छत्तीसगढ़
1st रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय बदला:ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले जारी होगा, इमरजेंसी कोटा में 1 दिन पहले देना होगा आवेदन
रायपुर,एजेंसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है। अब ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल (SECR) ने आपातकालीन कोटा (Emergency Quota – EQ) के लिए आवेदन करने की समय सीमा भी बदल दी है।
EQ के लिए अब यात्रियों को पहले से आवेदन देना अनिवार्य होगा। अब यात्रियों को EQ में टिकट बुक कराने औसतन 16 से 17 घंटे यानी ट्रेन छूटने के एक दिन पहले ही रिक्वेस्ट डालनी होगी। रेल प्रशासन ने बताया कि 14 जुलाई 2025 से नया नियम लागू हो जाएगा।
अब समझिए फर्स्ट रिजर्वेशन लिस्ट क्या होता है
रेल यात्रा में जब आप टिकट बुक करते हैं तो शुरुआत में कई बार आपको ‘RAC’, ‘WL’ (Waiting List) या ‘CNF’ जैसी स्थिति दिखती है। लेकिन ट्रेन चलने से कुछ समय पहले रेलवे एक ‘चार्ट’ बनाता है, जिसमें यह तय होता है कि किस यात्री को कौन-सी सीट मिली है।
इसी को पहला आरक्षण चार्ट कहा जाता है। ये वो लिस्ट होती है जो ट्रेन के चलने से पहले तैयार की जाती है, जिसमें यह लिखा होता है कि कौन-से यात्री को कौन-सी सीट या कोच में जगह मिली है।
पहले चार्ट में क्या होता है?
- यात्री का नाम या टिकट नंबर
- उम्र और जेंडर
- यात्रा करने की तारीख और ट्रेन नंबर
- कोच और सीट नंबर
- टिकट की स्थिति (Confirm/RAC/Waiting)
कब बनता है पहला चार्ट?
- पहले चार्ट को ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था।
- अब नए नियमों के तहत (14 जुलाई 2025 से) यह चार्ट 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।
इसका मतलब क्या होता है यात्रियों के लिए?
- यह तय हो जाता है कि आपको सीट मिली है या नहीं।
- अगर आपका टिकट वेटिंग था और आपको सीट मिल गई, तो वह चार्ट में दिखेगा।
- अगर सीट नहीं मिली, तो आपका टिकट रद्द (Cancelled) हो सकता है और पैसा वापस मिल सकता है।
क्यों जरूरी है पहला चार्ट?
- क्लियर जानकारी मिलती है कि कौन यात्रा कर रहा है।
- आपातकालीन कोटा (EQ), VIP या स्पेशल कोटा के फैसले इसी से पहले किए जाते हैं।
- इसके बाद खाली सीटों पर ‘Current Booking’ की सुविधा शुरू होती है।
दूसरा आरक्षण चार्ट क्या होता है ये भी समझिए
दूसरा चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से ठीक पहले बनता है। ये वो अंतिम सूची होती है, जिसे ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट से 1 घंटे पहले तैयार किया जाता है। इसमें वो यात्री भी शामिल होते हैं। जिनकी टिकट पहले वेटिंग में थी लेकिन अब कन्फर्म हो गई। या जिन लोगों ने अंतिम समय (Current Booking) पर टिकट बुक किया हो।
दूसरा चार्ट कब बनता है?
- ट्रेन छूटने से लगभग 30 मिनट पहले
- यह चार्ट पूरी तरह फाइनल होता है, इसके बाद कोई बदलाव नहीं होता
दूसरा चार्ट क्यों जरूरी है?
- अंतिम समय पर जो सीटें खाली हो जाती हैं (Due to Cancellation), उन्हें Allot करने के लिए
- करंट टिकट बुक करने वालों को शामिल करने के लिए
- TTE को ट्रेन में चढ़ने से पहले पूरी अपडेट लिस्ट देने के लिए
कोरबा
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जी एमपी सीजी इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हुए सम्मानित
उपमुख्य मंत्री अरूण साव, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव, पूजा विधानी, जी न्युज के नेशनल हेड सहित लब्ध प्रतिष्ठित अतिथि रहे उपस्थित
कोरबा/बिलासपुर। देश के लब्ध प्रतिष्ठित न्युज चैनल जी न्युज एमपी सीजी द्वारा 25 मार्च 2026 को बिलासपुर में जी न्युज राईज-इमर्जिंग अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उन समाज सेवकों एवं राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी दे रहे हैं।

कोरबा के लब्ध प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं समाज सेवा के जरिये कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर पर पहुंचाने वाले एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के माध्यम से उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाने एवं ग्रामीण निर्धन बच्चों को कम फीस या नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से स्वर्णीम भविष्य देने वाले विद्यालय के डायरेक्टर तथा लायंस क्लब गुरूकुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य करने वाले क्लब के संरक्षक एवं द इंटननेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस चेयरमेन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को कोरबा से चयनित किया गया और 25 मार्च को बिलासपुर के कोर्टयार्ड बाय मेरियट के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में अतिथियों के हाथ जी न्युज एमपी सीजी राईज-इमर्जिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों उपमुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं जी न्युज एमपी सीजी के नेशनल हेड मोहित सिन्हा के हाथों यह अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर जी न्युज एमपी सीजी के कोरबा ब्युरो हेड नीलम पोडवार भी उपस्थित थे।
समारोह के संचालक ने भरी सभा में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की समाज सेवा के क्षेत्रों में उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया और उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। शिक्षा का अलख जगाने वाले डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का एक मात्र 7 स्टार रेटिंग सीबीएसई विद्यालय खोलकर ग्रामीण/निर्धन विद्यार्थियों के लिए स्वर्णीम भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने विद्यालय से निकलने वाले प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की है, ताकि मड़वारानी एवं आसपास के निर्धन ग्रामीण बच्चों की उच्च शिक्षा पर आर्थिक बाधा न आए।
छत्तीसगढ़
नशे में हाईवा ड्राइवर ने 12 गोवंशों को कुचला, मौत:सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े, जांजगीर में भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में देर रात शराब के नशे में हाईवा चालक ने सड़क पर बैठे गोवंशों को कुचल दिया। इस हादसे में 12 गोवंशों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आज (गुरुवार) सुबह मृत गोवंशों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हाईवा भी जब्त कर लिया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

शराब के नशे में हाईवा चालक ने सड़क पर बैठे गोवंशों को कुचल दिया।

हादसे में 12 गोवंशों की ही मौत हो गई। सड़क पर बिछी रही लाशें।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी गई है।

ट्रक मुलमुला से परसदा की ओर जा रहा था।
तेज रफ्तार में था हाईवा
दरअसल, बुधवार रात करीब 8.10 बजे खाली तेज रफ्तार हाईवा (CG-12-BG-8320) परसदा की ओर जा रहा था, जिसका ड्राइवर नरोत्तम यादव (25) शराब के नशे में धुत था। रेमंड मोड़ चौक के पास उसने सड़क पर बैठे गोवंशों को रौंद दिया।
एक गोवंश हाईवा के नीचे फंसा
हादसे में 10 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश हाईवा के नीचे फंस गया और एक अन्य गोवंश भी घायल हो गया। बाद में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर सोनसरी का रहने वाला है। हाईवा को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हाईकोर्ट का आदेश भी बेअसर
बता दें कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को हटाने के लिए राज्य शासन को आदेश जारी कर चुका है, लेकिन सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।
लगातार हो रहे हादसों पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। इस दौरान समय-समय पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन को आदेश जारी किया गया है, जिसमें उन्हें सड़कों से मवेशियों को हटाने और निगरानी करने कहा था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जिला प्रशासन मवेशियों को हटाने ध्यान नहीं दे रहा।
हाईकोर्ट ने क्या कहा था ?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर मवेशियों की वजह से हो रही परेशानियों को लेकर जनहित याचिकाओं पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में सुनवाई की थी। इस दौरान सीजे सिन्हा ने कहा था कि बरसात शुरू होते ही सड़कों पर मवेशी नजर आने लगे हैं।
कोर्ट ने कहा था कि यह शहर ही नहीं, पूरे प्रदेश की समस्या है। अब यह गंभीर हो चुकी है। इसे संयुक्त प्रयास से ही समाधान किया जा सकता है। प्रदेश की सड़कों पर मवेशियों के जमघट से होने वाली होने वाली परेशानियों को लेकर वर्ष 2019 में जनहित याचिकाएं लगाई गई थीं।
इसके बाद तब से लेकर अब तक हाईकोर्ट ने कई बार दिशा- निर्देश जारी किए हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
कोरबा
नवरात्रि का आठवां दिन:हवन-पूजन के साथ चैत्र वासंती नवरात्र पर विराम

कोरबा। चैत्र शुक्ल अष्टमी को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना की गई और आज सुबह से देर शाम तक भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुई थीं। आज माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय(नन्हा महराज) सपत्नीक यजमान के रूप में बैठे और हवन-पूजन किया। विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में दिव्य मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए सभी की पूजा-अर्चना करते हुए सभी दैदिव्यमान चर-अचर और विश्व का संचालन करने वाली शक्ति की शांति के लिए हवन-पूजन कर विधि-विधान से नवरात्रि को विराम दिया गया।
घंटों तक दिव्य मंत्रों से गूंजायमान था परिसर

हवन-पूजन के समय सभी देवी-देवताओं के आह्वान के लिए आचार्य एवं विद्वान पंडितों के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार और शंखनाद किया गया, जिससे चारों तरफ हवन-पूजन का सात्विक धुंआ फैलता रहा और वातावरण विशुद्धता का संदेश दे रहा था। वेद-पुराणों में उल्लेखित है कि हवन के धुंआ जब आकाश में फैलता है, तो देवी-देवताओं का यही भोग होता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। हवन के धुंए से पर्यावरण शुद्ध होता है और मानव सहित सभी चर-अचर प्राणियों का कल्याण होता है।
विश्व कल्याण की कामना

किसी भी आध्यात्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करने विधि-विधान से हवन की रीति है। हवन के बाद ही सभी देवी-देवताओं का पूजन सम्पूर्ण होता है और देवी-देवता प्रसन्न होकर भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हैं। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में 9 दिन की नवरात्रि में राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन-पूजन सम्पन्न किया और सभी के लिए शुभता का संदेश देते हुए कहा कि हे माता रानी! विश्व का कल्याण करें और चर-अचर प्राणियों में सद्भाव का संचार हो। विश्व में शांति हो और सभी का जीवन सुलभ और सरल हो। सभी भक्तों का कल्याण हो और पाप नाशिनी माँ सर्वमंगला देवी सभी के जीवन को आलोकित करती रहें। समाज से तामसिक प्रवृत्ति का नाश हो और नारी शक्ति का सम्मान हो। सनातन धर्म की विजय हो और विश्व का कल्याण हो।
देवी स्वरूपा कन्याओं को कराया गया छप्पन भोग का भोजन


हवन-पूजन के बाद देवी स्वरूपा कन्याओं को छप्पन भोग का भोजन कराने के बाद राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सपरिवार कन्याओं को उपहार भी दिया और देवी स्वरूपा कन्याओं का चरण पखारा एवं चरण वंदन भी किया। भारत की इस पुण्य धरा में कन्याओं को शक्ति (माँ दुर्गा) का स्वरूप माना जाता है और कन्या पूजन एवं कन्या भोज से वह पुण्य लाभ मिलता है, जितना आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराने में। कन्याओं(माँ दुर्गा) का आशीर्वाद से सभी कार्य फलित होते हैं। 9 दिन की नवरात्रि इसी के साथ सम्पन्न हो गई।
कल जवारा विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी चैत्र नवरात्रि

कल गोधूली बेला में जवारा कलश का विसर्जन किया जाएगा। कल माता का नौवां रूप माँ सिद्धिदात्रि की पूजा-अर्चना की जाएगी। गोधूली बेला संध्या 5.00 बजे राजपुरोहित नमन पाण्डेय सपत्नीक एवं सपरिवार जवारा कलश की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महिलाएं जवारा कलश को लेकर पवित्र हसदेव घाट तक लेकर यात्रा के रूप में जाएंगे, जहां बैगाओं द्वारा पूजा-अर्चना करने के बाद जवारा कलशों को विसर्जित (शांत) करेंगे। इस दौरान ढोल-ताशों के साथ जवारा कलशों को नदी तक लेजाया जाएगा और इसी के साथ 9 दिन की नवरात्रि रूपी महायज्ञ और शक्ति की उपासना का महापर्व सम्पन्न होगा।

चैत्र शुक्ल अष्टमी को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में महागौरी स्वरूपा की पूजा-अर्चना की गई और आज सुबह से देर शाम तक भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुई थीं।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
