Connect with us

कोरबा

सोनी कुमारी झा की विकास यात्रा: बांकीमोंगरा के तीन वार्डों में बहुआयामी निर्माण कार्यों की भव्य शुरुआत

Published

on

बांकीमोंगरा।बांकीमोंगरा में विकास की एक नई तस्वीर आकार ले रही है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने अपने नेतृत्व में एक बार फिर साबित कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो बदलाव ज़मीन पर दिखाई देता है। वार्ड क्रमांक 1, 18 और 2 में आज उन्होंने एक साथ कुल सात निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन कर यह स्पष्ट संकेत दिया कि अब विकास सिर्फ घोषणा नहीं, कार्य और परिणाम के रूप में सामने आएगा।

सुशासन से विकास की शुरुआत

सुबह पालिका कार्यालय में आयोजित “सुशासन तिहार शिविर 2025” के उद्घाटन से इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत हुई। इस शिविर का उद्देश्य जनता को प्रशासनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था – जैसे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाओं की जानकारी और समाधान। उद्घाटन के अवसर पर अध्यक्ष झा ने कहा,
“जनता की सेवा प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। इस शिविर के माध्यम से हम गवर्नेंस को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना चाहते हैं।”

वार्ड क्रमांक 1: पुरेना बस्ती को मिली पक्की सड़क की सौगात

इसके पश्चात विकास यात्रा की अगली कड़ी बनी वार्ड क्रमांक 1 की पुरेना बस्ती, जहाँ वर्षों से लोग कच्चे रास्ते और बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या से जूझ रहे थे।
यहाँ शासकीय हाई स्कूल से रामसिंह के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। स्थानीय नागरिकों ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि उन्हें पहली बार ऐसा लग रहा है कि उनकी आवाज़ वास्तव में किसी ने सुनी है।

वार्ड क्रमांक 18: चार विकास कार्यों से चमकेगा इलाका

इसके बाद काफिला पहुँचा वार्ड क्रमांक 18 मढ़वाढोड़ा, जहाँ चार महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन हुआ –

  1. बुधवार यादव के घर से राहुल किराना स्टोर तक सीसी रोड
  2. अगरिया मोहल्ला में जतन घर से मसतराम घर तक सीसी रोड
  3. गांधी चौक से सत्रुहन घर तक सीसी रोड
  4. गांधी चौक से डॉक्टर कंवर घर तक आरसीसी नाली निर्माण

इन इलाकों में लंबे समय से नालियों की अनुपस्थिति के कारण गंदगी और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही थीं। अध्यक्ष ने कहा,
“हम केवल सड़कें नहीं बना रहे, एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवनशैली की नींव रख रहे हैं।”

वार्ड क्रमांक 2: धार्मिक स्थल तक आसान पहुँच

अंत में, वार्ड क्रमांक 2 में मेन रोड से भीमसेन मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। यह मार्ग धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे हजारों श्रद्धालु जुड़े हुए हैं।

स्थानीय नेतृत्व और जनभागीदारी की चमक

भूमिपूजन कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत, पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पत्रकार प्रियांशु मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा,
“यह केवल उद्घाटन नहीं, एक सामाजिक संदेश है – कि जब नेतृत्व दृढ़ होता है, तो जनता की उम्मीदें पूरी होती हैं।”

“विकास अब राजनीति का हथियार नहीं, सेवा का माध्यम है” — सोनी झा

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष झा ने कहा:
“हमारा उद्देश्य दिखावे की राजनीति नहीं, ज़मीन पर असर डालने वाले काम हैं। हर वार्ड, हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। मेरा लक्ष्य है कि बांकीमोंगरा एक मॉडल नगरपालिका के रूप में उभरे, जहाँ पारदर्शिता, तत्परता और जनसंपर्क सर्वोपरि हों।”

नागरिकों की प्रतिक्रियाएं

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि कई वर्षों बाद उन्हें ऐसा नेतृत्व मिला है जो घोषणा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि काम करके दिखाता है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी ने इन विकास कार्यों को “उम्मीद की एक नई सुबह” करार दिया।


पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा का यह कदम केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं, बल्कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति, जनसंपर्क और ज़मीनी कार्यशैली का समुच्चय है। बांकीमोंगरा अब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, और इसका श्रेय जाता है उस नेतृत्व को जिसने नारे नहीं, नतीजे दिए।
💐💐💐💐

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677