Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर में सूने मकान में चोरी, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार:परिवार घूमने गया, तभी वारदात ​की, पुलिस ने आरोपी पकड़े, 9.56 लाख के जेवर जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.56 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह घटना जांजगीर नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में 26 फरवरी की रात हुई थी। चोरों ने एक सूने मकान की अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली थी। मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए थे।

सूने मकान की तलाश की फिर चोरी

एएसपी उमेश कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी जीत कुमार सूर्यवंशी बिलासपुर का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ स्कूटी से बिलासपुर से जांजगीर पहुंचा था। उन्होंने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की और एक मकान मिलने पर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच उन्होंने कमरे की अलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

चोरी की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। साइबर टीम की मदद से आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बिलासपुर में एक संदिग्ध स्कूटी (CG 10CC 1267) का पता चला, जिससे एक नाबालिग बालक की पहचान हुई।

चोरों ने नकदी आपस में बांट ली थी

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उन्होंने नकदी जांजगीर के एक सुनसान मैदान में आपस में बांट ली थी। सोने-चांदी के जेवर बाद में बांटने की बात कहकर बैग में रख लिए थे।

आरोपियों ने चोरी के आभूषण बेचने के लिए जीत कुमार सूर्यवंशी की मदद ली। जीत कुमार ने अपने परिचित गीता प्रसाद साहू से मिलवाया, जो देवरीखुर्द, बिलासपुर का निवासी है। गीता प्रसाद साहू ने चोरी के आभूषण रहौद के सूरज सोनी को 80 हजार रुपये में बेचे। इस रकम में से 12-12 हजार रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए और शेष 56 हजार रुपये मुख्य आरोपी को दिए।

Continue Reading

कोरबा

राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान सामग्री

Published

on

खाद-बीज की सहज उपलब्धता से बढ़ा किसानों का भरोसा, शीला टोप्पो ने जताई खुशी
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ जिले के किसानों को सहजता से मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण है।

कोरबा जिले के देलवाड़ीह की कृषक श्रीमती शीला टोप्पो भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा मिली है। लगभग तीन एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाली श्रीमती टोप्पो इन दिनों खरीफ फसल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी कृषि भूमि भालुसटका क्षेत्र में स्थित है और वे स्वयं खेती का पूरा कार्य संभालती हैं।
खेती की तैयारियों के तहत वे जामबहार सोनपुरी सहकारी समिति पहुंचीं, जहां से उन्होंने यूरिया, सुपर फॉस्फेट एवं बीज प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आसानी से सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई।
श्रीमती टोप्पो ने कहा कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो जाना किसानों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। इससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से हो पाती हैं और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में लोक कलाकार, साहित्यकार, विशिष्टजन होंगे सम्मिलित

Published

on

नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु  कार्य संपादन के लिए पूर्णन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली को नोडल अधिकारी एवं सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राज्य-राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे। जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले का दल 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देश

Published

on

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहल

कोरबा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।
यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्य पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों का लाभ प्राप्त होता है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677