Connect with us

छत्तीसगढ़

कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी…SI की मौत:कुछ घंटे पहले वॉट्सऐप पर इमोशनल स्टेटस डाला; UP से छत्तीसगढ़ लौट रही थी टीम

Published

on

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिसगाड़ी पलटने से SI विलायत हुसैन की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम यूपी से कोरबा लौट रही थी, तभी गौरेला थाना क्षेत्र के खंता गांव के पास आज सुबह साढ़े 6 बजे हादसा हो गया।

हादसे से कुछ घंटे पहले SI ने इमोशनल सॉन्ग के साथ वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था। गाने के बोल थे “कोई न जाने कब आ जाए घड़ी बिछड़ जाने की” कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस विलायत हुसैन के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक आरोपी को पकड़ने गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक से 40 पाव देशी मदिरा जब्त

Published

on

नवंबर में अब तक अवैध शराब से जुड़े 134 प्रकरण दर्ज, 21 व्यक्तियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कोरबा, 27 नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्रवाई की। बबली होटल/ढाबा के संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा (40 पाव) जब्त की गई। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश तथा वृत्त प्रभारी श्रीमती जया मेहर के नेतृत्व में 26 नवंबर को की गई।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह में अब तक 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग रू.1,19,748 है। इस अवधि में 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री यादव ने बताया कि अवैध शराब के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने वृत्त क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय और मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Published

on

27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी, राजस्व टीम ने मौके पर की कार्रवाई

कोरबा, 27 नवंबर 2026। कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए। आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Continue Reading

कोरबा

BALCO Inaugurates Community Hall in Bhatgaon

Published

on

Community Facility to Benefit More Than 1,800 People Under Project Nirmaan

Balconagar 27th November, 2026: Bharat Aluminium Company Limited, a unit of Vedanta Aluminium Metal Limited, inaugurated a newly constructed community hall in Bhatgaon under its community development initiative, Project Nirmaan. Developed as an important community asset, the facility has been handed over to the community and is expected to benefit more than 1,800 people by providing a common space for social gatherings, meetings, and community development activities.

The inauguration ceremony was attended by Mrs. Anjali Pawar, Chief Commercial Officer BALCO and Mrs. Pooja Kumari Rathia, Sarpanch of Chuiya Panchayat. The initiative highlights BALCO’s aim of strengthening rural infrastructure and enhancing the quality of life in surrounding communities.

Speaking on the occasion Shyamlal, a local resident of Bhatgaon said, “Earlier, it was difficult to organize community events and social gatherings due to the lack of a suitable venue. The new community hall will provide a common space where people can come together, celebrate important occasions, hold meetings, and organize activities that benefit the entire community.”

BALCO’s Project Nirmaan focuses on developing essential community infrastructure, while promoting social engagement, and supporting the welfare of communities in neighbouring villages. The construction of the community hall in Bhatgaon is another significant milestone in this direction and is expected to create long-term value while enabling new opportunities for community development.

As part of its commitment to community welfare and infrastructure development, BALCO has constructed 12 community toilets, 2 community platforms, and 4 community halls during FY-2026. Through these initiatives, the company continues to strengthen sanitation, social infrastructure, and community engagement while contributing to the holistic development of the region.

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677