कोरबा
नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला जेल कोरबा व उपजेल कटघोरा में रंगोली के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में दिया गया संदेश -‘’ नशा भविष्य का नाश करता है, सभी परिवार और समाज का सर्वनाश करता है, ‘’
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,छ.ग. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व संतोष. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, कोरबा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के राष्ट्रीय आयोजन की भावना को ध्यान में रखते हुए दिनांक 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक पूरे सप्ताह नालसा (डॉन) ड्रग अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के बैनर तले जिला जेल कोरबा व उपजेल कटघोरा में बंदियों के द्वारा नशीली दवाओं ओर मादक पदार्थों के दुरूपयोग, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता, परामर्श प्रदान कर न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश रंगोली के माध्यम से दिया गया।

नशीली पदार्थों का सेवन करने से विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। नशा मुक्ति अभियान एक युद्ध है जिसके तहत नशे से होने वाले दुष्परिणाम जिसमें मानसिक व शारीरिक रूप से क्षति होती है के बारे में बताया गया । नशा हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बन चुका है इसमें युवाओं का जीवन तेजी से बर्बाद हो रहा है यह आदत लगने के बाद व्यक्ति जाकर भी बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे व्यक्तियों का समाज में तथा व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत कष्ट उठाना पडता है। किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर उप जेल कटघोरा में ,माननीय श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश FTSC POCSO अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, कटघोरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षिका, कटघोरा और जिला जेल कोरबा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षक, कोरबा व कर्मचारीगण के द्वारा बंदियों के द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
कोरबा
संबल बनी महतारी वंदन योजनाः पवड़िया को मिला सहारा, बॉबी बाई ने खरीदे घर के जरूरी सामान
हर महीने मिलने वाली राशि से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम में भी गांव के आंगनों और घरों की परछियों में बैठी महिलाओं की बातचीत का एक प्रमुख विषय अक्सर महतारी वंदन योजना बन जाता है।
पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम मुकुवा में भी दोपहर के समय घर की परछी में बैठी पवड़िया बाई और बॉबी बाई आपस में बातें कर रही थीं। चर्चा के दौरान बॉबी बाई ने मुस्कुराते हुए बताया कि इस महीने उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिली राशि की बचत कर घर के लिए जरूरी सामान खरीदे हैं, बॉबी बाई बताती हैं कि उनके पति लकवाग्रस्त हैं और काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। गांव में कभी-कभार मिलने वाली मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है। ऐसे कठिन समय में महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए बड़ी राहत बन गई है।
वह कहती हैं, हर महीने मिलने वाली यह राशि हमारे लिए सहारे की तरह है। इसी से हम घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर लेते हैं। इस बार मैंने कुछ जरूरी सामान खरीदे हैं ताकि घर की जरूरतें पूरी हो सकें। बीते ठंड के महीने में कम्बल भी खरीदे थे।
उनकी पड़ोसी पवड़िया बाई भी बताती हैं कि गांव की अधिकांश महिलाओं को इस योजना से हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। यह राशि उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है। कभी राशन लेने में तो कभी कपड़े या घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने में यह पैसा काम आता है।
पवड़िया बाई कहती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली राशि से कुछ न कुछ राहत मिल जाती है।
दोनों महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना से गांव की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह योजना न केवल उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दे रही है।
मुकुवा गांव में अब महतारी वंदन योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आए छोटे-छोटे बदलावों और उम्मीदों की कहानी बन चुकी है।
कोरबा
श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्याम जी का फाल्गुन मास की बारस धूमधाम से सम्पन्न
कोरबा। कोरबा के हृदय स्थल मेन रोड स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “श्री श्याम जी की बारस फाल्गुन महोत्सव” 28 फरवरी 2026, शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। फाल्गुन मास की बारस मंदिर के प्रमुख वार्षिक उत्सवों में से एक है, जिसमें बडी संख्या में भक्तजन श्री श्याम बाबा के दर्शन हेतु मंदिर में उपस्थित होते हैं।

इस अवसर पर मंदिर के श्री श्याम परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा, रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर का वातावरण भक्तिमय भजनों, जयकारों और दीपों से आलोकित रहा। श्री श्याम जी का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार विशेष रूप से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
संगीतमय श्री श्याम अखण्ड ज्योतपाठ हेतु रायपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती राजकुमारी गुप्ता एंड पार्टी को विशेष रूप से कोरबा आमंत्रित किया गया एवं उनका एवं उनके पधारे वाद्य-कलाकारों का श्रीफल, दुपट्टा एवं मोती की माला से मंदिर में स्वागत किया गया। श्रीमती राजकुमारी गुप्ता के द्वारा संगीतमय श्री अखण्ड श्याम ज्योतपाठ एवं भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसे सुन श्री श्याम भक्त झूम उठें। दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक हुए इस कार्यक्रम को सायं 6.00 बजे अल्प विराम दिया गया इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर मे साल भर श्री श्याम जी का पाठ करने वाली श्री श्याम भक्त महिलाओ को मंदिर के ट्रस्टियों के द्वारा सम्मानित किया गया तथा उन्हे उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया तत्पश्चात पुनः 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक श्री श्याम अखण्ड पाठ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए।

संगीतमय कार्यक्रम के समापन पर श्री श्याम जी को विधि-विधानपूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात धमाल एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती में सहभागिता की। महाआरती के बाद भक्तजनों ने अत्यंत उत्साह और प्रेम के साथ श्री श्याम बाबा के साथ फूलों की होली खेली, जिससे वातावरण रंगों और पुष्पों की सुगंध से महक उठा। फूलों की होली के पश्चात रात्रि 9.00 बजे से 11.00 बजे तक हुए भंडारा कार्यक्रम में सैंकडों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने उपस्थित समस्त श्याम भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों की आस्था और कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से सम्मिलित होने से ही ऐसे धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो पाते हैं। उत्सव के सफल आयोजन हेतु उन्होने मंदिर समिति का विशेष रूप् से आभार व्यक्त किया।
कोरबा
27 मार्च को कोरबा में उमड़ेगी आस्था की गंगा!
दिव्य श्री हनुमंत कथा के अंतर्गत निकलेगी ऐतिहासिक मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा
कोरबा। धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है कोरबा नगर। दिव्य श्री हनुमंत कथा के पावन अवसर पर आगामी 27 मार्च 2026 को शहर की सड़कों पर श्रद्धा, भक्ति और मातृशक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जब विशाल एवं भव्य मातृशक्ति कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का वातावरण निर्मित हो चुका है।
मातृशक्ति के नेतृत्व में ऐतिहासिक तैयारी

कलश यात्रा की प्रमुख श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बस्तियों और वार्डों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में माताओं एवं बहनों को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवारी क्षेत्र में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। बैठक के दौरान सभी माताओं-बहनों ने 27 मार्च को निकलने वाली इस भव्य कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा वातावरण
बैठक के उपरांत सभी उपस्थित माताओं एवं बहनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिरस की ऐसी सरिता बही कि वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। आयोजन की सफलता एवं नगर की सुख-समृद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की गई।
केवल धार्मिक आयोजन नहीं, नारी शक्ति का महाजागरण
बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, आस्था के सुदृढ़ीकरण और नारी शक्ति के सामूहिक जागरण का प्रतीक है। मातृशक्ति से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस एवं परिचित महिलाओं को भी इस पुण्य अवसर से जोड़ें, ताकि यह कलश यात्रा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वरूप धारण कर सके।
समिति की भावपूर्ण अपील
दिव्य श्री हनुमंत कथा समिति, कोरबा ने समस्त मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य कलश यात्रा को सफल बनाएं और कोरबा की धरती पर आस्था का नया इतिहास रचें।
27 मार्च को कोरबा की सड़कों पर जब हजारों माताएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ निकलेंगी, तब पूरा नगर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष से गूंज उठेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
