Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में गैंगवार और डबल मर्डर के बाद बवाल..VIDEO:साहू समाज ने किया चक्काजाम, शराब दुकान हटाने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Published

on

रायपुर, एजेंसी । रायपुर में मंगलवार शाम गैंगवार और डबल मर्डर की वारदात से आक्रोशित साहू समाज ने चक्काजाम कर दिया है। दरअसल, सोमवार रात हरीश गैंग ने शराब दुकान में विवाद के बीच रोहित सागर को चाकू से मार डाला था। इसकी भनक लगते ही रोहित गैंग के लड़कों ने हरीश को घर से किडनैप किया और मार दिया। दोनों मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

ASP कीर्तन राठौर के मुताबिक, आमासिवनी स्थित विदेशी शराब भट्ठी में खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ। इसी दौरान रोहित सागर की हत्या की गई। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक चाकू और लाठी से वार करते दिख रहे हैं। रोहित सागर को हरीश साहू और 3-4 अन्य लड़कों ने मारा है।

इसके बाद देर शाम, साहू समाज और आमासिवनी के निवासी सड़क पर उतर आए। उन्होंने विधानसभा की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। साहू समाज के नेता देवदत्त साहू का कहना है कि हरीश साहू को जबरन आरोपी बनाया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। लोग अब आमासिवनी मेन रोड से शराब दुकान हटाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आमासिवनी स्थित विदेशी शराब भट्ठी में खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ।

आमासिवनी स्थित विदेशी शराब भट्ठी में खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ।

मंगलवार शाम विधानसभा रोड पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

मंगलवार शाम विधानसभा रोड पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

रोहित की हत्या का बदला लेने हरीश का मर्डर

रोहित सागर के मर्डर की सूचना मिलते ही गैंग के लड़के गुस्से में आ गए। बड़ी संख्या में आमासिवनी इलाके में हरीश साहू के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने हरीश को घर से घसीटकर निकाला। किडनैप कर करीब 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा ले गए।

लड़कों ने खालबाड़ा में हरीश को एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया, फिर जमकर पिटाई की। उस पर चाकू से हमला किए, जिससे हरीश साहू की भी मौके पर मौत हो गई।

सफेंद शर्ट में रोहित सागर और हरीश साहू, पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश थे।

सफेंद शर्ट में रोहित सागर और हरीश साहू, पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश थे।

दोनों हत्याओं में 2 घंटे का फासला

पहली हत्या 8-9 बजे के आसपास की गई है। मामले में पुलिस जांच कर ही रही थी कि 2 घंटे के बाद किडनैप कर दूसरे मर्डर की भी सूचना आ गई। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपी जाएगी। वारदात में दोनों गैंग के 2-3 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आमासिवनी के शराब दुकान के जमीन पर खून बिखरा हुआ।

आमासिवनी के शराब दुकान के जमीन पर खून बिखरा हुआ।

शराब दुकान में शुरू हुआ विवाद, VIDEO में दिखा

डबल मर्डर से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शराब दुकान में तीन-चार लड़के चाकू और लाठी पकड़े हुए हैं। खाने-पीने के दौरान बहसबाजी के बाद वह गुंडई कर रहे हैं। वहां पर खड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में चाकू पकड़ा हुआ युवक हरीश साहू है, जिसने पहले खुद हत्या की फिर उसकी हत्या हो गई।

आमासिवनी स्थित विदेशी शराब भट्ठी से विवाद शुरू हुआ और दो लोगों की हत्या हो गई।

आमासिवनी स्थित विदेशी शराब भट्ठी से विवाद शुरू हुआ और दो लोगों की हत्या हो गई।

हरीश साहू के परिजनों ने की न्याय की मांग

वहीं इस मामले में हरीश साहू के भाई संदीप साहू का कहना है कि उसका भाई शराब दुकान में झगड़ा छुड़वाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसको ही मर्डर का आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में न्याय की मांग की है।

स्थानीय पार्षद बोले- 25-30 लोगों ने किडनैप किया

स्थानीय पार्षद गोपेश कुमार साहू ने कहा कि हरीश साहू को करीब 25-30 लोगों ने किडनैप किया। वे मिनी ट्रक से पहुंचे थे। हरीश को घर से दूर ले जाकर बेरहमी से बांधकर मार डाला गया। गोपेश ने कहा कि इलाके में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सभी के खिलाफ पहले से मुकदमे

रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आरोपी और हरीश के खिलाफ थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। वह पहले भी मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में आरोपी थे। इनमें से कुछ के खिलाफ केस भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ आरोपी फरार हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर में गुटखा कारोबारी के गोदाम पर DGGI की रेड:50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट पर पहुंची टीम, कई राज्यों में सप्लाई

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों में कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची। टीम ने यहां दस्तावेजों और गुटखा के स्टॉक की जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक शदाणी दरबार माार्केट में स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा रखे होने की जानकारी मिली थी। अफसरों ने रेड मारी तो गोदाम में 50 बोरे से ज्यादा सितार गुटखा मिले। गोदाम में रखा गुटखा किसका है? इसका पता लगाने में अफसर जुटे हुए हैं।

गोदाम में सितार गुटखा के बोरे अफसरों को जांच के दौरान मिले है।

गोदाम में सितार गुटखा के बोरे अफसरों को जांच के दौरान मिले है।

3 गाड़ियों में पहुंची थी टीम

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद DGGI के अधिकारी रायपुर पहुंचे। इसके बाद 3 गाड़ियों में टीम कारोबारी के ठिकाने पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर गोदाम मालिक और कुछ लोगों को भी बुलाया गया और पूछताछ की गई। पूरी कार्रवाई की DGGI की टीम ने वीडियो रिकार्डिंग भी की है।

गुटखा किंग बंटी से जुड़ रहे तार

DGGI सूत्रों के अनुसार जिस गोदाम में मंगलवार की दोपहर को दबिश देकर गुटखा जब्त किया गया। वो गुटखा कारोबारी बंटी का बताया जा रहा है। कारोबारी बंटी का दुर्ग में पाटर्नर है, जहां पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

कारोबारी बंटी महाराष्ट्र से ऑपरेट कर रहा है। महाराष्ट्र में कल्याण के पास फैक्ट्री डाली है। वहीं से गुटखा बनवाकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है।

सेंट्रल GST ने 9 दिन पहले दुर्ग में मारा था छापा।

सेंट्रल GST ने 9 दिन पहले दुर्ग में मारा था छापा।

9 दिन पहले सेंट्रल GST ने दुर्ग में मारा था छापा

9 दिन पहले दुर्ग जिले में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने छापा मारा था। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। इस दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया था। इसके बाद रायपुर में कार्रवाई हुई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल:महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक नहीं चलेंगी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर चलेगा।

इसके लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम का असर बिलासपुर से होकर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस दौरान 3 ट्रेनों को रद्द और 2 ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का फैसला किया है।

ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस पर पड़ेगा। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे रद्द रहेंगे। इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी निर्धारित फेरे रद्द किए गए हैं।

वहीं उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को कुछ निर्धारित तारीखों पर बदले रूट से चलाया जाएगा। इससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की जानकारी पहले से जांचनी होगी।

14 अक्टूबर तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

इधर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 14 अक्टूबर 2026 तक पहले ही रद्द है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में काम होगा।

रद्द होने वाली गाड़ियों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें शामिल हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पूर्व अग्निवीरों को पुलिस,वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण मंजूर:अतिथि-व्याख्याताओं के अनुभव को मिलेगा फायदा, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, साय-कैबिनेट के 3 फैसले

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता अब और साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू करने के नियमों को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती और मानदेय से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। कैबिनेट ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने के फैसले से जुड़े आदेश को भी मंजूरी दी है।

10 दिन पहले हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया था।

10 दिन पहले हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया था।

पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती के नियम तय

पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10% आरक्षण देने का फैसला पहले ही हो चुका था। अब इसे जमीन पर लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026 को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत पुलिस में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा। नए नियमों में भर्ती का तरीका, पात्रता, चयन प्रक्रिया और सेवा शर्तें तय की गई हैं।

अतिथि व्याख्याताओं के अनुभव को भी मिलेगा महत्व

सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब मेरिट में दो अभ्यर्थियों के अंक बराबर होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

इसके अलावा राज्य विश्वविद्यालय में पढ़ाने के अनुभव को भी मेरिट में जोड़ा गया है। एक शैक्षणिक सत्र में कम से कम 5 महीने पढ़ाने पर 5 अंक मिलेंगे। अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक ही रहेंगे।

राज्य विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को भी उनके अनुभव के आधार पर रिक्त पदों पर दोबारा नियुक्ति का मौका दिया जाएगा। मानदेय की व्यवस्था में भी बदलाव होगा। अब इसे कालखंड के बजाय काम किए गए दिनों के आधार पर तय किया जाएगा।

‘हनुमान अंश’ के टिकट पर एसजीएसटी की भरपाई

कैबिनेट ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने से जुड़े आदेश को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 सितंबर को फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। इसके बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने सिनेमाघरों को एसजीएसटी के बराबर राशि की प्रतिपूर्ति करने का आदेश जारी किया था। कैबिनेट ने अब इस आदेश का अनुसमर्थन कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677