Connect with us

कोरबा

वेदांता का नंद घर मिशन 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों के साथ बनी सामाजिक प्रगति की पहचान

Published

on

कोरबा। बाल दिवस के अवसर पर वेदांता समूह की सामुदायिक विकास शाखा, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ) ने भारत की सामाजिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साझा किया है। वेदांता की प्रमुख सामुदायिक पहल नंद घर ने 16 राज्यों में 10,000 से अधिक केंद्रों का विस्तृत नेटवर्क स्थापित कर लिया है, जो प्रतिदिन 4 लाख से अधिक बच्चों और 3 लाख महिलाओं के जीवन को रूपांतरित कर रहा है।
नंद घर भारत की आंगनबाड़ी प्रणाली को आधुनिक बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं के कौशल विकास को नई दिशा दे रहा है। आईसीडीएस कार्यक्रम के 50वें वर्ष में, नंद घर पारंपरिक आंगनबाड़ियों को तकनीक-सक्षम, आधुनिक केंद्रों में बदलकर जमीनी स्तर पर ठोस और दिखाई देने वाला परिवर्तन सुनिश्चित कर रहा है।
हर नंद घर एक स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग उपकरण, बाला (बिल्डिंग एज लर्निंग एड) डिज़ाइन, विश्वसनीय बिजली, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, और बच्चों के अनुकूल फर्नीचर से सुसज्जित है। यह 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए सुरक्षित, समावेशी और प्रेरणादायक स्थान प्रदान करता है। प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ नंद घर पोषण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण अभियान और महिलाओं के कौशल विकास के माध्यम से पूरे समुदाय को सशक्त बनाने वाले केंद्र के रूप में कार्य रहा है।
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि जब हमने नंद घर की यात्रा शुरू की, हमारा सपना सरल था, हर बच्चे को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा मिले तथा हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो सके। आज, बाल दिवस के अवसर पर 16 राज्यों में 10,000 नंद घरों का पड़ाव पार करना उसी सपने की साकार रूप है। यह उपलब्धि भारत सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय समुदायों के निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं होती। हम भारत के 8 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं चाहता हूँ कि देश के और भी लोग इस मिशन से जुड़ें और हमारे साथ कदम बढ़ाएँ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन

Published

on

पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

कोरबा 23 अक्टूबर 2026। जिले में दो नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।
राज्योत्सव-2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देषभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देना चाहते हों वे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में प्रविष्टि भर कर आवष्यक दस्तावेजे सीडी, पेनड्राइव गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक (यूट्यूब लिंक इत्यादि) सहित 30 क्टूबर को षाम 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क नंबर विष्णु देवांगन 8085849448 से या विभाग के अधिकारी 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में

Published

on

तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के नवीन सभाकक्ष में होगी बैठक

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा।
राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक टीएल बैठक के उपरांत होगी। कलेक्टर कार्यालय ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव पर 1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन

Published

on

2 नवंबर को जिला मुख्यालय में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रहेगी मुख्य थीम
कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गरिमापूर्ण होंगी और कार्यक्रम के दौरान मितव्ययिता का ध्यान रखा जाएगा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा।
राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक जिले के सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। भवनों को ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम के अनुरूप सजाया जाएगा। निजी संस्थानों से भी अपने भवनों में रोशनी करने का आग्रह किया गया है। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677