Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अबकी बार पब्लिक चुन सकती है मेयर:डिप्टी CM साव बोले- नियम बदलने पर करेंगे विचार; बैज ने कहा-ये बीजेपी का डर है

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों के बाद इसी साल नगरीय निकाय चुनाव भी होने हैं। नियमों में बदलाव के साथ इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया है। साव मंगलवार को रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।नगरीय निकाय में अप्रत्यक्ष प्रणाली को बदला जाएगा क्या? इस सवाल के जवाब में साव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंगे। सभी एंगल पर विचार करने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।वहीं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी इन 5 महीनों में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। मुझे तो यह भी लगता है की पूरी तरह से डर में है। नगरीय निकाय चुनाव सामने हैं, उसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

दीपका नगर पालिका में पोल कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप:कांग्रेस कमेटी ने 7 दिन में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Published

on

कोरबा/दीपका। कोरबा के दीपका नगर पालिका परिषद में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दीपका क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए जा रहे पोल के कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

दिलीप सिंह ने बताया कि प्रकाश पोल स्थापना का कार्य स्वीकृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) के विपरीत और गुणवत्ताहीन तरीके से हो रहा है। इस संबंध में पार्षद कमलेश जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इंजीनियर को तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी द्वारा रिपोर्ट जमा नहीं की गई है और न ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। अध्यक्ष दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी न तो वार्ड पार्षदों को दी जा रही है और न ही जनप्रतिनिधियों व दीपका की आम जनता को। संबंधित अधिकारी संतोषजनक जवाब देने से बच रहे हैं।

वार्डों में निविदा राशि बढ़ोतरी पर भ्रष्टाचार के आरोप

उन्होंने बताया कि विभिन्न वार्डों 1, 4, 5, 6, 10, 11 में निविदा राशि में 22 लाख रुपए की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

दिलीप सिंह ने नल-जल योजना में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को पीने का पानी न मिलने और साफ-सफाई व निर्माण कार्यों में मनमानी का भी आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार की यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि दीपका की जनता को सच्चाई का पता चल सके।

कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पोल और केबल कार्य की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पालिका का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान होने वाले किसी भी जन-आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में टायर गोदाम में भीषण आग:ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लाखों का सामान जला, कई फिट ऊपर दिखा धुंआ

Published

on

कोरबा/बाँकीमोंगरा कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित गोदाम में हुई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोदाम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी गोदाम में रखे टायरों तक पहुँच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

आग लगते ही कई फिट ऊपर तक दिखा धुंए का गुबार

टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल था

घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी उसकी चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रेलर को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गोदाम में लाखों रुपये का सामान जल कर खाक

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई।

ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब:आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब थी। उनका आरोप है कि अधिक लोड के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कोंडागांव : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ

Published

on

चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

कोंडागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य कपिल नाग, जनपद सदस्य घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की।
    शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया।

कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंद
    कभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा, संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677