लोकेश्वर कंवर और बुजुर्गों द्वारा होलिका की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया, जिसके बाद रंगों का पर्व खेला गया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में कुएं में गिरने से मां की मौत:पानी निकालते समय हुआ हादसा, बेटियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार शाम पानी निकालते समय 38 वर्षीय चंदा देवी साह का पैर फिसल गया और वह 30 फीट गहरे कुएं में गिर गईं।

घटना के वक्त चंदा देवी की दो बेटियां मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने मां को कुएं में गिरते देख चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला।

उन्हें तुरंत बालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौजूद थीं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पति लकवाग्रस्त है और इलाज चल रहा है। महिला बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर छह बेटियों का भरण-पोषण करती थी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677