Connect with us

देश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर VHP ने अयोध्या पुलिस को लिखा पत्र, कहा- विपक्षी नेताओं के दावों की हो जांच

Published

on

अयोध्या, एजेंसी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अयोध्या पुलिस को पत्र लिखकर राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं द्वारा किए दावों की जांच करने और उनके द्वारा लगाए आरोपों को साबित करने के लिए उन्हें तलब करने का आग्रह किया है।

वैमनस्य की भावना पैदा करने के लगाए आरोप 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध विहिप ने मांग की कि यदि यह पाया जाता है कि इन नेताओं ने ”घृणा, दुर्भावना और वैमनस्य की भावना पैदा करने तथा उसे बढ़ावा देने” के उद्देश्य से ”बेबुनियाद आरोप” लगाए हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने लिखा पत्र 
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मामले के जांच अधिकारी और अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष तिवारी को चार जुलाई को लिखे पत्र में कहा कि इन नेताओं ने कुछ विशेष आरोप लगाए हैं, जिन्हें टेलीविजन चैनलों, सोशल मीडिया मंचों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए व्यापक पैमाने पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी से इन नेताओं को बुलाकर उनके दावों का तथ्यात्मक आधार, सूचना का उनका स्रोत और आरोपों के समर्थन में मौजूद दस्तावेज या अन्य सामग्री पेश करने के लिए कहने का आग्रह किया। कुमार ने कहा कि इन नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कुछ विशेष आरोप लगाए हैं और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जुड़े निश्चित आंकड़े भी बताए हैं।

सीसीटीवी कैमरे बंद कर हजारों करोड़ चोरी का आरोप 
पत्र में कहा गया, ”उपरोक्त और अन्य व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोपों से यह विश्वास होता है कि वे मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से परिचित हैं।” कुमार ने उनके सार्वजनिक बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने सवाल किया था कि क्या केवल कनिष्ठ कर्मचारी ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे में हेरफेर कर सकते थे या इसमें प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।

रामगोपाल यादव ने भी मंदिर से कीमती वस्तुओं की चोरी के लगाए आरोप 
 कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवान राम की माला, चरण पादुका, हीरे, आभूषण, चांदी की ईंटें और दीपक के अलावा करीब 200 करोड़ रुपये की नकदी चोरी हुई है तथा उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था। पत्र में मंदिर में चढ़ाई गई नकदी और कीमती वस्तुओं की ”चोरी” को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और ‘आप’ सांसद संजय सिंह द्वारा कथित रूप से दिए गए सार्वजनिक बयानों का भी उल्लेख किया गया है।

 विश्वसनीय सामग्री पेश करे विपक्ष, निस्संदेह होगी जांच 
कुमार ने कहा कि निष्पक्ष, व्यापक और पक्षपात रहित जांच सुनिश्चित करने के लिए लागू कानूनी प्रावधानों के तहत इन लोगों को उपस्थित होने के लिए कहना या उनके बयान दर्ज करना उचित होगा, ताकि वे अपने आरोपों का तथ्यात्मक आधार, सूचना का स्रोत और उनके पास मौजूद सभी दस्तावेज या अन्य सामग्री का खुलासा कर सकें। पत्र में कहा गया, ”यदि उपरोक्त व्यक्तियों में से कोई अपने आरोपों के समर्थन में विश्वसनीय सामग्री पेश करता है तो निस्संदेह इससे जांच एजेंसी को सच्चाई का पता लगाने में मदद मिलेगी।” इसमें कहा गया कि यदि जांच के दौरान आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार या उनके समर्थन में कोई सामग्री नहीं मिलती है तो यह भी जांच का एक प्रासंगिक पहलू होगा। 

Continue Reading

खेल

हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया:टीम टॉप-8 में पहुंची, कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे

Published

on

एम्सटेलवीन, एजेंसी। भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है। इसी के साथ टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान बाहर हो गया है।

नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान एक गोल किया।

भारत ने दूसरा मैच जीता

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर है। टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

हरमनप्रीत सिंह टॉप गोल स्कोरर बने

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर बने। उनके अब 5 गोल हो गए हैं। वेल्स के गैरेथ फर्लोंग 4 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक टॉप-5 में शामिल भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान: महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद।

Continue Reading

देश

भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए:नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी, बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने रहेंगे

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है।

भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं।

नितिन 209 दिन पहले भाजपा अध्यक्ष बने थे

नितिन नवीन 209 दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उन्होंने जेपी नड्डा की जगह संभाली थी। उन्हें निर्विरोध चुना गया था। नितिन नवीन 45 साल की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

नवीन ने 20 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था।

नवीन ने 20 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था।

Continue Reading

देश

शाह बोले-सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी:वंदे मातरम कैसे रोका, हम सबने देखा, शर्म बची है तो देश से माफी मांगें

Published

on

निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर पीएम मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को सम्मान वापस दिलाने का काम किया है।

शाह ने कहा- कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए…

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा। यह गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता।

गृह मंत्री ने कहा कि सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेसियों में जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

राजस्थान दौरे पर आए अमित शाह ने निंबाहेड़ा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ समेत 15 जिलों के 5659 करोड़ के 944 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

शाह ने निंबाहेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

शाह ने निंबाहेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की 15 अगस्त तस्वीर

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम गाया जा रहा था, तभी सोनिया गांधी पीछे मुड़कर इशारा करती दिखीं। राहुल गांधी ने भी इशारे में कुछ पूछा। इसी को लेकर अमित शाह ने कमेंट किया है।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम गाया जा रहा था, तभी सोनिया गांधी पीछे मुड़कर इशारा करती दिखीं। राहुल गांधी ने भी इशारे में कुछ पूछा। इसी को लेकर अमित शाह ने कमेंट किया है।

वाजपेयी की अष्टधातु की की प्रतिमा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निंबाहेड़ा में 21 फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निंबाहेड़ा में 21 फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

शाह अलवर में युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

अमित शाह अब अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 10 हजार 580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

दौरे से पहले कांग्रेस नेता को हिरासत में

अलवर में अमित शाह के दौरे को लेकर खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें रात भर होटल में नजरबंद किया गया।

अलवर में शाह की सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीनबंधु शर्मा ने काले गुब्बारे आसमान में उड़ाने की कोशिश की थी।

अमित शाह ने निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ समेत 15 जिलों के 5659 करोड़ के 944 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अमित शाह ने निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ समेत 15 जिलों के 5659 करोड़ के 944 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जनसभा के मंच पर सीएम भजनलाल ने साफा पहनाकर अमित शाह का स्वागत किया।

जनसभा के मंच पर सीएम भजनलाल ने साफा पहनाकर अमित शाह का स्वागत किया।

बीजेपी नेताओं ने अमित शाह को सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की।

बीजेपी नेताओं ने अमित शाह को सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की।

अमित शाह ने वाजपेयी की प्रतिमा के चरणों में पुष्प भी अर्पित किए।

अमित शाह ने वाजपेयी की प्रतिमा के चरणों में पुष्प भी अर्पित किए।

निंबाहेड़ा में अमित शाह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

निंबाहेड़ा में अमित शाह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अलवर में अमित शाह की सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दिनबंधु शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने काले गुब्बारे उड़ाने की कोशिश की।

अलवर में अमित शाह की सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दिनबंधु शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने काले गुब्बारे उड़ाने की कोशिश की।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677